LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - स्पीकर पर NDA और INDIA में आर पार, आजाद भारत में पहली बार लोकसभा….

स्पीकर पर NDA और INDIA में आर पार, आजाद भारत में पहली बार लोकसभा….

अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
NDA और INDIA
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लोकसभा स्पीकर पद के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही उम्मीदवार उतार दिया है. ऐसे में स्पीकर का चुनाव इस बार दिलचस्प होगा. आजाद भारत में पहली बार होगा स्पीकर पद का चुनाव होगा. आजादी के बाद से अभी तक सर्वसम्मति से स्पीकर का चुनाव होता रहा है, लेकिन इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई. सत्ता पक्ष ने ओम बिरला तो विपक्ष ने के सुरेश को स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है.

18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है और बुधवार को आजाद भारत में पहली बार लोकसभा अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव होगा. स्पीकर पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आम सहमति नहीं बनी. सत्ता पक्ष ने ओम बिरला को स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं विपक्ष ने के सुरेश को इस पोस्ट के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. इस तरह बुधवार यानी 26 जून को 72 साल से चली आ रही परपंररा टूट जाएगी क्योंकि आजादी के बाद से सर्वसम्मति से स्पीकर का चुनाव होता रहा है, लेकिन इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई. पहले ऐसी खबरें थीं कि स्पीकर पद के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष में सहमति बन गई है. विपक्ष ने ओम बिरला के नाम पर हामी भर दी है.

विपक्ष की तरफ से कहा गया कि वह स्पीकर पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगा लेकिन डिप्टी स्पीकर का पद उसे चाहिए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल रात जब विपक्ष के नेताओं को फोन किया था तो तमाम नेताओं ने कहा था कि स्पीकर के पद पर एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे पर डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए.

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजीजू ने लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों पर आम सहमति बनाने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बेनर्जी से बात की है. साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओ से भी बात की थी. वहीं, डिप्टी स्पीकर को लेकर उन्होंने कहा था कि वो फोन पर इसकी जानकारी देंगे लेकिन राजनाथ सिंह की तरफ से कोई फोन नहीं गया. इसके बाद विपक्ष ने के सुरेश को स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया.

संविधान के अनुच्छेद 93 के तहत लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है. सांसद अपने में से दो सांसदों को सभापति और उपसभापति चुनते हैं. आम तौर पर सत्तापक्ष लोकसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखता है जबकि उपसभापति का पद विपक्षी दल को दिया जाता है. अब तक लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होता आया है और स्वतंत्र भारत के इतिहास में इस पद के लिए कोई चुनाव नहीं हुआ है.

लोकसभा में उपाध्यक्ष के पद की मांग पर अड़ा विपक्ष

लोकसभा में उपाध्यक्ष के पद की मांग पर अड़े विपक्षी इंडिया गठबंधन ने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार किसी विपक्षी नेता को उपाध्यक्ष बनाने पर सहमत नहीं हुई तो वे लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे. सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बनी और इस तरह सर्वसम्मति से स्पीकर को चुने जाने की परंपरा टूट गई और अब मतदान के जरिए लोकसभा नए अध्यक्ष का चुनाव होगा.

18वीं लोकसभा के स्पीकर के लिए मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. विपक्ष स्पीकर के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारती चाहती थी लेकिन वह डिप्टी स्पीकर पद की मांग पर अड़ी थी. मगर सत्ता पक्ष ने डिप्टी स्पीकर पद को लेकर कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद विपक्ष ने के सुरेश को लोकसभा स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. बुधवार को वोटिंग के जरिए ही लोकसभा के अध्यक्ष पद का चुनाव होगा.लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव साधारण बहुमत के ज़रिए किया जाता है. यानी जिस उम्मीदवार को उस दिन लोकसभा में मौजूद आधे से ज्यादा सांसद वोट देते हैं, वह लोकसभा अध्यक्ष बनता है.

