गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - एसआईआर की खुली पोल, दिल्ली में वोट करने वाले भाजपा के कई नेताओं ने बिहार में भी डाला वोट- सौरभ भारद्वाज

एसआईआर की खुली पोल, दिल्ली में वोट करने वाले भाजपा के कई नेताओं ने बिहार में भी डाला वोट- सौरभ भारद्वाज

- 5 फरवरी को दिल्ली में वोट करने वाले भाजपा सांसद राकेश सिंहा, पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा व नेता नागेंद्र कुमार ने बिहार में भी किया है- सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 6 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sourabh
114
SHARES
762
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 06 नवंबर (The News Air) चुनाव आयोग द्वारा बिहार में किए गए एसआईआर की पोल गुरुवार को खुल गई। चुनाव आयोग ने डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम काटने का खूब दावा किया था लेकिन दिल्ली में वोट करने वाले भाजपा के कई नेताओं ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव में भी वोट कर दिया। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने सबूतों के साथ एसआईआर की पोल खोलते हुए वोट चोरी के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश कर रही भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में एसआईआर की पोल खुल चुकी है। 5 फरवरी को भाजपा सांसद राकेश सिंहा, पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा व नेता नागेंद्र कुमार ने दिल्ली चुनाव में वोट किया था और अब गुरुवार को बिहार में भी वोट कर दिया। कहा गया था कि एसआईआर के बाद बाहर किसी राज्य में रहने वाले व्यक्ति का वोट बिहार होने की गुंजाइश ही नहीं बचेगी तो फिर ये कैसे हुआ?

सौरभ भारद्वाज ने बिहार में वोट करने वाले भाजपा नेता का फेसबुक प्रोफाइल पर अपडेटेड फोटो को एक्स पर साझा कर कहा कि वोट चोरी का सुबूत आपके सामने हैं। भाजपा का एक कार्यकर्ता पहले 05 फ़रवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालता है। उसके बाद गुरुवार (06 नवंबर 2025) को वह बिहार के विधानसभा चुनाव में वोट डालता है। पहले दिल्ली के द्वारका में और फिर बिहार के सिवान में वोट डाला। एसआईआर के बाद ये गुंजाइश ही नहीं बची कि बाहर किसी राज्य में रहने वाले व्यक्ति का वोट बिहार की वोटर लिस्ट में हो और रह जाए। फिर ये कैसे हुआ और ऐसे कितने भाजपा कार्यकर्ता हैं जो देश के अलग अलग राज्यों से आकर आज बिहार में वोट डाल रहे हैं?

सौरभ भारद्वाज ने दो जगह वोट करने का दूसरा खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली के पूर्वांचल मोर्चे के अध्यक्ष संतोष ओझा ने पहले 05 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाला और फिर आज 06 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डाला । सोचिए, पता नहीं कितने लोग इस तरह से अलग अलग जगह वोट डालकर भाजपा को चोरी से जिता रहे हैं। देश को बचाना है तो लोकतांत्रिक और संविधानिक तरीके के आवाज़ उठानी पड़ेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

सौरभ भारद्वाज ने तीसरा सबसे बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा के राज्य सभा सांसद और सबको संस्कार सिखाने वाली आरएसएस के विचारक राकेश सिंहा ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में वोट डाला और गुरुवार को बिहार चुनाव में भी वोट डाला। ये दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ाते हैं तो ये बिहार का पता चाह कर भी नहीं दिखा सकते।आपको लगता है कि भाजपा सरकार की चोरी पकड़ लेंगे तो से सुधार जाएंगे, बिल्कुल नहीं, ये खुल्लम खुल्ला चोरी करेंगे। आज भी एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन पर फर्ज़ीवाड़ा जारी है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जितना भी एक चोरी या झूठ छिपाओ, उसके लिए 100 झूठ बोलने पड़ते हैं। और हर झूठ की पोल खुलना तय है। बहस यही है कि क्या भाजपा के लोग वोट चोरी करते हैं? क्या एक ही व्यक्ति कई जगह वोट डालकर भाजपा को जिताता है? क्या लाखों वोट इस तरह चुनाव से पहले गढ़े जाते हैं? क्या चुनाव से पहले भाजपा को वोट न देने वालों के नाम गलत तरीके से काटे जाते हैं, जबकि जीत-हार के बीच पूरे राज्य में कुछ हजार या लाखों वोटों का फासला होता है? सब जानते हैं कि ऐसे लाखों वोट काटने-जोड़ने से क्या होता है।

सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलकर दिखाते हुए कहा कि 6 नवंबर 2025 के पोस्ट में उन्होंने लिखा है: “समृद्ध बक्सर – सशक्त बिहार – विकसित भारत के साथ संकल्प के साथ आनंदमय मतदान आज कर दिया।” यानी, आज संतोष ओझा ने बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डाला है।

सौरभ भारद्वाज ने संतोष ओझा का दिल्ली चुनाव के दौरान का पुराना वोट दिखाते हुए कहा कि इन्होंने 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी वोट डाला था। उनका पोस्ट है: “मेरा वोट पूर्वांचल के सम्मान के लिए।” यह उनका आधिकारिक हैंडल है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब भाजपा के कार्यकर्ता और पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष तक दो-दो जगह वोट डाल रहे हैं, तो वोट चोरी का आलम क्या होगा, कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश को बचाने के लिए जब तक देश के लोग शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाने घर से बाहर नहीं निकलेंगे, तब तक वोट चोरी नहीं रुकेगी। वोट चोरी एक्स, फेसबुक, व्हाट्सएप, कोर्ट-कचहरी या चुनाव आयोग से नहीं रुकेगी। हमें संवैधानिक तरीके से आवाज उठानी पड़ेगी।

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि बिहार के एसआईआर की असलियत यही है। नागेन्द्र कुमार ने फरवरी में दिल्ली में वोट डाला। एसआईआर के बाद 6 नवंबर को बिहार में भी वोट डाल दिया। भाजपा के भक्तों के पास ऑल इंडिया परमिट है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

लुधियाना बस अड्डे से संबंधित प्रचार तथ्यहीन और भ्रामक: लालजीत सिंह भुल्लर

Next Post

Axar Patel बने ‘X फैक्टर’, बल्ले-गेंद से AUS को नचाया, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Himachal Pradesh Entry Tax

Himachal Pradesh Entry Tax बढ़ने से भड़का पंजाब, ₹1000 टैक्स की धमकी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Axar Patel

Axar Patel बने 'X फैक्टर', बल्ले-गेंद से AUS को नचाया, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

Kanpur BJP Clash

Kanpur BJP Clash : 'मैं सबसे बड़ा बदमाश', सांसद भोले का बयान CM योगी तक पहुंचा

H-Files Voter ID Fraud

H-Files Voter ID Fraud: विमला, सरोज के परिवार बोले- 'ये तो फ्रॉड है'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।