LIVE | ...
गुरूवार, 4 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बांग्लादेश में बिगड़े हालात, Sheikh Hasina ने छोड़ा देश, प्रधानमंत्री आवास में घुसे प्रदर्शनकारी

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, Sheikh Hasina ने छोड़ा देश, प्रधानमंत्री आवास में घुसे प्रदर्शनकारी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 5 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sheikh Hasina
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बांग्लादेश, 05 अगस्त (The News Air): बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े आंदोलन में बदल चुका है. इस बीच खबर है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ढाका पैलेस छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर चली गईं हैं. वहीं लाखों लोग कर्फ्यू तोड़कर सड़क पर उतर चुके हैं, ये लोग प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकती हैं. न्यूज़ एजेंसी AFP के मुताबिक बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जारी इस प्रदर्शन में अब तक कम से कम 300 लोगों की मौत हो चुकी है.

बांग्लादेश मीडिया के हवाले से खबर है कि शेख हसीना अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ देश छोड़ चुकी हैं. वहीं प्रधानमंत्री आवास में हजारों प्रदर्शनकारी घुस गए हैं, जानकारी के मुताबिक शेख हसीना जाने से पहले एक भाषण रिकॉर्ड करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिला.

थोड़ी देर में सेना का संबोधन

बांग्लादेश एक बार फिर आरक्षण की आग में सुलग रहा है, जगह-जगह से हिंसा और आगजनी की घटना सामने आ रही हैं. सिराजगंज के इनायतपुर थाने में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन को घेरकर उसमें आग लगा दी. थाने में आग लगने से 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर में कई हजार प्रदर्शनकारियों ने एक साथ इनायतपुर थाने पर हमला बोल दिया. अचानक चौतरफा हमले से पुलिसवाले कुछ नहीं कर पाए. फिर प्रदर्शनकारियों ने पूरे थाने में आग लगा दी, जिसमें 13 पुलिस वालों की मौत हो गई. इस बीच सेना देश को संबोधित करने जा रही है.

यह भी पढे़ं 👇

Foreign Investors

बड़ी राहत: Foreign Investors के लिए हटेगा Capital Gains Tax, Rupee को मिलेगा सपोर्ट

गुरूवार, 4 जून 2026
Landlord

बड़ा फैसला: Landlord को अपनी जगह खाली करवाने का पूरा हक, Tenant नहीं अड़ा सकता

गुरूवार, 4 जून 2026
Bikram Singh Majithia

कोर्ट के दखल के बाद Bikram Majithia को मिली FIR की कॉपी

गुरूवार, 4 जून 2026
Diet Soda

क्या Diet Soda सच में Healthy है? जानें एक्सपर्ट की राय

गुरूवार, 4 जून 2026

बांग्लादेश के सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान एक महीने से अधिक समय से चल रहे भीषण विरोध प्रदर्शनों के बाद देश को संबोधित करेंगे. इन प्रदर्शनों में अब प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग की जा रही है. सेना के प्रवक्ता ने ये जानकारी दी है. सेना के आधिकारिक प्रवक्ता इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के अधिकारी रशीदुल आलम ने कहा कि जनरल वाकर लोगों को संबोधित करेंगे.

सड़कों पर सेना टैंकों के साथ कर रही पेट्रोलिंग

बांग्लादेश में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि सड़कों पर सेना, टैंकों के साथ पेट्रोलिंग कर रही है. बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं. कई जगहों पर लोगों की भीड़ टैंक के साथ चल रहे सैनिकों से उलझ रही है. बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में रिक्शा चालक भी कूद गए हैं. सैकड़ों की संख्या में रिक्शा वालों ने ढाका की सड़कों पर प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस्तीफा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

हिंसा में 100 लोगों से अधिक की हो चुकी मौत

शेख हसीना सरकार की ओर से पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है. प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रदर्शनकारियों से लगातार शांति की अपील कर रही हैं. उसके बावजूद प्रदर्शनकारी मामने को तैयार नहीं हैं. पूरे देश में खूनी खेल और हिंसा का तांडव चल रहा है. पीएम शेख हसीना की इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन किया, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई जिसमें 13 पुलिसकर्मी और 6 पत्रकार शामिल हैं.

बांग्लादेश में हिंसा में अबतक क्या-क्या?
  • कोटा सिस्टम के खिलाफ छात्रों में भारी नाराजगी.

  • बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन.

  • हिंसा और आगजनी के बीच पूरे देश में कर्फ्यू.

  • देश में 3 दिनों तक सरकारी कार्यालय बंद.

  • प्रदर्शन में छात्रों के साथ विपक्षी पार्टियां शामिल.

  • सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया.

  • देशभर में अवामी लीग पार्टी के दफ्तर में तोड़फोड़.

  • पीएम शेख हसीना से इस्तीफे की मांग की गई.

  • सड़कों पर आर्मी टैंकों के साथ पेट्रोलिंग कर रही.

  • अबतक 11,000 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी.

  • एक महीने में करीब 300 लोगों की मौत.

  • बांग्लादेश में जुलाई से जारी है हिंसा.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बांग्लादेश में भीषण हिंसा के बीच पीएम शेख हसीना का इस्तीफा, हुई भारत के लिए रवाना

Next Post

पेरिस ओलंपिक ने फिटनेस के लिए बढ़ा दिया लोगों का जोश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Foreign Investors

बड़ी राहत: Foreign Investors के लिए हटेगा Capital Gains Tax, Rupee को मिलेगा सपोर्ट

गुरूवार, 4 जून 2026
Landlord

बड़ा फैसला: Landlord को अपनी जगह खाली करवाने का पूरा हक, Tenant नहीं अड़ा सकता

गुरूवार, 4 जून 2026
Bikram Singh Majithia

कोर्ट के दखल के बाद Bikram Majithia को मिली FIR की कॉपी

गुरूवार, 4 जून 2026
Diet Soda

क्या Diet Soda सच में Healthy है? जानें एक्सपर्ट की राय

गुरूवार, 4 जून 2026
sleep-debt-health-risks-prevention

Sleep Debt: नींद का कर्ज बना सकता है गंभीर बीमारियों का कारण

गुरूवार, 4 जून 2026
Tongue Cancer Symptoms

चौंकाने वाला: जीभ के छाले निकले Tongue Cancer, 40% जीभ काटनी पड़ेगी

गुरूवार, 4 जून 2026
Next Post
पेरिस ओलंपिक

पेरिस ओलंपिक ने फिटनेस के लिए बढ़ा दिया लोगों का जोश

Tarn Taran Election Schedule, Dera Baba Nanak Voter List, Talwara Nagar Council Election 2025, Punjab State Election Commission Updates, Final Voter List Punjab, Voter Registration Punjab, Election Updates Tarn Taran, Dera Baba Nanak Voting Rights, Punjab Nagar Palika Elections, Voter List Publication Punjab।

पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावों में भाग लेने वाले 6 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया: सिबिन सी

शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में किसकी सरकार? आर्मी चीफ ने किया ये बड़ा ऐलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।