सहयोगी दलों के साथ बीजेपी का सरकार

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार सहयोगी दलों के सरकार सरकार बनाने में कामयाब रही है. 16वीं-17वीं लोकसभा में बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत था. बीजेपी ने अपनी नेता सुमित्रा महाजन को 16वीं लोकसभा का अध्यक्ष बनाया था और उपाध्यक्ष का पद एआईएडीएमके को दिया था. एमथम्बी दुरई इस लोकसभा के उपाध्यक्ष थे. इसके बाद 2019 में बीजेपी के ओम बिरला 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष बने थे, लेकिन लोकसभा में उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ और पूरे कार्यकाल तक यह पद खाली रहा. इस बार विपक्ष उपाध्यक्ष के पद के लिए अड़ा हुआ है.

बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो बीजेपी ने टीडीपी और जेडीयू की मदद से एनडीए सरकार बनाई. इसीलिए चर्चा है कि लोकसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी अपने पास रखेगी या सहयोगी दलों को देगी. माना जा रहा है कि उपाध्यक्ष का पद टीडीपी को दे सकती है. वहीं, इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि उपाध्यक्ष पद विपक्ष को नहीं मिला तो वो अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे. सोमवार को गठबंधन के सभी दलों में इस पर सहमति बन गई है. विपक्ष को बीजेपी के जवाब का इंतजार है.

‘विपक्ष को उपाध्यक्ष पद देने का कोई नियम नहीं’

मोदी सरकार के लोगों का कहना है कि विपक्ष को उपाध्यक्ष पद देने का कोई नियम नहीं है. यह परंपरा है, जिसको तोड़ने की शुरुआत कांग्रेस ने की है. दूसरी लोकसभा में पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकार के दौरान कांग्रेस के ही हुकुम सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई थी. गठबंधन सरकार के दौरान कई बार सरकार की अगुवाई करने वाले पार्टियों ने अध्यक्ष पद सहयोगी को देते हुए उपाध्यक्ष पद अपने पास रखा है.

अब तक सर्व सम्मति से चुने गए स्पीकर

आजादी के बाद पहली लोकसभा के स्पीकर चुने गए गणेश वसुदेव मावलंकर से लेकर 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे ओम बिरला सर्व सम्मति से चुने गए है. लोकसभा में उन सांसदों को स्पीकर का पद भी दिया गया है जो पहले सत्तापक्ष से नहीं थे.12वीं लोकसभा की अध्यक्षता टीडीपी के बालयोगी ने की जबकि उस समय बीजेपी के अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे. बालयोगी 13वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में भी चुना गया था. लेकिन इसी पद पर रहते हुए उनकी हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके बाद शिवसेना सांसद मनोहर जोशी 13वीं लोकसभा के अध्यक्ष थे.

मनमोहन सिंह नेतत्व वाली पहली यूपीए सरकार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बाहरी समर्थन दिया था, तब सीपीआई (एम) नेता सोमनाथ चटर्जी लोकसभा के अध्यक्ष बने थे. 2009 से 2014 तक 15वीं लोकसभा की अध्यक्ष रहीं मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष का पद संभालने वाली पहली महिला थीं. उनके बाद बीजेपी की सुमित्रा महाजन 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष बनीं. देश में अभी तक स्पीकर के लिए वोटिंग की नौबत नहीं आई है, लेकिन इस बार इस लोकसभा में डिप्टी स्पीकर पद पाने के लिए विपक्ष आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए है. हालांकि, विपक्ष को इस बात का भी पता है कि स्पीकर और डिप्टीस्पीकर के मामले में संख्या बल सरकार के साथ है. ऐसे में वह अध्यक्ष पद पर चुनाव के जरिए शक्ति प्रदर्शन दिखाना चाहता है. ऐसे में देखना है कि किस तरह का रास्ता निकलता है?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आ गया मानसून, सुहाने मौसम में इन पांच जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

Next Post

लोकसभा स्पीकर पर पहली बार होगा चुनाव, ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
लोकसभा स्पीकर

लोकसभा स्पीकर पर पहली बार होगा चुनाव, ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने..

लोकसभा स्पीकर

निर्माता अश्विन महाराज लेकर आ रहे हैं शिव तांडव

पानी सत्याग्रह

पांच दिन से ‘पानी सत्याग्रह’ पर बैठीं जलमंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।