LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने उठाए सवाल

आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने उठाए सवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने उठाए सवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

वाराणसी, 2 नवंबर (The News Air) आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी के मामले में छात्रों ने गुरुवार को जमकर प्रदर्शन किया। मामले में कांग्रेस की तरफ से भी सवाल उठाए गए हैं।

दरअसल, बुधवार देर रात आईआईटी बीएचयू में एक छात्रा से छेड़छाड़ हुई। तीन युवकों ने दोस्त के साथ जा रही लड़की को रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की और वीडियो भी बनाया है।

घटना के विरोध में काफी छात्र सड़क पर उतर आए। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के धरना-प्रदर्शन से पुलिस भी हरकत में आ गई है। बीएचयू आईआईटी में छेड़छाड़ हादसे के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। जारी निर्देश में लिखा गया है कि परिसर के सारे गेट रात 10 से सुबह 5 तक बंद रहेंगे।

छात्रों ने विरोध करते हुए पूरा कैंपस बंद करा दिया। कक्षा और लैब में रिसर्च का काम भी बंद कर दिया गया। पूरे कैंपस की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, इस मामले में लंका थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

छात्रा की ओर से बयान में बताया गया है कि बुधवार रात 1:30 बजे वह अपने हॉस्टल से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकली। कैंपस के गांधी स्मृति चौराहे के पास उसका दोस्त मिला। हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से एक बुलेट आई। उस पर तीन लड़के सवार थे। उन लोगों ने बाइक खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को रोक लिया और गलत हरकत की। जब बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि रात में अब तक का सबसे बड़ा हीनियस क्राइम हुआ है। प्रशासन, प्रॉक्टोरियल बोर्ड और डायरेक्टर की ओर से अभी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन संस्थान की छात्राओं संग छेड़खानी होती रहती है। इस पर संस्थान के जिम्मेदार चुप रहते हैं।

इस मामले पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मान रहे। उन्होंने कहा है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक नहीं हटेंगे।

डीसीपी काशी जोन राम सेवक गौतम ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ मामले में लंका थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। आईआईटी के पदाधिकारी भी संपर्क में हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026

इस पूरे मामले में यूपी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीती रात एक छात्रा अपने हॉस्टल से निकलती है। रास्ते में उसे तीन मनचले पकड़ लेते हैं। जबरदस्ती कोने में ले जाकर अश्लील हरकतें करते हैं। जैसे-तैसे छात्रा उनसे बचकर हॉस्टल पहुंचती है। यह सब प्रधान जी के संसदीय क्षेत्र स्थित विद्या के सबसे बड़े मंदिर में हो रहा है। सत्ता का महिला सुरक्षा से जुड़ा हर दावा पांवों तले रौंदा जाता है और पूछने वाला कोई नहीं।

अगले दिन यानी आज सुबह से हज़ारों छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर में धरनारत हैं। मगर, यह ओछी हरक़त करने वाला नीच पुलिस और विवि प्रशासन की पकड़ में अब तक नहीं आया है। कहां गया ‘गृह’मंत्री जी का लड़कियों के आधी रात सड़क पर खुला घूमने का वायदा? कैसे पढेंगी बेटियां? जब वे अपने विवि परिसर में ही सुरक्षित नहीं रहेंगी? है कोई ज़वाब।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

यूएपीए मामला : 1 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए न्यूजक्लिक के संपादक और एचआर प्रमुख

Next Post

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम 11वें सुल्तान जोहोर कप के सेमीफाइनल में जर्मनी से भिड़ेगी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम 11वें सुल्तान जोहोर कप के सेमीफाइनल में जर्मनी से भिड़ेगी

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम 11वें सुल्तान जोहोर कप के सेमीफाइनल में जर्मनी से भिड़ेगी

BJP का मिशन बिहार : सीट शेयरिंग का फॉर्मुला लगभग तय, चिराग-मांझी को मिल सकती हैं इतनी सीटें

भाजपा ने तेलंगाना के लिए 35 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

kejriwal

"भाजपा के लोग रोज दिल्ली में धमकी दे रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।