LIVE | ...
रविवार, 8 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी की चार्जशीट उत्पीड़न है, अभियोजन नहीं : अकाली दल

कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी की चार्जशीट उत्पीड़न है, अभियोजन नहीं : अकाली दल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
SIT chargesheet in Kotkapura firing case persecution, not prosecution: Akali Dal

SIT chargesheet in Kotkapura firing case persecution, not prosecution: Akali Dal

104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 फरवरी (The News Air)| शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को अपने अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ 2015 के कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में दायर चार्जशीट को अभियोजन नहीं बल्कि उत्पीड़न करार दिया और कानूनी रूप से अदालत में पूर्व-निर्धारित मनगढंत कदम का मुकाबला करने की घोषणा की। शिअद नेतृत्व ने मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि आप सरकार ने सभी मोचरें पर अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए खुले तौर पर बदले की भावना से चार्जशीट दाखिल की है।

पार्टी ने कहा- शिअद अदालत की अवमानना का मामला दर्ज करने सहित सभी विकल्पों पर विचार करेगी, क्योंकि पूर्व आ.ईजी. कुंवर विजय प्रताप की रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है जो राज्य से बाहर थे और किसी भी तरह से उन्हें मास्टरमाइंड नहीं कहा जा सकता जैसा कि चार्जशीट में किया गया है।

पार्टी ने यह भी कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख एल.के. यादव और अन्य अधिकारियों ने विशुद्ध रूप से अपने ‘आकाओं’ के राजनीतिक निर्देश को पूरा करने के लिए पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया। शिअद नेताओं प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल और दलजीत सिंह चीमा ने सरकार पर जमकर हमला बोला। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने एक सार्वजनिक घोषणा की कि एल.के. यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी 28 फरवरी से पहले चालान दाखिल करेगी।

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी बेहबल कलां में प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि एसआईटी द्वारा दायर चालान में सुखबीर सिंह बादल का नाम शामिल किया जाएगा। आप नेताओं ने ये घोषणाएं इस तथ्य के बावजूद कीं कि उच्च न्यायालय ने एसआईटी को सीलबंद लिफाफे में अदालत में अपना चालान पेश करने का निर्देश दिया था। आप सरकार यह खुलासा करे कि कैसे एक सीलबंद रिपोर्ट आप नेतृत्व को उपलब्ध कराई गई और मीडिया में लीक भी हो गई?

नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट की सामग्री को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। इन घटनाक्रमों को पंजाबियों को गुमराह करने का जानबूझकर किया गया प्रयास और ध्यान भटकाने वाली रणनीति करार देते हुए अकाली नेताओं ने कहा कि सत्ता के इस दुरुपयोग के लिए मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Parvinder Jhota Murder

Parvinder Jhota Postmortem: 24 दिन बाद देरी, पिता की भूख हड़ताल

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Bhagwant Mann Pakistan Visa: पाकिस्तान तैयार, अब केंद्र के जवाब पर नजर

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Punjab Computer Teachers DA Hike

Punjab Computer Teachers DA Hike: बड़ा फैसला, अब मिलेगा 221% DA

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
7 November History

7 November History: 1917 की क्रांति से 2020 तक, क्या-क्या हुआ?

शनिवार, 7 नवम्बर 2026

नेताओं ने कहा कि अब बहुत हो गया और अब अकाली दल चुप नहीं बैठेगा और आप को पार्टी को बदनाम करने की इजाजत नहीं देगा। पार्टी इस भ्रष्ट सरकार को बेनकाब करेगी जो कानून व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है, जिसमें अजनाला पुलिस स्टेशन हमले के मामले में राज्य मशीनरी का पूरी तरह से टूटना भी शामिल है।

अकाली दल ने यह भी कहा कि सरकार संवैधानिक संकट से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है जो राज्यपाल के साथ टकराव के कारण राज्य में पैदा हुई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नासा ने की अगले हफ्ते स्पेसएक्स क्रू-6 मिशन को आईएसएस भेजने की तैयारी

Next Post

राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष के आचरण ने सदन की गरिमा को किया तार-तार : मुख्यमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Parvinder Jhota Murder

Parvinder Jhota Postmortem: 24 दिन बाद देरी, पिता की भूख हड़ताल

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Bhagwant Mann Pakistan Visa: पाकिस्तान तैयार, अब केंद्र के जवाब पर नजर

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Punjab Computer Teachers DA Hike

Punjab Computer Teachers DA Hike: बड़ा फैसला, अब मिलेगा 221% DA

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
7 November History

7 November History: 1917 की क्रांति से 2020 तक, क्या-क्या हुआ?

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
IMD Heavy Rain Alert

IMD Heavy Rain Alert: 5 दिन भारी बारिश, किन राज्यों में?

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 7 November

Breaking News Live Updates 7 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Next Post

राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष के आचरण ने सदन की गरिमा को किया तार-तार : मुख्यमंत्री

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने फाजि़ल्का में 578.28 करोड़ की लागत वाले नहरी पानी आधारित प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा

सिसोदिया से पूछताछ : सीबीआई मुख्यालय पर धारा 144 लागू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।