LIVE | ...
बुधवार, 29 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पैसे और ताकत से हथियाई कुर्सी, जनता की भावनाओं को रौंदकर अध्यक्ष बने सुखबीर बादल

पैसे और ताकत से हथियाई कुर्सी, जनता की भावनाओं को रौंदकर अध्यक्ष बने सुखबीर बादल

सत्ता की भूखी है बादल फैमिली, अकाली दल को बना दिया है एक ही परिवार की जागीर- सांसद मलविंदर कंग

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 12 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Harpal Cheema
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 12 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) ने सुखबीर बादल को फिर से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की तीखी आलोचना की है और पार्टी अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया को एक बड़ा नाटक करार दिया।

‘आप’ पंजाब के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सुखबीर बादल के नेतृत्व में अकाली दल कभी आगे नहीं बढ़ सकता। आज अकाली दल को नेता नहीं बल्कि पैसे और पावर के बल पर चुना गया एक नकली अध्यक्ष मिला है।

चीमा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल में अब लोकतंत्र नहीं बचा है। पंजाब की जनता पहले भी उन्हें नकार चुकी है और इतिहास भी उन्हें माफ नहीं करेगा। अब अकाली दल बादल परिवार की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गया है, जिसका जनता की भावनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से कोई लेना-देना नहीं है।

आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सुखबीर बादल की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व को लेकर लंबे समय तक चले नाटक का परिणाम वही हुआ कि जो शुरू से ही स्पष्ट था। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष पद फिर से बादल परिवार के पास ही रहना गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Cylinder

LPG Cylinder: Indian Oil का नया स्मार्ट सिलिंडर, 180 मिनट में Delivery

बुधवार, 29 जुलाई 2026
KYC New Rule

KYC New Rule: 1 अगस्त से बड़ा बदलाव, बार-बार Documents देने की झंझट खत्म

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Bank Holiday August 2026

Bank Holiday August 2026: अगस्त में 14 दिन बैंक बंद, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

बुधवार, 29 जुलाई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगी बढ़ोतरी

बुधवार, 29 जुलाई 2026

कंग ने कहा, “सत्ता में रहने के दौरान बादल परिवार ने पंथ (सिख समुदाय) को धोखा दिया और कई गंभीर पाप किए। उन्होंने पंथक संस्थाओं को काफी नुकसान पहुंचाया और उनकी पवित्रता का भी अनादर किया। इस बार लोगों में एक उम्मीद की किरण जगी जब सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होकर अपनी गलतियों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया। लेकिन बाद के कार्यों ने न केवल तख्त साहिब के जत्थेदारों का अपमान किया, बल्कि श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्च सत्ता को भी चुनौती दी, जबकि यह संस्था सिख धर्म की एकता और विश्वास का प्रतीक है।”

कंग ने पंथक सिद्धांतों के साथ विश्वासघात पर प्रकाश डालते हुए कहा, “श्री अकाल तख्त साहिब में शिरोमणि अकाली दल का जन्म पंथक परंपराओं को कायम रखने के लिए हुआ था। फिर भी, इस पार्टी ने जत्थेदारों का अपमान किया, तख्त के अधिकार को कमजोर किया और अपने स्वार्थी एजेंडे को आगे बढ़ाया। पंथ ऐसे कार्यों को कभी माफ नहीं करेगा। पंथक भावनाओं वाले व्यक्तियों के मन में इस घटना से बेहद निराशा हुई है, जो सिखों की रक्षा की उम्मीद के साथ अकाली दल के प्रति दशकों तक वफादार रहें हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिसने सिख संस्थाओं को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है, आज फिर उसी का फिर से अकाली दल पर वर्चस्व कायम हो गया।

कंग ने कहा कि बादल परिवार ने हमेशा सिख समुदाय की अपेक्षा अपनी निजी शक्ति व राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दिया है और अभी भी यह परिवार अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए पंथक मूल्यों का शोषण करना जारी रखे हुए है। कंग ने कहा, “चाहे वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) हो या श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार, बादल परिवार इन संस्थाओं का इस्तेमाल केवल अपने फायदे के लिए करता है और उन लोगों को दरकिनार कर देता है जो वास्तव में पंथक सिद्धांतों के साथ खड़े रहे हैं। सुखबीर बादल ने सिर्फ पंथक परंपराओं का अनादर ही नहीं किया है बल्कि उन्होंने दशकों से अकाली दल के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं के साथ विश्वासघात किया है।”

आप सांसद ने दुख जताते हुए कहा कि एक सिख होने के नाते मुझे व्यक्तिगत तौर भी इस घटना से बेहद पहुंचा है कि शिरोमणि अकाली दल अब सिर्फ एक परिवार की निजी संस्था बनकर रह गई है और वह परिवार पार्टी के नाम पर अपने कार्यकर्ताओं और पंथ के साथ लगातार विश्वासघात कर रहा है।

आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि यह बहुत पहले से तय निर्णय की एक घोषणा मात्र है। उन्होंने पार्टी पर बादल परिवार के निरंतर प्रभुत्व की निंदा की तथा इसे वही पुराना “अकाली दल बादल” करार दिया, जिसने अपने शासन के दौरान राज्य में नशीले पदार्थों की बाढ़ लाई, माफिया को बढ़ावा दिया और युवाओं व किसानों की उपेक्षा कर पंजाब को बर्बाद किया। गर्ग ने कहा कि अब पंजाब के लोगों को सच्चाई का पता चल गया है। यहां के लोग जब एक बार किसी को अस्वीकार कर देते हैं, तो वे उसे हमेशा के लिए ही कर देते हैं। आज यह स्पष्ट हो गया है कि बादल परिवार का अब कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है।

आप नेता बलतेज पन्नू ने भी सुखबीर बादल पर तीखा प्रहार किया और शिरोमणि अकाली दल को “सन एंड डैड” (एसएडी) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” कहा। उन्होंने कहा कि सन एंड डैड कंपनी ने एक बार फिर अपने मालिक को मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) चुन लिया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘आप’ सरकार हर हाल में किसानों के साथ, हक़ के लिए आखिरी दम तक लड़ाई जारी रहेगी!

Next Post

Mansa में Khalistani Flag Rally रोकी गई, Simranjit Mann ने दिया बड़ा बयान!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Cylinder

LPG Cylinder: Indian Oil का नया स्मार्ट सिलिंडर, 180 मिनट में Delivery

बुधवार, 29 जुलाई 2026
KYC New Rule

KYC New Rule: 1 अगस्त से बड़ा बदलाव, बार-बार Documents देने की झंझट खत्म

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Bank Holiday August 2026

Bank Holiday August 2026: अगस्त में 14 दिन बैंक बंद, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

बुधवार, 29 जुलाई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगी बढ़ोतरी

बुधवार, 29 जुलाई 2026
One Officer One Car Policy

One Officer One Car Policy: मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, एक अफसर एक कार

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Delhi Pink Saheli Card

Delhi Pink Saheli Card: 1 अगस्त से बड़ा बदलाव, पेपर टिकट बंद, Card अनिवार्य

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Next Post
Khalistani Flag Rally

Mansa में Khalistani Flag Rally रोकी गई, Simranjit Mann ने दिया बड़ा बयान!

Harpal Singh Cheema

बाजवा जो 50 बमों की बात कर रहे हैं, उन्हें पंजाब की शांति से नहीं, सिर्फ अपनी राजनीति से है मतलब

CMMann

Grenade Alert पर बवाल! Bajwa के घर पहुंची Punjab Police, CM Mann ने उठाए तीखे सवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।