LIVE | ...
मंगलवार, 9 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 1971 की जंग के नायक के पैतृक गाँव में लगी प्रतिमा से पर्दा हटाया

1971 की जंग के नायक के पैतृक गाँव में लगी प्रतिमा से पर्दा हटाया

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
Heroic Deeds Of Brigadier Chandpuri Will Ever Inspire Youth For Selfless Service Of Nation

Heroic Deeds Of Brigadier Chandpuri Will Ever Inspire Youth For Selfless Service Of Nation

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

Mamata

Mamata और Sonia की मुलाकात: INDIA Bloc को नई दिशा

मंगलवार, 9 जून 2026
NEET UG Paper Leak

NEET UG Paper Leak: आरोपी ने Re-Exam के लिए मांगी Interim Bail

मंगलवार, 9 जून 2026
Jaipur Fire

Jaipur Fire: पटाखा गोदाम में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

मंगलवार, 9 जून 2026
Bikram Singh Majithia

Majitha Case: Bikram Majithia ने Court में दाखिल की अग्रिम जमानत

मंगलवार, 9 जून 2026
  • ब्रिगेडियर चांदपुरी की बहादुरी नौजवानों को देश के लिए अपने आप को कुर्बान करने के लिए प्रेरित करती रहेगी: मुख्यमंत्री
  • महान शहीदों द्वारा देखे गए सपनों अनुसार समाज सृजन करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध
  • भ्रष्टाचार और भ्रष्ट नेताओं के साथ बिल्कुल लिहाज़ न बरतने की नीति दोहराई

चांदपुर रुडक़ी (एस.बी.एस. नगर), 17 फरवरी (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी द्वारा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए दिखाई गई बहादुरी नौजवानों को देश की सेवा के लिए स्वयं को कुर्बान करने के लिए प्रेरित करेगी।
यहाँ ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की प्रतिमा से पर्दा हटाने के मौके पर एकत्र हुई जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1971 की भारत-पाक जंग के इस नायक ने पाकिस्तान के विरुद्ध देश की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों ने अपने बलिदान से राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान दिया। इसी तरह देश की आज़ादी को बचाने के संघर्ष में भी पंजाबी अनगिनत बलिदानों के साथ अग्रणी रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बहादुर फौजियों ने बहुत अधिक गर्मी और बहुत अधिक सर्दी के बावजूद देश की सरहदों की बहादुरी से रक्षा की है, जिससे लोग अपने घरों में आराम से सो सकें। उन्होंने याद किया कि 1971 में पाकिस्तान ने भारत में दाखि़ल होने के लिए लौंगेवाला को आसान शिकार समझा था क्योंकि वहाँ तैनात ब्रिगेडियर चांदपुरी के पास केवल 120 फौजियों की कंपनी थी। भगवंत मान ने कहा कि हालात भारत के पक्ष में न होने के बावजूद ब्रिगेडियर चांदपुरी द्वारा दिखाई गई बहादुरी के साथ देश जीत की राह पर पहुँच सका।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान शहीदों द्वारा देखे गए सपनों का समाज सृजन करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर चलते हुए 500 आम आदमी क्लीनिकों के द्वारा राज्य के लोगों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि विद्यार्थियों को मानक शिक्षा देने के लिए ‘स्कूल्ज़ ऑफ ऐमिनेंस’ की स्थापना की जा रही है, जिससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी कॉन्वेंट स्कूलों में पढऩे वाले अपने साथियों का मुकाबला करने के योग्य हो सकें।

ਚਾਂਦਪੁਰ ਰੁੜਕੀ ਵਿਖੇ ਲੌਂਗੇਵਾਲਾ ਜੰਗ ਦੇ ਨਾਇਕ ਬ੍ਰਿਗੇਡੀਅਰ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚਾਂਦਪੁਰੀ ਜੀ ਦੀ ਯਾਦਗਾਰ ਦਾ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ…ਮੇਰੇ ਲਈ ਮਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਨੇਕ ਕਾਰਜ ਮੇਰੇ ਹਿੱਸੇ ਆਇਆ…

ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਦੇਣ ਅੱਗੇ ਸਦਾ ਸਾਡਾ ਸਿਰ ਝੁਕਦਾ ਰਹੇਗਾ…. pic.twitter.com/EqD9SBfMAp

