LIVE | ...
बुधवार, 19 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इमिग्रेशन सेंटर के मालिक पर छठी FIR: युवाओं के करोड़ों रुपए लेकर भागा

इमिग्रेशन सेंटर के मालिक पर छठी FIR: युवाओं के करोड़ों रुपए लेकर भागा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 7 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
इमिग्रेशन सेंटर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फरीदकोट (The News Air) फरीदकोट में विदेश भेजने का झांसा देकर 6.50 लाख रुपए हड़पने पर श्री बाला जी वीजा इमिग्रेशन सेंटर के मालिक दीपक शर्मा, उसकी पत्नी शिखा शर्मा के खिलाफ सिटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इन्होंने पीड़ित से 17 लाख रुपए लिए थे, जिसमें से 10 लाख वापस कर दिए थे। इससे पहले दीपक शर्मा पर 5 केस दर्ज हैं। जिसमें उसकी पत्नी और मैनेजर का नाम भी शामिल है।

पहला मामला 26 जून को दर्ज हुआ

15 मई 2023 को शीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे रविंदर कुमार को विदेश स्टडी वीजा पर भेजने का झांसा देकर दीपक शर्मा और शिखा शर्मा ने उससे 10 लाख 60 हजार 300 रुपए ले लिए, लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश स्टडी करने के लिए नहीं भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।

दूसरा मामला 27 जून को दर्ज हुआ

18 अप्रैल 2023 को फिरोजपुर जिले के गांव तूत निवासी सरनजीत सिंह ने शिकायत में बताया था कि इमिग्रेशन वीजा सेंटर के मालिक दीपक शर्मा और मैनेजर अर्शदीप सिंह ने उनके बेटे लवप्रीत सिंह को विदेश स्टडी वीजा पर भेजने का झांसा देकर 13 लाख 80 हजार 200 रुपए ऐंठ लिए। उसके बाद न तो बेटे को विदेश स्टडी वीजा पर भेजा और न ही उनके पैसे और दस्तावेज वापस कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

19 August History

19 August History: बिल क्लिंटन का जन्मदिन और दुनिया की पहली तस्वीर

बुधवार, 19 अगस्त 2026
IMD Alert

IMD Alert: Jharkhand-UP में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 19

Breaking News Live Updates 19 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 19 अगस्त 2026
19 August 2026 Rashifal

19 August 2026 Rashifal: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

बुधवार, 19 अगस्त 2026

तीसरा मामला 27 जून को दर्ज हुआ

1 जून 2023 को फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीपक शर्मा ने उनकी बेटी गुरशरण सिद्धू को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपए ठगे। अब न पैसे वापस दे रहे, न डॉक्यूमेंट लौटा रहे।

चौथा मामला 3 जुलाई को दर्ज हुआ

10 मई 2023 को फिरोजपुर निवासी जसकरण सिंह ने शिकायत देकर बताया है कि इमिग्रेशन वीजा सेंटर मालिक दीपक शर्मा, शिखा शर्मा और मैनेजर अर्शदीप सिंह ने उनके बेटे इंदरजीत सिंह को विदेश स्टडी बेस पर भेजने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपए की ठगी मारी है। अब आरोपी न तो उनके पैसे लौटा रहा है और न ही बेटे को विदेश भेज रहा है।

पांचवां मामला 3 जुलाई को दर्ज हुआ

16 मई 2023 को मोगा निवासी भूपिंदर सिंह ने शिकायत देकर बताया है कि इमिग्रेशन वीजा सेंटर मालिक दीपक शर्मा, पत्नी शिखा शर्मा व मैनेजर अर्शदीप सिंह ने उनके बेटे गुररिंदर सिंह को विदेश स्टडी बेस पर भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी मारी है। अब आरोपी न तो उनके पैसे लौटा रहा है और न ही बेटे को विदेश भेज रहा है। न ही उनके मूल दस्तावेज लौटा रहा है।

छठा मामला 6 जुलाई को दर्ज हुआ

25 मई 2023 को फरीदकोट निवासी जसप्रीत कौर ने शिकायत देकर बताया कि इमिग्रेशन वीजा सेंटर मालिक दीपक शर्मा, पत्नी शिखा शर्मा ने उनके बेटे योगम शर्मा को विदेश स्टडी बेस पर भेजने के एवज में 17 लाख रुपए लिए, लेकिन वह बेटे को विदेश नहीं भेज सका, उसके बाद आरोपी ने 10 लाख रुपए वापस कर दिए, जबकि 6.50 लाख रुपए नहीं दे रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दीपक शर्मा लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार है। पुलिस उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर चुकी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महिला ने तीन बच्चों के साथ कुंड में कूदकर दी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Next Post

Tomatoes Price Today: टमाटर की कीमत ने बनाया नया र‍िकॉर्ड, इस राज्य में 250 रुपये क‍िलो हुआ रेट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

19 August History

19 August History: बिल क्लिंटन का जन्मदिन और दुनिया की पहली तस्वीर

बुधवार, 19 अगस्त 2026
IMD Alert

IMD Alert: Jharkhand-UP में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 19

Breaking News Live Updates 19 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 19 अगस्त 2026
19 August 2026 Rashifal

19 August 2026 Rashifal: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Modi-Trump

Trump ने India Voter ID Card का दिया SAVE America Act के लिए उदाहरण

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
Tomatoes Price Today

Tomatoes Price Today: टमाटर की कीमत ने बनाया नया र‍िकॉर्ड, इस राज्य में 250 रुपये क‍िलो हुआ रेट

UPSSSC

UPSSSC ने निकाली भर्ती, ये योग्यता रखने वाले 11 जुलाई से कर सकते हैं अप्लाई

Threads

Twitter ने Threads को बताया 'नकलची' ऐप, Meta को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।