LIVE | ...
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - श्री आनंदपुर साहिब में लाखों संगत के लिए लॉन्च हुई खास वेबसाइट और मोबाइल ऐप, मिलेगी पूरी जानकारी

श्री आनंदपुर साहिब में लाखों संगत के लिए लॉन्च हुई खास वेबसाइट और मोबाइल ऐप, मिलेगी पूरी जानकारी

पार्किंग, लाइव स्ट्रीमिंग और टेंट बुकिंग अब एक क्लिक पर! हरजोत बैंस ने की 'AnandpurSahib350.com' की शुरुआत

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot Bains
110
SHARES
733
VIEWS
ShareShareShareShareShare

श्री आनंदपुर साहिब, 21 नवंबर : संगत के लिए सुगम एवं आध्यात्मिक अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज एक व्यापक डिजिटल पहल “AnandpurSahib350.com” की शुरुआत की जोकि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में लाखों की संख्या में पहुंचने वाली संगत की सुविधा के लिए एक समर्पित मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट है।

श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म एक वन-स्टॉप डिजिटल समाधान के रूप में तैयार किया गया है, जो पूरी संगत को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए रियल-टाइम जानकारी तथा लॉजिस्टिकल सहायता प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि रूपनगर जिला प्रशासन “सरबत के भले” की भावना के साथ हर श्रद्धालु की सुविधा और सम्मान के सर्वाेच्च मानकों के साथ सेवा करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि “AnandpurSahib350.com” प्लेटफार्म इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए संगत को आवश्यक सभी जानकारी उपलब्ध कराएगा। यह प्लेटफॉर्म पूरी योजना और प्रबंधन की जिम्मेदारी हमारे ऊपर छोड़कर संगत को पूर्ण श्रद्धा भाव से समारोहों में भाग लेने की सुविधा देगा। उन्होंने सभी से इन महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म्स का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

श्री हरजोत सिंह बैंस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की व्यापक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें एक केंद्रीकृत इन्फॉर्मेशन हब की सुविधा दी गई है जो समारोहों की समय-सारणी, पवित्र स्मृति समारोहों की लाइव स्ट्रीमिंग, नगर कीर्तन के रूटों तथा ऐतिहासिक जानकारी को पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रस्तुत करता है। प्लेटफॉर्म सुचारु लॉजिस्टिक प्रबंधन भी प्रदान करता है, जो श्रद्धालुओं को 30 से अधिक निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों और तीन टेंट सिटी के बारे में रियल-टाइम जानकारी तथा टेंट सिटी में ठहरने के लिए बुकिंग में सहायता करता है। इसके अलावा तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर एक अनूठी “ट्रैक्टर-ट्रॉली सिटी” भी स्थापित की गई है, जो संगत के लिए निर्विघ्न संपर्क सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने आगे बताया कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म निर्विघ्न परिवहन सेवाओं जिनमें 65 मिनी-बसें और 500 ई-रिक्शा की 24 घंटे सेवा शामिल है, के बारे में भी रियल-टाइम जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफार्म के साथ सभी पार्किंग स्थलों को गुरुद्वारा श्री सीसगंज साहिब सहित मुख्य समारोह स्थलों आदि के साथ जोड़ा गया है।

यह भी पढे़ं 👇

No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Weather Update

Weather Update: कहीं उमस, कहीं ठंडक, बिहार में 48 घंटे भारी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: क्या 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Modi Captain Samit

PM Modi Captain Samit: 174 जानें बचाने वाले पायलट की बहादुरी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

शिक्षा मंत्री ने बताया कि व्यापक स्वास्थ्य उपायों के तहत 19 “आम आदमी क्लीनिक”, दो विशेष नेत्र शिविर और कई स्वास्थ्य जांच स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जो मुफ्त दवाइयां, जांच और आपातकालीन देखभाल सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रणनीतिक स्थानों पर एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं।

श्री बैंस ने कहा कि शहर में 26 मोबाइल टॉयलेट वैन जिनकी नियमित सफाई की जाएगी, के माध्यम से स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखा जाएगा। इसके अलावा संगत के स्नान के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि एकीकृत सीसीटीवी कैमरे, एलईडी स्क्रीन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लाइव ट्रैफिक एडवाइजरी और महत्वपूर्ण अलर्ट देकर पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि वेबसाइट अब “AnandpurSahib350.com” पर लाइव है तथा संबंधित मोबाइल ऐप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी सेवादारों और समुदाय की समर्पित सेवाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती है। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस से संबंधित समारोहों को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी से अधिकतम सहयोग की अपील की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Donald Trump Jr. and Justin Bieber Wedding: उदयपुर की दुल्हन कौन?

Next Post

निवेश को बड़ा बूस्ट! CM मान ने लॉन्च किया ‘फास्ट्रैक पंजाब पोर्टल’ का दूसरा चरण, मिलेंगी 173 सेवाएं

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Weather Update

Weather Update: कहीं उमस, कहीं ठंडक, बिहार में 48 घंटे भारी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: क्या 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Modi Captain Samit

PM Modi Captain Samit: 174 जानें बचाने वाले पायलट की बहादुरी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Raja Warring Resignation: ‘इस्तीफा लिया नहीं, मैंने खुद दिया’ बोले वड़िंग

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
India Ladakh Map

India Ladakh Map में 28 नए नाम दर्ज, चीन को जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
CM B Mann

निवेश को बड़ा बूस्ट! CM मान ने लॉन्च किया 'फास्ट्रैक पंजाब पोर्टल' का दूसरा चरण, मिलेंगी 173 सेवाएं

Al Falah University Students Future At Risk

Al Falah University Students Future At Risk: 90 लाख का खर्च, अब सता रहा भविष्य का डर

Rahul Gandhi Letter Row

Rahul Gandhi Letter Row: 272 अफसरों की क्यों खुल गई पोल?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।