LIVE | ...
सोमवार, 21 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘हार से निराश नहीं, चुनाव आते-जाते रहेंगे…’, स्मृति इरानी ने बताया अमेठी से दिल का कनेक्शन

‘हार से निराश नहीं, चुनाव आते-जाते रहेंगे…’, स्मृति इरानी ने बताया अमेठी से दिल का कनेक्शन

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 29 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Smriti Irani
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
नई दिल्ली, 29 अगस्त (The News Air): पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति इरानी अमेठी लोकसभा सीट से अपनी हार पर कहा है कि वह कतई निराश नहीं हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहेंगे। उनके लिए असली जीत अमेठी के लोगों के लिए किया गया काम है। इरानी ने कहा कि अमेठी उनके लिए भावनात्मक मुद्दा है। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज राहुल गांधी को हराकर ‘जाइंट किलर’ के तौर पर पहचान बनाने वाली इरानी को 2024 में गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा से करारी हार का सामना करना पड़ा।

स्मृति इरानी ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं अमेठी से अपनी हार से परेशान नहीं हूं। बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी भी चुनाव हार गए थे। अब तक केवल नरेंद्र मोदी ही नहीं हारे हैं। मैं पहले भी चुनाव हार चुकी हूं, जब मैंने 2004 में चांदनी चौक से और 2014 में अमेठी से चुनाव लड़ा था।’

इरानी ने कहा, ‘चुनाव आते-जाते रहेंगे। मेरी असली जीत यह है कि 1 लाख परिवार आज अपने घरों में रह रहे हैं। 80,000 घरों में अब बिजली आ रही है और दो लाख परिवारों को पहली बार गैस सिलेंडर मिले हैं।’

बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले आरोप लगते थे कि सांसद अमेठी में कभी नहीं दिखते, लेकिन उन्होंने सुनिश्चित किया कि निर्वाचन क्षेत्र की कभी उपेक्षा न हो और वहां एक घर भी खरीदा।

इरानी ने कहा, ’22 मार्च 2014 को रात 11 बजे मुझे राजनाथ सिंह का फोन आया कि मुझे अमेठी जाना है और वहां से चुनाव लड़ना है। मैंने इसके बारे में कोई शिकायत नहीं की और चुनौती को स्वीकार किया।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं वहां गई तो मैंने देखा कि वहां 40 गांव ऐसे थे जहां आजादी के बाद सड़कें नहीं बनी थीं। पिछले पांच वर्षों में, मैंने एक लाख परिवारों के लिए घर बनाए हैं, 3.5 लाख शौचालय बनवाए हैं, और 4 लाख लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा है। लगभग दो लाख परिवारों को पहली बार गैस सिलेंडर मिले हैं।’

2014 में अमेठी की बदहाली का जिक्र कर उन्होंने एक तरह से राहुल गांधी और गांधी परिवार पर हमला बोला। 2019 में इरानी के हाथों हार से पहले राहुल गांधी यहां से तीन बार सांसद रहे थे। अब वह अमेठी के बगल में अपनी मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से सांसद हैं। अमेठी और रायबरेली को गांधी परिवार का दुर्ग कहा जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

EPFO Salary Limit Increase

EPFO Salary Limit Increase: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000, मिलेगी ज्यादा Pension

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
Ration Card e-KYC Last Date

Ration Card E-KYC Mandatory: नया राशन कार्ड बनते ही तुरंत कराएं E-KYC, वरना नहीं मिलेगा राशन

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder Dual Price System: E-KYC नहीं कराई तो ज्यादा कीमत देनी होगी! 10 साल बाद वापसी

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
UPI Payment Limit

UPI Payment Limit: पेट्रोल पंप पर ₹2000 से ज्यादा UPI Payment पर रोक! भोपाल में 16 अक्टूबर से लागू

सोमवार, 21 सितम्बर 2026

इस बार लोकसभा चुनाव में इरानी को अमेठी में केएल शर्मा ने 1.6 लाख से अधिक मतों से हराया था। यह अंतर 2019 में राहुल गांधी को हराने के उनके अंतर से तीन गुना था।

पॉडकास्ट के दौरान इरानी से जब ये पूछा गया कि क्या उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा तब उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया। इरानी ने कहा, ‘लोगों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। मैं तीन बार सांसद रही हूं और पांच-छह विभागों की प्रमुख रही हूं। मैं बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव भी रही हूं।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

छोटी सी उम्र में ही कर लिया था इस एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा के महानायक के साथ काम, आज हैं….

Next Post

शादी में मटन की बोटी को लेकर छिड़ा संग्राम, दूल्हा-दुल्हन पक्ष में चले लाठी-डंडे

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EPFO Salary Limit Increase

EPFO Salary Limit Increase: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000, मिलेगी ज्यादा Pension

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
Ration Card e-KYC Last Date

Ration Card E-KYC Mandatory: नया राशन कार्ड बनते ही तुरंत कराएं E-KYC, वरना नहीं मिलेगा राशन

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder Dual Price System: E-KYC नहीं कराई तो ज्यादा कीमत देनी होगी! 10 साल बाद वापसी

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
UPI Payment Limit

UPI Payment Limit: पेट्रोल पंप पर ₹2000 से ज्यादा UPI Payment पर रोक! भोपाल में 16 अक्टूबर से लागू

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
5 Days Bank Strike

5 Days Bank Strike: 26 से 30 सितंबर बंद रहेंगे Bank! UFBU ने दी हड़ताल की चेतावनी

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
India Population Policy

India Population Policy: PM की आर्थिक सलाहकार परिषद ने की नसबंदी Incentive बंद करने की सिफारिश

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
Next Post
शादी

शादी में मटन की बोटी को लेकर छिड़ा संग्राम, दूल्हा-दुल्हन पक्ष में चले लाठी-डंडे

शादी

वेस्टलैंड बुक्स और कॉन्टेक्स्ट द्वारा प्रस्तुत है राहुल भाटिया की पहली कथेतर किताब

AAP join Ram Chander

भाजपा को लगा तगड़ा झटका, पार्षद रामचंद्र की ‘आप’’ में वापसी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।