LIVE | ...
रविवार, 19 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हर बच्चे के लिए ‘सपनों का रनवे’ बने ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’! CM मान के ‘आधुनिक युग के मंदिर’ लाए उज्जवल भविष्य, जानें नई सुविधाएं!

हर बच्चे के लिए ‘सपनों का रनवे’ बने ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’! CM मान के ‘आधुनिक युग के मंदिर’ लाए उज्जवल भविष्य, जानें नई सुविधाएं!

पंजाब में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' से शिक्षा क्रांति! ₹231.74 करोड़ के निवेश और मुफ्त NEET/JEE कोचिंग के दम पर सरकारी स्कूलों की रिकॉर्ड तोड़ सफलता!

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 25 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Cm mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में केवल एक सरकार नहीं बदली है, बल्कि शिक्षा के उस पुराने ढाँचे को भी जड़ से बदल दिया गया है, जो दशकों से गरीब और अमीर के बच्चों के बीच एक गहरी खाई बनाए हुए था। सीएम मान का यह अटूट संकल्प है कि पंजाब के हमारे युवा अब केवल नौकरी ढूँढने वाले नहीं रहेंगे, बल्कि आत्मविश्वास और योग्यता के दम पर देश को रोज़गार देने में सक्षम बनें। इसी महान लक्ष्य को साधते हुए, राज्य में ‘शिक्षा क्रांति’ का शंखनाद किया गया है, जिसकी गूँज आज पूरे देश में सुनाई दे रही है। उनका संकल्प स्पष्ट है: जिस तरह हवाई अड्डे पर रनवे विमान को आसमान में ऊँचाई तक ले जाता है, उसी तरह ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ जैसी पहल अब गरीब तबके के बच्चों को उनके सपनों की ऊँची उड़ान भरने के लिए मज़बूत रनवे प्रदान कर रही है।

यह क्रांति मूर्त रूप ले रही है 118 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के ज़रिए, जिन्हें मुख्यमंत्री मान ‘आधुनिक युग के मंदिर’ कहते हैं। ये स्कूल महज़ ईंट और पत्थरों की इमारतें नहीं हैं, बल्कि उन लाखों बच्चों के उज्जवल भविष्य की गारंटी हैं, जिनके माता-पिता कभी अच्छी शिक्षा का सपना भी नहीं देख सकते थे। राज्य सरकार ने इन स्कूलों पर अब तक ₹231 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर शिक्षा की गुणवत्ता को उस स्तर पर पहुँचाया है, जहाँ पहले केवल बड़े और महंगे निजी स्कूल ही पहुँच पाते थे।

इस योजना का केंद्रीय विचार यह है कि कोई भी बच्चा, विशेषकर बेटियाँ, संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। इसीलिए विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म दी जा रही है, वहीं लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन स्कूलों के बच्चों को अब बाज़ार में लाखों की फीस लेकर दी जाने वाली नीट (NEET), जेईई (JEE), और सशस्त्र सेनाओं जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग मिल रही है।

यह भी पढे़ं 👇

history 19 july

19 July in History: इस दिन बदली दुनिया की तस्वीर, जानें क्या हुआ!

रविवार, 19 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 19 जुलाई 2026
IMD Red Alert

IMD Red Alert: 7 राज्यों में जानलेवा बारिश, स्कूल बंद!

रविवार, 19 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 19 July 2026

Breaking News Live Updates 19 July 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर पर नजर

रविवार, 19 जुलाई 2026

शिक्षा में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) को ज़बरदस्त सफलता मिली है, जहाँ लगभग 25 लाख अभिभावकों ने भाग लिया है, जबकि वरिष्ठ अधिकारी ‘स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम’ के तहत बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

और ये प्रयास अब ज़मीन पर परिणाम भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री मान ने गौरव के साथ बताया है कि सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स और 44 ने जेईई एडवांस में क्वालीफाई किया है। इसके अलावा, 848 छात्रों ने नीट की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में डंका बजाने की क्षमता रखते हैं। यह इस मॉडल की विश्वसनीयता ही है कि अब निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में प्रवेश लेने के लिए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की ओर रुख कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की यह ऐतिहासिक पहल यह सुनिश्चित करती है कि पंजाब का हर बच्चा, चाहे वह किसी भी गरीब तबके से आता हो, अपने सपनों को सच कर सके और जीवन में नई ऊँचाइयों को छू सके। पंजाब का भविष्य अब ज्ञान की मज़बूत नींव पर खड़ा हो रहा है!

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सीएम रेखा गुप्ता के घर यमुना का पानी लेकर पहुंचे “आप” नेताओं ने दी चुनौती, साफ है तो पीकर दिखाएं

Next Post

मान सरकार है किसानों के साथ: धान की एक-एक बोरी खरीदने का वादा, किसानों को मिल रही पूरी कीमत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history 19 july

19 July in History: इस दिन बदली दुनिया की तस्वीर, जानें क्या हुआ!

रविवार, 19 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 19 जुलाई 2026
IMD Red Alert

IMD Red Alert: 7 राज्यों में जानलेवा बारिश, स्कूल बंद!

रविवार, 19 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 19 July 2026

Breaking News Live Updates 19 July 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर पर नजर

रविवार, 19 जुलाई 2026
19 July 2026 Rashifal

19 July 2026 Rashifal: इन 5 राशियों पर बरसेगी धन की बारिश!

रविवार, 19 जुलाई 2026
Punjab Police

Operation Prahar 3.0: Punjab Police ने 16 दिन में 3,949 गिरफ्तारियां कीं

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Next Post
Farmer

मान सरकार है किसानों के साथ: धान की एक-एक बोरी खरीदने का वादा, किसानों को मिल रही पूरी कीमत

Kultar sandhwan

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर से की मुलाकात, पंजाब में निवेश की इच्छा व्यक्त की

1

भाजपा सरकार डाटा मैनेजमेंट के लिए मॉनिटरिंग स्टेशन पर प्रदूषण कम करने का कर रखी है बड़ा इंतजाम- सौरभ भारद्वाज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।