LIVE | ...
बुधवार, 10 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यमुना के बढ़ते जलस्तर को देख राजस्व मंत्री मोटर बोट से यमुना के विभिन्न हिस्सों में किया मुआयना

यमुना के बढ़ते जलस्तर को देख राजस्व मंत्री मोटर बोट से यमुना के विभिन्न हिस्सों में किया मुआयना

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 10 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Motor Boat
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • राजस्व मंत्री आतिशी ने राहत और बचाव को लेकर विभाग की तैयारियों का जायजा लिया
  • हथिनिकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक छोड़े जा रहे पानी और लगातार होती बरसात से कल दोपहर तक खतरे के निशान पर पहुँचेगी यमुना-राजस्व मंत्री आतिशी
  • राहत और बचाव कार्यों के लिए यमुना में 50 से अधिक मोटर बोट की गई है तैनात, गोताखोर और मेडिकल टीमें भी तैयार- राजस्व मंत्री आतिशी
  • यमुना के निचले इलाकों में से लोगों को निकालने के लिए मुनादी की जा रही है, खादर इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया गया है-राजस्व मंत्री आतिशी
  • राजस्व विभाग ने यमुना के निचले इलाकों में रहने वाले 1-1 व्यक्ति को चिन्हित कर रखा है,किसी भी आपातकालीन स्थिति में सभी को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार-राजस्व मंत्री आतिशी
  • जिलाधिकारियों को निर्देश- सभी टीमें अलर्ट पर रहे, जरुरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें तैनात की जाए, लोगों की सुरक्षा के लिए हर पुख्ता कदम उठाए जाए-राजस्व मंत्री आतिशी

नई दिल्ली, 10 जुलाई (The News Air) यमुना के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है| इस दिशा में में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर राजस्व मंत्री आतिशी ने सोमवार सुबह अधिकारीयों के साथ मोटर बोट पर यमुना के विभिन्न हिस्सों में जाकर मुआयना किया| साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए विभागों के राहत और बचाव संबंधी तैयारियों का भी निरीक्षण किया|

इस मौके पर राजस्व मंत्री ने मीडिया से साझा करते हुए कहा कि, पूरे उत्तरी भारत में हो रही भारी बरसात के कारण यमुना में तेजी से पानी बढ़ता जा रहा है| साथ ही हथिनिकुंड बैराज से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है| उन्होंने साझा किया कि, कल हथिनिकुंड बैराज से 45,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जो रात होते-होते 3 लाख क्यूसेक तक पहुँच गया है| ऐसे में बहुत जल्द दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है|

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, ऐसे में राजस्व विभाग सहित सभी संबंधित विभागों ने कमर कस ली है और युद्धस्तर पर काम कर रही है| राहत और बचाव कार्यों के लिए यमुना में 50 से अधिक मोटर बोट तैनात की गई है, जिसपर बचाव संबंधित सभी जरुरी उपकरण मौजूद है| साथ ही गोताखोर और मेडिकल टीमें भी तैयार है|

यह भी पढे़ं 👇

Oil Tanker

अमेरिकी वारप्लेन ने Oil Tanker पर किया हमला, 24 भारतीयों की जान खतरे में

बुधवार, 10 जून 2026
UPSC Preparation

UPSC Preparation में Brain Fog से बचें, जानें Expert Tips

बुधवार, 10 जून 2026
Nuclear Warheads

भारत ने तैनात किए 12 Nuclear Warheads, SIPRI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

बुधवार, 10 जून 2026
Alexander the Great

10 जून का इतिहास: Alexander the Great की मौत से लेकर Spirit Rover तक की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 10 जून 2026

पल्ला से लेकर जैतपुर तक यमुना के खादर इलाकों में लगातार पैनी नजर बनाकर रखी गई है| विभाग द्वारा यमुना के निचले इलाकों में से लोगों को निकालने के लिए मुनादी की जा रही है| खादर इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया गया है| उन्होंने साझा किया कि, यमुना के निचले इलाकों में लगभग 40,000 लोग रहते है| राजस्व विभाग ने इन सभी लोगों को और उनके स्थानों को मार्क कर दिया है और किसी भी खतरे की स्थिति को भांपते ही इन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया जायेगा| इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है कि किन लोगों को किस स्थान पर भेजा जायेगा| और जिन लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित इलाकों में लाया जायेगा और वहां उनके रहने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है|

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, पूरे उत्तर भारत में लगातार बरसात हो रही है, इससे यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है जो चिंता का विषय है| इसे देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने आज सभी विभागों की आपातकालीन बैठक बुलाई है| जहाँ वे विभागों की तैयारियों की जांच करेंगे|

बता दे कि आज सुबह राजस्व मंत्री आतिशी ने विभाग के मोटर बोट से यमुना के विभिन्न हिस्सों में जाकर विभाग की तैयारियों का जायजा लिया| बोट्स और उसपर बचाव कार्यों के लिए मौजूद उपकरणों की जांच की| साथ ही जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि, सभी टीमें अलर्ट पर रहे और जरुरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें तैनात की जाए और यमुना के निचले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए|

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Earthquake : यहां भूकंप के झटके किए गए महसूस, जून से अब तक 12 बार महसूस किए जा चुके हैं झटके

Next Post

रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ के बाद बोले CM केजरीवाल ‘दिल्ली के सिस्टम इस तरह से डिज़ाइन नहीं किए गए हैं…’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Oil Tanker

अमेरिकी वारप्लेन ने Oil Tanker पर किया हमला, 24 भारतीयों की जान खतरे में

बुधवार, 10 जून 2026
UPSC Preparation

UPSC Preparation में Brain Fog से बचें, जानें Expert Tips

बुधवार, 10 जून 2026
Nuclear Warheads

भारत ने तैनात किए 12 Nuclear Warheads, SIPRI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

बुधवार, 10 जून 2026
Alexander the Great

10 जून का इतिहास: Alexander the Great की मौत से लेकर Spirit Rover तक की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 10 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 10 जून 2026
Southwest Monsoon

Southwest Monsoon 2026 से भारी बारिश, IMD Alert जारी

बुधवार, 10 जून 2026
Next Post
रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ के बाद बोले CM केजरीवाल ‘दिल्ली के सिस्टम इस तरह से डिज़ाइन नहीं किए गए हैं...'

रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ के बाद बोले CM केजरीवाल ‘दिल्ली के सिस्टम इस तरह से डिज़ाइन नहीं किए गए हैं...'

Central Ordinance | सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, 17 जुलाई को होगी सुनवाई

Central Ordinance: सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, इस दिन होगी सुनवाई

Redmi 12 ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

Redmi 12 ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।