LIVE | ...
बुधवार, 17 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - SC/ST Crimes Surge: Harpal Singh Chima ने BJP को घेरा

SC/ST Crimes Surge: Harpal Singh Chima ने BJP को घेरा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा शासित राज्यों में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के विरुद्ध अपराधों में चिंताजनक वृद्धि को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Harpal Singh Cheema
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा हाल ही में जारी की गई वर्ष 2023 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। इस रिपोर्ट में अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के विरुद्ध, विशेषकर भाजपा शासित राज्यों में, अपराधों में चिंताजनक वृद्धि का खुलासा हुआ है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एनसीआरबी की रिपोर्ट “क्राइम इन इंडिया 2023” पर गंभीर चिंता प्रकट की, जिसमें देशभर में अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के विरुद्ध अपराधों में 28.8% की चौंकाने वाली वृद्धि दर्शाई गई है। वर्ष 2022 में दर्ज 10,064 मामलों की तुलना में वर्ष 2023 में यह संख्या बढ़कर 12,960 पहुँच गई। उन्होंने आगे कहा कि अनुसूचित जातियों (एससी) के विरुद्ध अपराधों में भी बढ़ोतरी हुई और वर्ष 2023 में 57,789 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि इन अपराधों का भौगोलिक वितरण साफ तौर पर भाजपा शासित राज्यों के शासन की पोल खोलता है।

अनुसूचित जातियों के विरुद्ध अपराधों का उल्लेख करते हुए, वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि भाजपा शासित तीन राज्य दर्ज मामलों की सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा शासन का गढ़ उत्तर प्रदेश अनुसूचित जातियों के विरुद्ध 15,130 मामलों के साथ देश में शीर्ष पर है, इसके बाद राजस्थान 8,449 मामलों और मध्य प्रदेश 8,232 मामलों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ये आंकड़े भाजपा की प्राथमिकताओं की घिनौनी सच्चाई उजागर करते हैं कि उनका ध्यान दलितों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने पर नहीं बल्कि विभाजनकारी राजनीति पर है।”

अनुसूचित जनजातियों के विरुद्ध अपराधों से संबंधित चौंकाने वाले आँकड़ों पर गहरी चिंता जताते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि रिपोर्ट दर्शाती है कि भाजपा शासित राज्य मणिपुर में पूरे देश में सबसे अधिक 3,399 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकतर विनाशकारी जातीय हिंसा, दंगे और आगजनी से संबंधित थे। इसके अलावा, रिपोर्ट ने न्याय प्रणाली की बदहाली पर भी प्रकाश डाला है, जहाँ वर्ष 2023 के अंत तक मणिपुर में अनुसूचित जनजातियों के विरुद्ध अपराधों के 99.3% मामलों की सुनवाई लंबित थी।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026

बड़ा अपडेट! Aaj Ka Rashifal 17 June 2026 सभी राशियों के लिए

बुधवार, 17 जून 2026
Flood Preparedness

बड़ा खुलासा! Bhagwant Mann Fake Video पर CM का पलटवार

मंगलवार, 16 जून 2026
Punjab Government Jobs

Punjab Government Jobs में 67,563 भर्तियां मेरिट आधारित

मंगलवार, 16 जून 2026
Cough Syrups Prescription Rule

Cough Syrups Prescription Rule: अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी

मंगलवार, 16 जून 2026

वित्त मंत्री चीमा ने कहा, “सामाजिक न्याय पर भाजपा की बयानबाज़ी उनकी अपनी सरकारों के अपराध आँकड़ों से खोखली और पाखंडी साबित होती है। हमारे सबसे कमजोर समुदायों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा भाजपा शासित राज्यों में पैदा हुए ज़हरीले सामाजिक वातावरण और प्रशासनिक लापरवाही का सीधा नतीजा है। यह केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है; यह एक नैतिक असफलता है।”

केंद्र सरकार से तत्काल और पारदर्शी कार्रवाई की मांग करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपनी टिप्पणी समाप्त करते हुए कहा, “केंद्र सरकार को केवल प्रेस बयान जारी करना बंद कर अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। एनसीआरबी की रिपोर्ट महज़ आँकड़ों का दस्तावेज़ नहीं है; यह उन समुदायों की एक निराशाजनक पुकार है जिनकी ज़िंदगियाँ भाजपा शासन के अधीन लगातार खतरे में हैं। हम भाजपा को इस मुद्दे को राजनीतिक सुविधा के कालीन के नीचे छिपाने नहीं देंगे।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Instagram Scam Alert: Punjabi महिला ने 1 Crore ठगी की

Next Post

Punjab Vehicles Scam: Court Issues Notice -चालानों और वाहनों की रजिस्ट्रेशन से जुड़ी खास खबर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026

बड़ा अपडेट! Aaj Ka Rashifal 17 June 2026 सभी राशियों के लिए

बुधवार, 17 जून 2026
Flood Preparedness

बड़ा खुलासा! Bhagwant Mann Fake Video पर CM का पलटवार

मंगलवार, 16 जून 2026
Punjab Government Jobs

Punjab Government Jobs में 67,563 भर्तियां मेरिट आधारित

मंगलवार, 16 जून 2026
Cough Syrups Prescription Rule

Cough Syrups Prescription Rule: अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी

मंगलवार, 16 जून 2026
Balwant Singh Rajoana Case, Beant Singh Murder Case, Supreme Court News, Babbar Khalsa, फांसी माफी याचिका, राष्ट्रपति दया याचिका, बलवंत सिंह राजोआना, पंजाब आतंकवाद, SC Hearing on Rajoana Case, Beant Singh Murder.

Balwant Singh Rajoana Case: पांच सिंह साहिबान में मामला टला

मंगलवार, 16 जून 2026
posting

Punjab Employees Posting Policy: अब घर के पास तैनाती

मंगलवार, 16 जून 2026
Next Post
now online challans

Punjab Vehicles Scam: Court Issues Notice -चालानों और वाहनों की रजिस्ट्रेशन से जुड़ी खास खबर

Aap

"आप" ने गांधी जी की समाधि पर दुनिया के सबसे बड़े गांधीवादी सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए की प्रार्थना

Harbhajan ETO

लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न स्कीमों के तहत करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।