सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘सिंघम’ एक्ट्रेस का निधन

‘सिंघम’ एक्ट्रेस का निधन

100 से ज्यादा फिल्मों में दिखा चुकी थीं अपनी एक्टिंग का दम

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 28 अगस्त 2024
A A
0
‘सिंघम’ एक्ट्रेस का निधन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 28 अगस्त (The News Air): फिल्म इंडस्ट्री के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही दुखद था. इस दिन यानी 27 अगस्त 2024 को सिने जगत के दो मशहूर कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. तमिल फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर बिजली रमेश के बाद अब ‘सिंघम’ फेम सीनियर एक्ट्रेस सुहासिनी देशपांडे का भी निधन हो गया है. अपने पुणे के घर में सुहासिनी ने अंतिम सांस ली. वो 81 साल की थीं. अपने 70 साल के करियर में सुहासिनी देशपांडे ने 100 से ज्यादा फिल्में की हैं. हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी सुहासिनी काफी एक्टिव थीं. लेकिन अजय देवगन की ‘सिंघम’ उनके करियर की आखिर हिंदी फिल्म साबित हुई.

सुहासिनी देशपांडे ने अपने जिंदगी के 70 साल फिल्म इंडस्ट्री को दिए. 12 साल की उम्र में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उन्होंने अपने करियर में सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि नाटक और सीरियल में भी काम किया. ‘संघर्ष जिंदगी का’ (2001), ‘कड़कलक्ष्मी’ (1980), ‘अग्निपरीक्षा’ (2006) जैसी कई हिट मराठी फिल्मों से सुहासिनी ने अपनी एक्टिंग का टैलेंट पूरी दुनिया के सामने पेश किया.

 

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘कथा’ में सुहासिनी ने नसीरुद्दीन शाह, फारुख शेख और दीप्ती नवल जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की थी. बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में भी सुहासिनी ने एक छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म में वो काजल अग्रवाल की दादी का किरदार निभा रही थीं. फिल्म की शूटिंग के दौरान सुहासिनी को सिर्फ काजल ही नहीं बल्कि अजय देवगन के साथ भी स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था.

यह भी पढे़ं 👇

Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026
March 2026 Financial Horoscope

March 2026 Financial Horoscope: मार्च में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस, किसे लेना पड़ेगा उधार?

सोमवार, 16 मार्च 2026
Satyanarayan Katha Benefits

Satyanarayan Katha Benefits: सत्यनारायण कथा कराने से मिलता है हजार साल के यज्ञ जैसा फल

सोमवार, 16 मार्च 2026

तमिल एक्टर की भी हुई मौत

आज यानी 28 अगस्त की सुबह पुणे में सुहासिनी के घर के नजदीकी वैकुंठ श्मशान भूमि में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. सोशल मीडिया पर भी यूजर की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. दूसरी तरफ बिजली रमेश की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट से ऑडियंस का मनोरंजन करने वाले तमिल एक्टर बिजली रमेश का असली नाम नेनजामुंडु नेरमाई युडु ओडु राजा है. लंबे समय से बिजली रमेश लीवर की समस्या से परेशान थे. इलाज के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी. बिजली रमेश और उनके परिवार की तरफ से उनके साथ काम कर चुके कई एक्टर्स से मदद की अपील भी की गई थी.

अधूरा रह गया सपना

सभी का मनोरंजन करने वाले बिजली रमेश का एक सपना अधूरा रह गया. वो फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंडरी एक्टर रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते थे. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि “मैं तो सभी एक्टर्स के साथ फिल्मों में काम करना चाहता था. लेकिन वो मुमकिन नहीं हो पाया. लेकिन मैं रजनीकांत सर के साथ उनकी फिल्म में काम करने का सपना सालों से देखता आया हूं. वो पूरा नहीं हो पाया, इस बात का हमेशा दुख रहेगा.” सुहासिनी देशपांडे और बिजली रमेश से एक दिन पहले यानी 26 अगस्त को 37 साल के मलयालम एक्टर निर्मल बेनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

Previous Post

यूपी सरकार लाई नई सोशल मीडिया पॉलिसी

Next Post

2.31 लाख करोड़ जमा और 53 करोड़ से अधिक खातों के साथ….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026
March 2026 Financial Horoscope

March 2026 Financial Horoscope: मार्च में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस, किसे लेना पड़ेगा उधार?

सोमवार, 16 मार्च 2026
Satyanarayan Katha Benefits

Satyanarayan Katha Benefits: सत्यनारायण कथा कराने से मिलता है हजार साल के यज्ञ जैसा फल

सोमवार, 16 मार्च 2026
PNG LPG Connection Rule

PNG LPG Connection Rule: सरकार का बड़ा आदेश, दोनों कनेक्शन रखना अब बंद

सोमवार, 16 मार्च 2026
Operation Entebbe

Operation Entebbe: जब इजराइली कमांडो ने 4000 KM दूर दुश्मन के घर घुसकर बंधकों को छुड़ाया

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
2.31 लाख करोड़ जमा और 53 करोड़ से अधिक खातों के साथ….

2.31 लाख करोड़ जमा और 53 करोड़ से अधिक खातों के साथ....

बहादुरगढ़ Police को मिली बड़ी सफलता

बहादुरगढ़ Police को मिली बड़ी सफलता

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।