LIVE | ...
रविवार, 20 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इंडियन होटल्स के शेयरों में उछाल, क्या गर्मी की छुट्टियों से पहले आपको खरीदना चाहिए टाटा ग्रुप का ये स्टॉक?

इंडियन होटल्स के शेयरों में उछाल, क्या गर्मी की छुट्टियों से पहले आपको खरीदना चाहिए टाटा ग्रुप का ये स्टॉक?

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
News
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Indian Hotels Company Share Price: होटलों की मांग में बढ़ोतरी और मजबूत तिमाही नतीजों के चलते बीच, इंडियन होटल्स कंपनी के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। दोपहर 2 बजे के करीब, इंडियन होटल्स के शेयर एनएसई पर 2.21 प्रतिशत बढ़कर 346.45 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 338.95 रुपये पर बंद हुआ था। बता दें कि Indian Hotels Company (IHCL), टाटा ग्रुप की कंपनी है। इंडियन होटल्स ने पिछले गुरुवार को अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 343 फीसदी बढ़कर 328.27 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 74.2 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की कारोबार से आय 86.4 प्रतिशत बढ़कर 1,625.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 872.1 करोड़ रुपये रही थी।

IHCL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत छतवाल ने बताया, “कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में कई नए रिकॉर्ड और उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें अब तक का सबसे अधिक कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू, अब तक का सबसे अधिक और पूरी इंडस्ट्री का बेस्ट EBITDA मार्जिन और पूरे साल के दौरान पहली बार 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा शामिल है। पिछली चार तिमाही में लगातार उच्च मांग बनी रही, जिसे कंपनी को ये उपलब्धियां हासिल करने में मदद मिली।”

इंडियन होटल्स ने वित्त वर्ष 2023 में रिकॉर्ड 36 होटल्स साइन किए, जिसके साथ इसके पोर्टफोलियो में कुल होटल्स की संख्या 260 से अधिक हो गई है। इसने इस वित्त वर्ष में 16 नए होटल्स खोले हैं। इसमें ताज और सेलेक्वेशन ब्रांड के तहत चार-चार होटल, तीन होटल विवांता ब्रांड के और पांच जिंजर ब्रांड वाले होटल शामिल थे। इसके साथ ही अपने स्वामित्व/लीज वाले और मैनेज्ड होटलों के बीच एक 50: 50 के अनुकूल अनुपात को भी हासिल करने में सक्षम रही।

यह भी पढे़ं 👇

20 September History

20 September History: Muhammad का मदीना आगमन से War on Terror तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Bay of Bengal में Low Pressure, Odisha-Andhra में Heavy Rainfall Alert, मछुआरों को चेतावनी

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 20 September

Breaking News Live Updates 20 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Daily Horoscope 20 September 2026

आज का राशिफल 20 September 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 20 सितम्बर 2026

IHCL ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, “हमारा प्रतिष्ठित ब्रांड ताज, अब 100 होटलों के पोर्टफोलियो तक पहुंच गया है और पिछले पांच साल में इसने अपने कमरों की इन्वेंट्री को दोगुना से अधिक कर लिया है।”

Ginger Hotels ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान शानदार कारोबारी प्रदर्शन किया, जिसमें इसके 50% लीन लक्स पोर्टफोलियो का अहम योगदान रहा। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष में 307 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जिसमें उसे 48 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ और उसका EBITDA मार्जिन 37.4 फीसदी रहा।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देने का सिफारिश किया है। अभी इस फैसले पर सालाना जनरल मीटिंग में मंजूरी लिया जाना बाकी है। पिछले एक साल में अब तक कंपनी का शेयर 35.2 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि इसी अवधि में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 7.72 प्रतिशत चढ़ा है। IHCL का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 350.65 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 207.25 रुपये रहा है।

क्या आपको गर्मी की छुट्टियों से पहले IHCL में करना चाहिए निवेश?

जेफरीज (Jefferies) ने इंडियन होटल्स पर बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए इसके 405 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। जेफरीज को होटल्स इंडस्ट्री की मांग वित्त वर्ष 2024 में मजबूत रहने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज ने कहा, “औसत कमरे की दरें (ARRS) लगातार बढ़ रही हैं जो सकारात्मक संकेत है। रेवेन्यू और एसेट लाइट ग्रोथ में विविधता लाना कंपनी के लिए आगे ग्रोथ का प्रमुख फोकस क्षेत्र हैं।”

मोतीलाल ओसवाल ने भी मार्च तिमाही के नतीजों के बाद इंडियन होटल्स पर खरीद (BUY) की रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 420 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। मार्च तिमाही के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए हमने अपने वित्त वर्ष 23/24 के EBITDA अनुमानों में 25%/5% की बढ़ोतरी की है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। The News Air यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IPL देखने वालों के लिए Jio ने लॉन्‍च किया ‘JioDive VR हेडसेट’, घर में बैठकर आएगी स्‍टेडियम वाली फीलिंग, जानें प्राइस

Next Post

पाकिस्तान से हेरोइन मंगाने के इरादे से घूम रहे 3 संदिग्ध गिरफ्तार, हेरोइन व मोटरसाईकल बरामद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

20 September History

20 September History: Muhammad का मदीना आगमन से War on Terror तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Bay of Bengal में Low Pressure, Odisha-Andhra में Heavy Rainfall Alert, मछुआरों को चेतावनी

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 20 September

Breaking News Live Updates 20 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Daily Horoscope 20 September 2026

आज का राशिफल 20 September 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Loan Default

Loan Default पर बैंक जबरन गाड़ी नहीं छीन सकते, Supreme Court का बड़ा फैसला

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Ravneet Bittu

CM Bhagwant Mann के काफिले पर टमाटर-अंडे फेंके, Ravneet Bittu गिरफ्तार

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Next Post
पाकिस्तान से हेरोइन मंगाने के इरादे से घूम रहे 3 संदिग्ध गिरफ्तार, हेरोइन व मोटरसाईकल बरामद

पाकिस्तान से हेरोइन मंगाने के इरादे से घूम रहे 3 संदिग्ध गिरफ्तार, हेरोइन व मोटरसाईकल बरामद

TTP

पाकिस्तान ने TTP के कुख्यात कमांडर को खैबर पख्तूनख्वा में मार गिराया

Samsung Neo QLED 8K TV

Samsung Neo QLED 8K TV भारत में होगा 5 मार्च को लॉन्च, जानें क्या होगा खास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।