पंजाब,15 जुलाई (The News Air): जालंधर के नकोदर जालंधर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। घटना में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान लांबड़ा के बशेशरपुर गांव निवासी रूप के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 45 साल है। लांबड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।








