LIVE | ...
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राहुल गांधी भारत, आरएसएस और चीन के बारे में आधारहीन एवं अनर्गल बयान देने के आदी – सुधांशु त्रिवेदी

राहुल गांधी भारत, आरएसएस और चीन के बारे में आधारहीन एवं अनर्गल बयान देने के आदी – सुधांशु त्रिवेदी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राहुल गांधी भारत
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 अगस्त (The News Air) भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भारत की राजनीति के सबसे पुराने पंडित जी के खानदान के 53 वर्षीय सतत युवा राहुल गांधी आदतन और फितरतन भारत, भारतीय समाज, आएएसएस एवं चीन के बारे में आधारहीन एवं अनर्गल बयान देने के आदि हो गए हैं।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने चीन को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हुए कांग्रेस पार्टी के समझौते को सार्वजनिक किए जाने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद चीन कूटनीति के क्षेत्र में अलग-थलग पड़ गया है। लेकिन, राहुल गांधी को बार-बार चीन की बातों पर इतना प्यार क्यों उमड़ आता है? क्या यह राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले डोनेशन का अहसान है या चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हुए करार का असर है कि वो भारत सरकार के साथ तकरार करने को तैयार रहते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

September 18 Historical Events

18 सितंबर का इतिहास: जब Jimi Hendrix ने ली आखिरी सांस, Ruth Bader Ginsburg का निधन और CIA की स्थापना

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 2 हफ्तों में भारी बारिश का अनुमान, बंगाल की खाड़ी में Low Pressure

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 18 September 2026

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के परिवार ने डोकलाम के दौरान चीन के राजदूत के साथ खाना ही नहीं खाया था बल्कि नेहरू ने अपने जमाने में चीन की सेना को खाने और रसद तक की मदद की थी।

उन्होंने कहा कि 1947 में हमारा पड़ोसी तिब्बत था, इसलिए इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस हमारे पास है। इतिहास में आपने सिर्फ भूल ही नही की है बल्कि यह अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है।

भाजपा प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामरिक, कूटनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। चीन की रुकावटों के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का कद बढ़ा है। तमाम कोशिशों के बावजूद कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में कोई प्रस्ताव नहीं आ पाया।

राहुल गांधी द्वारा आरएसएस की आलोचना पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु ने चीन युद्ध के दौरान आरएसएस की मदद की तारीफ की थी और संघ को 26 जनवरी के परेड में भी शामिल किया था।

सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका निभाना नहीं आता है।

उन्होंने अजीज कुरैशी के बयान की आलोचना करते हुए राहुल गांधी से यह सवाल पूछा कि यह नफरत की दुकान है या मुहब्बत की दुकान है? राहुल गांधी ने अभी तक इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की?

उन्होंने भाजपा द्वारा कलाम को राष्ट्रपति बनाने और बिस्मिल्लाह खां को भारत रत्न देने का जिक्र करते कहा कि कांग्रेस को सच्चे मुसलमान अच्छे नहीं लगते हैं। उन्होंने अतीत में हुए कई दंगो का जिक्र करते हुए कहा कि इन्हें मुसलमानों की चिंता नहीं है बल्कि ये कट्टरपंथी मुस्लिमों के सामने नतमस्तक हैं।

‘द कश्मीर फाइल्स’ फ़िल्म को अवार्ड मिलने का विरोध करने वाले लोगों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि यह जूरी का फैसला है और कलाकारों, फिल्म और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करने वालों को जजों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। अगर सच दिखाया जाता है तो इसमें नफरत कैसी? अत्याचार करने वालों के साथ अपने को कौन जोड़ रहा है?

विपक्षी एकता पर कटाक्ष करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि विपक्षियों में से किसी को भी प्रधानमंत्री मोदी से नहीं लड़ना है बल्कि ये सब अपने आप में लड़ रहे हैं। विपक्ष का सबसे बड़ा नेता कौन हो, इसे लेकर इनमें आपस में ही लड़ाई हो रही है।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि वैसे तो यह आईएनडीआईए गठबंधन का अंदरूनी मामला है, लेकिन वह (नीतीश कुमार) बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड किये बिना चले आये थे और जब वो दिल्ली आए तो अटल जी की समाधि पर श्रद्धाजंलि देकर चले गए और दिल्ली में बैठे आईएनडीआईए के नेता उनका इंतजार करते ही रह गए। दूर रहते हैं तो इन्हें मिलने की इच्छा होती है और पास आते ही ये दल लड़ने लग जाते हैं।

ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे तो हमेशा आक्रामक मुद्रा में ही रहते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान में परिवर्तन यात्राओं की कमान अपने हाथ में ली

Next Post

एनडीआरएफ ने हिमाचल में बादल फटने से प्रभावित गांवों से 51 लोगों को बचाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 18 Historical Events

18 सितंबर का इतिहास: जब Jimi Hendrix ने ली आखिरी सांस, Ruth Bader Ginsburg का निधन और CIA की स्थापना

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 2 हफ्तों में भारी बारिश का अनुमान, बंगाल की खाड़ी में Low Pressure

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 18 September 2026

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
एनडीआरएफ

एनडीआरएफ ने हिमाचल में बादल फटने से प्रभावित गांवों से 51 लोगों को बचाया

राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया

Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में होस्टलों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।