गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Shaakuntalam Movie Review: सामंथा जैसी समर्थ कलाकार के साथ शकुंतलम नहीं कर पायी न्याय, निराशाजनक रह गयी फ़िल्म

Shaakuntalam Movie Review: सामंथा जैसी समर्थ कलाकार के साथ शकुंतलम नहीं कर पायी न्याय, निराशाजनक रह गयी फ़िल्म

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023
in Breaking News, मनोरंजन
A A
0
Shaakuntalam Movie Review

Shaakuntalam Movie Review

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Shaakuntalam Movie Review
फ़िल्म – शकुंतलम

निर्माता-दिल राजू

निर्देशक – गुनाशेखर

कलाकार – सामंथा, देव मोहन, मोहन बाबू,अल्लू अरहा, गौतमी, मधु और अन्य

प्लेटफार्म -सिनेमाघर

रेटिंग – डेढ़

सामंथा रूथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. पैन इंडिया में उन्होने अपनी पहचान पहले पुष्पा के सुपरहिट गीत ऊं अंटावा गर्ल के रूप में बनायी, फिर वेब सीरीज फैमिली मैन 2 में अपने अभिनय से सभी को अपना मुरीद ही बना लिया. फ़िल्म यशोदा में भी वह सराही गयी. आज रिलीज हुई फिल्म शकुंतलम से सामंथा की मौजूदगी पैन इंडिया में और पुख्ता होगी, ऐसी चर्चा थी, क्योंकि यह सामंथा की पहली कॉस्टयूम ड्रामा फ़िल्म थी,लेकिन यह एक बेहद कमज़ोर फ़िल्म साबित हुई है. यह फ़िल्म कालिदास द्वारा रचित महाकाव्य अभिज्ञान शकुंतलम पर आधारित है, लेकिन कमज़ोर नरेटिव ने इस कहानी में ना तो नया कुछ जोड़ पायी है और ना ही पुरानी कहानी के साथ ही न्याय कर पायी है. इसके अलावा औसत अभिनय, कमज़ोर वीएफक्स और संवाद ने इस फ़िल्म को पूरी तरह से निराशाजनक अनुभव बना दिया है.

कहानी में मौलिकता का है अभाव

फ़िल्म की कहानी की बात करें यह हमारे लोक कथाओं का हिस्सा है. इस कहानी को टीवी पर कई बार दिखाया भी जा चुका है. यहां भी उसी कहानी को दोहराया गया है. राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी, जिसे दुर्वासा ऋषि के श्राप की वजह से बिछड़ जाना पड़ा. स्क्रीनप्ले पूरी तरह से प्रेडिक्टेबल है. कहानी में मौलिकता का अभाव है, जिससे यह आपको बांधे नहीं रख पाती है. फ़िल्म का स्क्रीनप्ले इतना कमज़ोर है कि वह किरदारों को भी कमजोर बना गया है. फ़िल्म का शीर्षक शकुंतला है, लेकिन शकुंतला परदे पर वह प्रभावी किरदार नहीं बन पाया है. अपने बेटे भारत को पालने के लिए वह किन मुश्किलों से जूझी इस पर मेकर्स को फोकस करना चाहिए था, ना कि कई बार दिखायी और बतायी जा चुकी कहानी पर. उस पहलू को फिल्म में बस एक दृश्य के माध्यम से बयां कर दिया गया है कि कैसे शकुंतला अपने बच्चे को जन्म देती है और उसे चार सालों तक अकेले पालती है. यह फ़िल्म मूल रूप से प्रेम कहानी है, लेकिन स्क्रीनप्ले ने प्रेम कहानी के साथ भी न्याय नहीं किया है.

अभिनय में अल्लू अरहा रह जाती हैं याद

अभिनय की बात करें तो इस फ़िल्म का चेहरा सामंथा हैं, वे एक उम्दा अभिनेत्री हैं. बेहद कमज़ोर नरेटिव वाली इस फिल्म में वह बेहद खूबसूरत लगी हैं. इमोशनल दृश्यों में उन्होने अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन संवाद अदाएगी ने उनके किरदार को कमज़ोर कर दिया है. इस ऐतिहासिक कहानी को अपनी कमज़ोर हिंदी के साथ डब करने का रिस्क सामंथा को नहीं लेना चाहिए था. देव मोहन ने राजा दुष्यंत की भूमिका को ऐसे निभाया है, मानों जैसे हम फ़िल्म नहीं कोई नाटक देख रहे हैं. उनके बॉडी लैंग्वेज से लेकर से लेकर संवाद सभी कुछ कमज़ोर है. फिल्म में सचिन खेड़ेकर, कबीर बेदी, मधु, गौतमी, जीशु सेनगुप्ता जैसे परिचित चेहरे भी हैं,लेकिन फिल्म में उनके करने को कुछ खास नहीं था. अल्लू अरहा जरूर अपनी छोटी सी भूमिका में भी याद रह जाती हैं.

