LIVE | ...
मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - वैज्ञानिकों ने की स्तन कैंसर से जुड़े चार नए जीन की पहचान

वैज्ञानिकों ने की स्तन कैंसर से जुड़े चार नए जीन की पहचान

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 21 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, हेल्थ
A A
0
स्तन कैंसर
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

टोरंटो, 21 अगस्त (The News Air) कनाडा और यूके के वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने स्तन कैंसर से जुड़े चार नए जीनों की पहचान की है, जिन्‍हें बढ़ते जोखिम वाली महिलाओं की पहचान करने के लिए परीक्षणों में शामिल किया जा सकता है।

विश्व स्तर पर 2.3 मिलियन से अधिक महिलाएं स्तन कैंसर से पीड़ित हैं। महिलाओं में होने वाली मृत्यु का कैंसर दूसरा प्रमुख कारण है।

स्तन कैंसर के लिए वर्तमान परीक्षण में केवल कुछ जीनों पर विचार किया गया, जिसमें बीआरसीए1, बीआरसीए2 और पीएएलबी2 शामिल हैं।

हालांकि ये केवल स्तन कैंसर की पहचान करने के लिए काफी नहीं हैं। इसके लिए अभी भी अधिक जीनों की पहचान की जानी बाकी है।

नेचर जेनेटिक्स जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कम से कम चार नए स्तन कैंसर के जोखिम वाले जीनों के साक्ष्य मिले, जिनमें कई संकेत देने वाले साक्ष्य भी शामिल हैं।

इन नए जीनों की पहचान स्तन कैंसर के आनुवंशिक जोखिम के बारे में हमारी समझ में योगदान देगी।

यह शोध उन महिलाओं को इसेे पहचानने में मदद करेगा, जिन्‍हें इस बीमारी का खतरा अधिक है। यह जीन स्तन जांच और जोखिम में कमी को उजागर करेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Ujjain Road Widening Controversy Shahi Masjid

उज्जैन में CM के घर से लेकर शाही मस्जिद तक—विकास बनाम आस्था का द्वंद्व

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Defection Report 111 MPs MLAs ADR

111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! सबसे ज्यादा कहां गए?

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media Account

18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Account पर सरकार सख्त

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Bank Holiday

अक्टूबर 2026 में 16 दिन Bank Holiday, देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026

इन नवीन जीनों की खोज से कैंसर के विकास पर महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलती है, जिससे संभावित रूप से नए उपचारों की पहचान करने का रास्ता खुल जाता है।

इस शोध का उद्देश्य है कि इस जानकारी को वर्तमान में दुनियाभर में स्वास्थ्य पेशेवर इस्‍तेमाल में लाए, जिससे स्तन कैंसर के खतरे को भापा जा सके।

कनाडा के क्यूबेक में यूनिवर्सिटी लावल के प्रोफेसर जैक्स सिमर्ड ने कहा कि इस शोध से उच्च जोखिम वाली महिलाओं के लिए जोखिम कम करने की रणनीतियों, स्क्रीनिंग और उपचार विकल्पों के निर्धारण के संबंध में साझा निर्णय लेने को बढ़ावा मिलेगा।

सीएचयू डी क्यूबेक-यूनिवर्सिटी लावल रिसर्च सेंटर के जीनोमिक्स सेंटर के शोधकर्ता सिमर्ड ने कहा कि नए जीनों में पहचाने गए अधिकांश दुर्लभ हैं, लेकिन उन महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण हो सकते हैं, जिनमें यह पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए नए जीनों में से एक एमएपी3के1 में परिवर्तन स्तन कैंसर को जन्म देता है।

टीम ने स्तन कैंसर से पीड़ित 26,000 महिलाओं और बिना स्तन कैंसर वाली 217,000 महिलाओं के सभी जीनों में परिवर्तनों का अध्ययन किया। इनमें यूरोप और एशिया के आठ देशों की महिलाएं शामिल थीं।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के कैंसर जेनेटिक महामारी विज्ञान केंद्र के निदेशक प्रो. डगलस ईस्टन ने कहा कि हमें इन जीनों में वेरिएंट से जुड़े कैंसर के खतरों को अधिक सटीक रूप से निर्धारित करने, ट्यूमर का अध्ययन करने और यह समझने के लिए अतिरिक्त डेटा की आवश्यकता है कि ये स्तन कैंसर के खतरों को प्रभावित करने वाले अन्य जीवनशैली कारकों के साथ कैसे जुड़ते हैं।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार कर 29.2 किलोग्राम हेरोइन की बरामद

Next Post

भारत में 54 नए कोविड मामले दर्ज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ujjain Road Widening Controversy Shahi Masjid

उज्जैन में CM के घर से लेकर शाही मस्जिद तक—विकास बनाम आस्था का द्वंद्व

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Defection Report 111 MPs MLAs ADR

111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! सबसे ज्यादा कहां गए?

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media Account

18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Account पर सरकार सख्त

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Bank Holiday

अक्टूबर 2026 में 16 दिन Bank Holiday, देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media

बच्चों के Social Media अकाउंट पर Supreme Court सख्त, बड़ा फैसला आने वाला

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula

संत Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula की मौत पर उठे सवाल

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Next Post
कोविड

भारत में 54 नए कोविड मामले दर्ज

कोविड

कोविड से हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना अधिक : अध्ययन

कलकत्ता हाई कोर्ट

कलकत्ता हाई कोर्ट ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता को 24 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति दी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।