LIVE | ...
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब में सिगरेट पीने वालों के लिए सख्त कार्रवाई: जानें पूरी खबर

पंजाब में सिगरेट पीने वालों के लिए सख्त कार्रवाई: जानें पूरी खबर

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 23 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
smoking
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 23 दिसंबर (The News Air): पंजाब स्वास्थ्य मंत्रालय ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सिगरेट और तंबाकू सेवन को नियंत्रित करने के लिए सख्त फार्मूला अपनाया है। विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीने वालों के ज़्यादा से ज़्यादा चालान करने का फ़ैसला किया है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत 16 साल में सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीने वालों के 2, 72, 915 चालान किए जा चुके हैं। सिर्फ़ इतना ही नहीं 4 साल में पंजाब तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने 31 लाख रुपए बतौर जुर्माने हासिल किए हैं। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद 2013 एक्ट (कोटपा) के तहत सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने वाले व्यक्ति का 200 रुपए का चालान किया जा रहा है।

अब पंजाब में तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या कम हुई

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी डा. गुरमन सिंह का कहना है कि प्रदेश में तंबाकू का सेवन करने वालों की तादाद में कमी देखने को मिल रही है। नैशनल फैमिली हैल्थ सर्वेक्षण में प्रदेश के 19.2 प्रतिशत पुरुषों को तंबाकू और सिगरेट का सेवन करते हुए पाया गया था परंतु नैशनल फैमिली हैल्थ सर्वेक्षण 5 में तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या घटकर अब 12.9 प्रतिशत ही रह गई है। सर्वेक्षण के मुताबिक प्रदेश में सिर्फ़ 0.1 से लेकर 0.4 प्रतिशत महिलाएँ ही धूम्रपान करती हैं। प्रदेश में न सिर्फ़ सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट पीने वालों को आड़े हाथों लेने का फ़ैसला किया है बल्कि स्कूल और कालेज में पढ़ने वाले बच्चों को तंबाकू सेवन से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का फ़ैसला भी किया गया है।

तंबाकू ले रहा है कीमती जानें

डा. गुरमन ने कहा कि तंबाकू सेवन की वज़ह से 90 प्रतिशत मुंह के कैंसर और 40 फीसदी दूसरे कैंसर लोगों को अपना ग्रास बना रहे हैं। दिल और फेफड़ों की बीमारी भी तंबाकू की देन है। तंबाकू से 38 प्रतिशत मौतें हो रही हैं। हर साल देश में 13.5 लाख लोगों की कीमती जानें भी तंबाकू ही ले रहा है। देश में हर दिन 3500 लोग तंबाकू सेवन की वज़ह से ही मौत की नींद सो रहे हैं। विकसित देशों में तंबाकू के सेवन में जहाँ 40 फीसदी कटौती देखने को मिली है वहीं विकासशील देशों में 60 फीसदी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। लोगों को लुभाने के लिए कंपनियाँ ई-सिगरेट और हुक्का बार का व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं परंतु लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने वर्ष 2013 में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया था। ई-सिगरेट बेचने वाले 2 व्यापारियों (वर्ष 2016 में मोहाली और वर्ष 2018 में संगरूर के व्यापारी) को भारी जुर्माना और सजा दिलाई जा चुकी है।

स्कूल पाठ्यक्रम में जोड़ दिए गए विशेष पाठ

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को तंबाकू से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों बाबत जानकारी देने के लिए शिक्षा विभाग ने 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर विशेष पाठ जोड़ दिए गए हैं। पंजाब के 28, 632 स्कूलों में से 28, 244 स्कूल तंबाकू मुक्त हैं। उन स्कूलों के 100 गज के दायरे में कोई भी सिगरेट, पान या बीड़ी बेचने वाली दुकान नहीं है। इतना ही नहीं सैटेलाइट के जरिए एजुसैट पर भी बच्चों को तंबाकू को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

11 October History in Hindi

11 October History in Hindi: अमिताभ बच्चन के जन्म से लेकर परमाणु बम की चेतावनी तक, 11 अक्टूबर का वो सच जिसने दुनिया बदल दी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: बिहार में 20 सेमी बारिश, 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 11 October

Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

पंजाब के 700 गाँव तंबाकू मुक्त घोषित

डा. गुरमन सिंह ने बताया कि प्रदेश के 700 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जा चुका है। इन गांवों में न तो कोई तंबाकू, सिगरेट बेचने वाली दुकान है और न ही गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर कोई सिगरेट या हुक्के का सेवन करता है। बाक़ी के गांवों में भी विभाग द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं ताकि पंजाब के 100 फीसदी गाँव तंबाकू मुक्त हो सकें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Home Loan : अब बिना गारंटी के घर खरीदना होगा आसान! ₹20 लाख तक का लोन मिलेगा कम दस्तावेजों पर

Next Post

“क्रिसमस और नए साल के लिए हवाई टिकट के दाम में चौंकाने वाली बढ़ोतरी! जानें अब आपको कितने दाम चुकाने होंगे!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

11 October History in Hindi

11 October History in Hindi: अमिताभ बच्चन के जन्म से लेकर परमाणु बम की चेतावनी तक, 11 अक्टूबर का वो सच जिसने दुनिया बदल दी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: बिहार में 20 सेमी बारिश, 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 11 October

Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Next Post
Air Ticket

"क्रिसमस और नए साल के लिए हवाई टिकट के दाम में चौंकाने वाली बढ़ोतरी! जानें अब आपको कितने दाम चुकाने होंगे!"

CMMann

"श्री फतेहगढ़ साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजाब पुलिस ने किया बड़ा ऐलान! जानें क्या है खास सुविधा?"

School Holiday

"क्या आपके बच्चे के लिए छुट्टियों की शुरुआत हो चुकी है? पंजाब में स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।