यह भी पढे़ं 👇

Ration Card Cancelled 2026

Ration Card Cancelled 2026: Income Tax भरने वालों के राशन कार्ड रद्द, बड़ी कार्रवाई शुरू

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
UPI Payment New Rules April 2026

UPI Payment New Rules April 2026: सिर्फ OTP से नहीं होगा काम, RBI का बड़ा बदलाव

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
indian_bank_holiday

Bank Holiday April 2026: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Hospital

Bhagwant Mann Hospital: पंजाब के गांव चीमा में 30 बेड का बड़ा अस्पताल शुरू

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

तकनीकी पक्ष में भी डिब्बा गुल

यह एक ऐतिहासिक फ़िल्म है. ऐसे में उम्मीद थी कि तकनीकी पक्ष में शानदार काम देखने को मिलेगा, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगती है. फ़िल्म की शूटिंग पूरी तरह से क्रोमा में हुई है, लेकिन परदे पर वह विजुअल को रियलिस्टिक तरीके से सामने नहीं ला पायी है. उदाहरण के तौर फिल्म के एक गाने में पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर शकुंतला और दुष्यंत को दिखाया गया है. वह दृश्य अजीबोगरीब सा परदे पर दिखता है. ऐसे ही फिल्म के क्लाइमेक्स में बर्फ गिरते दिखाया गया है, लेकिन कलाकारों पर बर्फ नहीं पड़ रही है. महल के दृश्य भी बाहुबली की ही कॉपी बनकर ही रह गए हैं. फ़िल्म का वीएफएक्स कमज़ोर रह गया है. वीएफएक्स के साथ -साथ संवाद भी कमज़ोर कर गए हैं. जब आप एक फिल्म को पैन इंडिया रिलीज करते हैं, तो यह मेकर्स की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि भाषा पर सबसे अधिक ध्यान दें, लेकिन इस फिल्म में इसकी जमकर अनदेखी हुई है. फ़िल्म के गीत -संगीत की बात करें, तो गाने के शब्द भी यहां असरदार नहीं बन पाए हैं.

देखें या ना देखें

यह एक कमज़ोर फिल्म है, जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है कुलमिलाकर सामंथा जैसी समर्थ कलाकार के साथ यह फिल्म न्याय नहीं कर पायी है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का विरोध

Next Post

यूरोप की LVMH करीब 500 अरब डॉलर के मार्केट वैल्यू के साथ दुनिया की टॉप 10 लीग में हुई शामिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ration Card Cancelled 2026

Ration Card Cancelled 2026: Income Tax भरने वालों के राशन कार्ड रद्द, बड़ी कार्रवाई शुरू

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
UPI Payment New Rules April 2026

UPI Payment New Rules April 2026: सिर्फ OTP से नहीं होगा काम, RBI का बड़ा बदलाव

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
indian_bank_holiday

Bank Holiday April 2026: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Hospital

Bhagwant Mann Hospital: पंजाब के गांव चीमा में 30 बेड का बड़ा अस्पताल शुरू

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Supreme Court Public Holiday

Supreme Court Public Holiday: धार्मिक छुट्टी की मांग पर बड़ा फैसला

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
New Labour Code April 2026

New Labour Code April 2026 से लागू, सैलरी-PF-पेंशन सब बदलेगा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
LVMH

यूरोप की LVMH करीब 500 अरब डॉलर के मार्केट वैल्यू के साथ दुनिया की टॉप 10 लीग में हुई शामिल

Karnataka Politics

Karnataka Politics: BJP के पूर्व डिप्टी CM लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में हुए शामिल, दो दिन पहले ही BJP से दिया था इस्तीफा

Beauty Tips: You can also increase facial glow with this Ayurvedic boil, use this way

Beauty Tips: इस आयुर्वेदिक उबटन से बढ़ा सकते है आप भी चेहरे का ग्लो, इस तरह करें इस्तेमाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।