मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सोरेन ने ईडी का आखिरी समन भी नकारा, जेएमएम विधायक का इस्तीफा..

सोरेन ने ईडी का आखिरी समन भी नकारा, जेएमएम विधायक का इस्तीफा..

झारखंड की सत्ता में बड़ी तब्दीली की संभावना तेज

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 1 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
hemant soren
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

रांची, 1 जनवरी (The News Air) नए साल की दस्तक के साथ ही झारखंड की सत्ता-सियासत में बड़ी तब्दीली की संभावना और चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। ईडी के सातवें एवं आखिरी समन की डेडलाइन 31 दिसंबर, 2023 तक सीएम हेमंत सोरेन की ओर से कोई जवाब नहीं देने और अब सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम के एक विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य की सियासत में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है।

ईडी अब जांच में असहयोग का हवाला देकर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट मांग सकती है। चर्चा है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को नया नेता चुन सकता है और उन्हें राज्य की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जा सकती है। इसलिए गांडेय क्षेत्र से झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे को सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, ताकि इससे रिक्त होने वाली सीट पर भविष्य में कल्पना सोरेन को विधायक का चुनाव लड़ाया जा सके।

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी या गठबंधन किसी भी गैर विधायक को नेता चुनता है, तो उसके सीएम बनने में तत्काल कोई अड़चन नहीं आएगी, लेकिन छह महीने के अंदर उसका विधायक बनना अनिवार्य होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Missile Boats

Iran Missile Boats: होर्मुज़ में Red Bees से अमेरिका को चुनौती, Saudi घबराया

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

सरफराज अहमद गिरिडीह जिले के गांडेय क्षेत्र से झामुमो के विधायक थे। उन्होंने साल की आखिरी तारीख 31 दिसंबर को विधायकी से इस्तीफा दिया और तत्काल प्रभाव से स्पीकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 1 जनवरी की सुबह विधानसभा के प्रभारी सचिव जावेद हैदर के हस्ताक्षर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। आनन-फानन में घटित इस घटनाक्रम के बाद ही राज्य के सियासी गलियारे में कयासों का सिलसिला तेज हो गया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह खबर सामने आते ही एक्स पर पोस्ट किया, “झारखंड के गांडेय क्षेत्र के विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफा दिया। इस्तीफा स्वीकार हुआ। हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी होंगी। नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक।”

झारखंड के चर्चित राजनीतिज्ञ और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भी इस घटनाक्रम को लेकर एक्स पर लिखा, “खालिस कयास है। जल्द होने की संभावना है। झारखंड में सत्ता बदलेगी तो नवागंतुक के लिए गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट खाली होगी। गांडेय वाले सज्जन मित्र राज्यसभा को सुशोभित करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना कि नव वर्ष में जो भी हो, राज्य, जनता और राजनीति के लिए शुभ हो। सभी को शुभकामनाएं।”

राजनीति के जानकारों की मानें तो निशिकांत दुबे और सरयू राय जैसे मंझे राजनीतिज्ञों के इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट को केवल कयासबाजी नहीं माना जाना चाहिए। ये बदलती हुई सियासी परिस्थितियां का बयान है।

बता दें कि रांची में जमीन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने बीते 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सातवीं बार समन भेजा था। एजेंसी ने इसे आखिरी समन बताते हुए उन्हें सात दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा था।

सीएम को भेजे गए पत्र में ईडी ने कहा था कि वे दो दिनों के अंदर यानी 31 दिसंबर तक ऐसी जगह तय करके सूचित करें, जहां उनका बयान दर्ज किया जा सके। 31 दिसंबर तक हेमंत सोरेन ने ईडी के पत्र का कोई जवाब नहीं दिया। माना जा रहा है कि इसके बाद ईडी उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाएगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सीनियर आई. ए. एस. अधिकारी ने मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव…

Next Post

जापान के तट तक पहुंचीं सुनामी की लहरें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Missile Boats

Iran Missile Boats: होर्मुज़ में Red Bees से अमेरिका को चुनौती, Saudi घबराया

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 35th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
CBSE 10th Result 2026

CBSE 10th Result 2026: एक-दो दिन में आएंगे नतीजे, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
सुनामी की लहरें

जापान के तट तक पहुंचीं सुनामी की लहरें

खगोलविद स्वतंत्र

खगोलविद स्वतंत्र रूप से तैरते बृहस्पति के आकार के 'ग्रहों' की पहेली सुलझाने में जुटे

Punjab Chief Minister Bhagwant Singh

जब सरकारें अपने संस्थान प्राईवेट सैक्टर को बेच रहीं हैं, तब पंजाब सरकार ने...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।