सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - तो बीजेपी को आ ही गई अक्ल? विधानसभा चुनावों में संघ से तालमेल पर यूं ही नहीं दिख रहा जोर

तो बीजेपी को आ ही गई अक्ल? विधानसभा चुनावों में संघ से तालमेल पर यूं ही नहीं दिख रहा जोर

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 31 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
BJP
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 31 जुलाई (The News Air): लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों के कम होने की एक वजह आरएसएस के साथ उसके तालमेल की कमी को भी माना गया। बीजेपी के अतिआत्मविश्वास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव के दौरान ही एक इंटरव्यू में कहा कि अब भाजपा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जरूरत नहीं है, वह खुद सक्षम है।

लेकिन 4 जून को चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी का ये भ्रम भी शायद टूट गया। अब आने वाले चुनावों में ये गलती न दोहराई जाए, इसके लिए बीजेपी कमर कस चुकी है। संघ से तालमेल में कोई कोर कसर न रह जाए, इसका खूब खयाल रख रही है। इसकी झलक महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में दिख रही है जहां इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।

बीजेपी तीन अहम राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले संघ के साथ तालमेल बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए दोनों संगठनों के नेताओं के बीच लंबी-लंबी बैठकें हो रही हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी-संघ की मैराथन बैठक

सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब और सह-प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर सहित सूबे के बीजेपी नेता बैठक में शामिल हुए। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने भी बैठक में शिरकत की। आरएसएस की तरफ से उसके सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और हरियाणा इकाई के पदाधिकारी शामिल हुए। कुमार का काम बीजेपी और संघ के बीच सेतु का है। उन्हें दोनों संगठनों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी मिली हुई है। बैठक सोमवार शाम को शुरू हुई और आधी रात तक चली।

झारखंड प्रभारी हिमंत बिस्वा ने की संघ के सर सहकार्यवाह अरुण कुमार से मुलाकात

बीजेपी के झारखंड प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी झारखंड चुनावों पर चर्चा करने के लिए अरुण कुमार से मुलाकात की। 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद माना जा रहा है कि संघ कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों में सक्रिय रूप से शामिल नहीं थे। बीजेपी और उसके वैचारिक संरक्षक के बीच समन्वय की कमी थी।

महाराष्ट्र में संघ का एक वर्ग अजित पवार की एनसीपी से गठबंधन पर असहज

महाराष्ट्र के लिए भी दो दिनों तक ऐसी ही बैठक हुई, जो बीजेपी और RSS दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण चुनाव है। बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव के अलावा अरुण कुमार और अतुल लिमाये सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संघ के एक वर्ग को महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ बीजेपी के गठबंधन पर कुछ आपत्तियां हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान नड्डा ने दिया था ‘बीजेपी को संघ की जरूरत नहीं’ बयान

लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक बयान काफी चर्चित हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि अब पार्टी को जीत के लिए संघ की दरकार नहीं है। नड्डा ने कहा था कि पहले बीजेपी को संघ की जरूरत थी लेकिन आज वह खुद ही सक्षम है। आज पार्टी खुद ही खुद को चला रही है। तब संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नड्डा के बयान को उनका निजी विचार करार दिया था। 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए तो बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी पीछे रह गई। यूपी, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

5000 रुपये लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज है करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Next Post

हिमाचल में कांग्रेस विधायक से जुड़े परिसरों पर ED का छापा,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
ED

हिमाचल में कांग्रेस विधायक से जुड़े परिसरों पर ED का छापा,

Sonia Gandhi

BJP-RSS पर जमकर भड़कीं Sonia Gandhi, देश में Congress पार्टी के पक्ष में माहौल होने का किया दावा

फ्रीबीज के चक्कर में सारे पैसे कर दिए खर्च, दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुई मौत पर HC ने AAP सरकार और MCD सभी को खूब सुनाया

फ्रीबीज के चक्कर में सारे पैसे कर दिए खर्च, दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुई मौत पर HC ने AAP सरकार और MCD सभी को खूब सुनाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।