LIVE | ...
गुरूवार, 23 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - BJP-RSS पर जमकर भड़कीं Sonia Gandhi, देश में Congress पार्टी के पक्ष में माहौल होने का किया दावा

BJP-RSS पर जमकर भड़कीं Sonia Gandhi, देश में Congress पार्टी के पक्ष में माहौल होने का किया दावा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 31 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sonia Gandhi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 31 जुलाई (The News Air): लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में और सड़क पर मोदी सरकार को जोरदार तरीके से घेर रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी मां और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी ने आज पार्टी संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में लगे झटके से सबक लेने की बजाय आज भी विभाजन और डर फैलाने की अपनी नीति पर कायम है।

उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं से यह आह्वान भी किया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद माहौल पार्टी के पक्ष में है, लेकिन आत्मसंतुष्ट और अति आत्मविश्वासी नहीं बनना है तथा एकजुट होकर काम करना है। संसदीय दल के प्रमुख के तौर पर दिए गए अपने भाषण में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार, भाजपा एवं आरएसएस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता था कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में लगे बड़े झटके से सही सबक लेगी। इसके बजाय, वह समुदायों को विभाजित करने और भय और शत्रुता फैलाने की अपनी नीति पर कायम है।’’ सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के मार्ग में दुकानदारों के नाम प्रदर्शित करने के शासनादेश से जुड़े विवाद का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा कि सौभाग्य से उच्चतम न्यायालय ने सही समय पर हस्तक्षेप किया, लेकिन यह केवल एक अस्थायी राहत हो सकती है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘नौकरशाही को आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति देने के लिए नियमों को अचानक बदल दिया गया। यह संगठन खुद को एक सांस्कृतिक संगठन कहता है लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि यह भाजपा का राजनीतिक और वैचारिक आधार है।’’ सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव तथा जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव की संभावना के मद्देनजर पार्टी नेताओं में जोश भरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ही महीनों में चार राज्यों में चुनाव होने हैं। हमें लोकसभा चुनाव में बनी स्थिति को बरकरार रखना चाहिए। हमें आत्मसंतुष्ट और अति आत्मविश्वासी नहीं बनना चाहिए। माहौल हमारे पक्ष में है, लेकिन हमें लक्ष्य को ध्यान में रखने की भावना के साथ एकजुट होकर काम करना होगा।’’ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यदि कांग्रेस आगामी चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करती है तो राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव आएगा। सोनिया गांधी ने साथ ही आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट में किसानों और युवाओं को नजरअंदाज किया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Excise Case

Kejriwal Attacks PM Modi: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कहां है? केजरीवाल का पीएम पर हमला, फास्ट ट्रैक कोर्ट को बताया लीपापोती!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Ludhiana Horticulture Development Center

Ludhiana Horticulture Development Center: बागवानी विकास केंद्र में तेजी लाने के निर्देश, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Congress Punjab

Congress Punjab Infighting: कांग्रेस में ‘All is Well’ सिर्फ दिखावा? दिल्ली की बंद कमरे की मीटिंग का पूरा सच!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
ravneet singh bittu attacks bhagwant mann

Railway Projects Delay Punjab: रेल मंत्री बिट्टू ने CM मान को लिखा पत्र, पंजाब में रेलवे प्रोजेक्ट्स में देरी पर जताई चिंता

गुरूवार, 23 जुलाई 2026

उन्होंने वायनाड में भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों की मौत पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। हम आपको बता दें कि बैठक की शुरुआत में, केरल के वायनाड में मंगलवार को तड़के हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों और दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में बारिश के पानी में डूबने के कारण जान गंवाने वाले तीन विद्याथियों के सम्मान में कुछ देर मौन रखा गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हिमाचल में कांग्रेस विधायक से जुड़े परिसरों पर ED का छापा,

Next Post

फ्रीबीज के चक्कर में सारे पैसे कर दिए खर्च, दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुई मौत पर HC ने AAP सरकार और MCD सभी को खूब सुनाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Excise Case

Kejriwal Attacks PM Modi: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कहां है? केजरीवाल का पीएम पर हमला, फास्ट ट्रैक कोर्ट को बताया लीपापोती!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Ludhiana Horticulture Development Center

Ludhiana Horticulture Development Center: बागवानी विकास केंद्र में तेजी लाने के निर्देश, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Congress Punjab

Congress Punjab Infighting: कांग्रेस में ‘All is Well’ सिर्फ दिखावा? दिल्ली की बंद कमरे की मीटिंग का पूरा सच!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
ravneet singh bittu attacks bhagwant mann

Railway Projects Delay Punjab: रेल मंत्री बिट्टू ने CM मान को लिखा पत्र, पंजाब में रेलवे प्रोजेक्ट्स में देरी पर जताई चिंता

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
SC Commission Suo Moto Notice

SC Commission Suo Moto Notice: अनुसूचित जाति आयोग ने जारी किए तीन सुओ-मोटो नोटिस

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Punjab Social Security Pension

Punjab Social Security Pension: मान सरकार ने जारी किए ₹2,150 करोड़, 35.90 लाख लाभार्थियों को मिल रही सहायता

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Next Post
फ्रीबीज

फ्रीबीज के चक्कर में सारे पैसे कर दिए खर्च, दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुई मौत पर HC ने AAP सरकार और MCD सभी को खूब सुनाया

फ्रीबीज

जलवायु संकट के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, उसे पश्चिम की गलतियां नहीं दोहरानी चाहिए- राष्ट्रमंडल महासचि

फ्रीबीज

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के घट सकते हैं प्रीमियम, नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री से GST हटाने की मांग की

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।