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 17, 2023

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिशों से पंजाब के 87 प्रतिशत घरों को मुफ़्त बिजली आपूर्ति मिल रही है। इसी तरह राज्य के नौजवानों को रोजग़ार देने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार अपनी बेमिसाल पहलों के द्वारा पंजाब की पुरातन शान बहाल करनी सुनिश्चित बनाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ कोई लिहाज़ न बरतने की नीति अपनाई हुई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक फंड्स का दुरूपयोग किया है, उनको अपने गुनाहों की सज़ा भुगतनी पड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि कई भ्रष्ट नेताओं को पहले ही जेलों की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है और ऐसे घृणित अपराध के बाकी दोषी भी क्षमा नहीं किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे सत्ताधारी पार्टी से सम्बन्धित हों या अन्य पार्टी से उसके साथ कोई लिहाज़ नहीं बरता जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। भगवंत मान ने इस नेक कार्य के लिए आम लोगों को सरकार का सहयोग करने का भी न्योता दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे महान गुरू साहिबानों ने हमें बेइन्साफ़ी, ज़ुल्म और दमन के खि़लाफ़ आवाज़ बुलंद करने का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाग्यशाली हैं, जिन्होंने मेहनत और समर्पित भावना के साथ हरेक क्षेत्र में सफलता हासिल की। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब के हरेक क्षेत्र में व्यापक विकास देखने को मिलेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि इलाके के किसानों की सुविधा के लिए कंडी नहर को जल्द ही चालू किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने बीते दिनों तेलंगाना में सिंचाई व्यवस्था का भी जायज़ा लिया था, जो वहाँ के राज्य के लिए बहुत लाभकारी साबित हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में ख़ासकर कंडी क्षेत्र में तेलंगाना मॉडल को यहाँ लागू करने की संभावनाएँ तलाश रही है। मुख्यमंत्री ने गाँव-वासियों की माँग को स्वीकार करते हुए डल्लेवाल से चांदपुर रुडक़ी सडक़ को 18 फूट सडक़ के तौर पर अपग्रेड करने का ऐलान भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और लोगों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए खज़ाने की कोई कमी नहीं है। भगवंत मान ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पहले की सरकारें खाली खज़ाने की दुहाई देती आई हैं, जिससे अपनी मनपसंद कंपनियों को लाभ दिए जा सकें।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न शख़्िसयतों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी में भी नतमस्तक हुए।
मुख्यमंत्री ने ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के नाम पर बने पार्क का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री म्युजिय़म में भी गए, जहाँ लौंगेवाला जंग की शौर्यगाथा और ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की दुर्लभ तस्वीरों को दिखाया गया है।
इस मौके पर राज्य सभा मैंबर राघव चड्ढा, कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा, विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी और अन्य शख़्िसयतें उपस्थित थीं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Reliance Jio की वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन, कंपनी ने जोड़े लगभग तीन लाख नए कस्टमर्स

Next Post

विजिलैंस कार्रवाई पर CM मान की प्रतिक्रिया: हम नहीं देखते ब्रैकेट में किस पार्टी का नाम लिखा है; दोषी बख्शा नहीं जाएगा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mamata

Mamata और Sonia की मुलाकात: INDIA Bloc को नई दिशा

मंगलवार, 9 जून 2026
NEET UG Paper Leak

NEET UG Paper Leak: आरोपी ने Re-Exam के लिए मांगी Interim Bail

मंगलवार, 9 जून 2026
Jaipur Fire

Jaipur Fire: पटाखा गोदाम में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

मंगलवार, 9 जून 2026
Bikram Singh Majithia

Majitha Case: Bikram Majithia ने Court में दाखिल की अग्रिम जमानत

मंगलवार, 9 जून 2026
Air Canada Pilot

Air Canada Pilot का बड़ा खुलासा: 27 साल बिना Licence उड़ाए जहाज

मंगलवार, 9 जून 2026
Harjot Singh Bains

Punjab Education News: बोर्ड परीक्षा में बड़े सुधार, विद्यार्थियों की आवाज सुनी – CM भगवंत मान

मंगलवार, 9 जून 2026
Next Post
CM Bhagwant Mann

विजिलैंस कार्रवाई पर CM मान की प्रतिक्रिया: हम नहीं देखते ब्रैकेट में किस पार्टी का नाम लिखा है; दोषी बख्शा नहीं जाएगा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

TMKOC: नये टप्पू को जेठालाल ने ट्रोलर्स से बचने के लिए दी ये खास सलाह, नीतीश भलूनी...

Shiv Shristi

Shiv Shristi: शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित पार्क 'शिवसृष्टि' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।