LIVE | ...
शनिवार, 25 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - एलजी साहब ने खुद की ही खोल दी पोल, ले रहे थे झूठा क्रेडिट-सौरभ भारद्वाज

एलजी साहब ने खुद की ही खोल दी पोल, ले रहे थे झूठा क्रेडिट-सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 11 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
AAP

AAP

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • पिछले 6 महीनों में एलजी साहब ने दिल्ली के नालों में घूम-घूमकर नजफगढ़ ड्रेन, शाहदरा ड्रेन और यमुना की सफाई का क्रेडिट लिया-सौरभ भारद्वाज
  • आज एलजी साहब इन नालों की डिसिल्टिंग न होने की वजह बताकर दिल्ली में पानी भर जाने के लिए दिल्ली सरकार पर दोष डाल रहे हैं- सौरभ भारद्वाज
  • जहां उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बारिश के कारण त्राहि मची है, ऐसे समय में एलजी साहब घटिया राजनीति करने दिल्ली की सड़कों पर उतरे हैं-सौरभ भारद्वाज
  • गुजरात सरकार के करीबी एलजी साहब को गुजरात में भी जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक सुझाव देने चाहिए थे- सौरभ भारद्वाज
  • एलजी साहब के चहेते अफसरों ने दिल्ली सरकार के कामों को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी, डीजेबी को पैसों के लिए मोहताज कर दिया-सौरभ भारद्वाज
  • पिछले वित्तीय वर्ष फाइनेंस विभाग ने पहले डीजेबी का फंड रोका, फिर इतना कम फंड दिया कि पिछले साल ही डीजेबी पर करीब 850 करोड़ की देनदारी है- सौरभ भारद्वाज
  • एलजी के चहेते अफसरों ने सरकारी अस्पतालों में डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को अचानक निकाला था, डॉक्टरों की सैलरी और बुजुर्गों की पेंशन तक रोक दी थी- सौरभ भारद्वाज
  • पिछले 7 सालों से तमाम षड्यंत्रों के बावजूद भी दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के लिए काम कर रही है-सौरभ भारद्वाज
  • एलजी साहब, ये वक्त घटिया राजनीति करने का नहीं है बल्कि दूसरों की मदद करने का है- सौरभ भारद्वाज
  • एलजी साहब, दिल्लीवालों को बात-बात पर गालियां देना बंद करें और दिल्ली की चुनी हुई सरकार को अपना काम करने दें- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 11 जुलाई (The News Air) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना द्वारा दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों में राजनीतिक मंशा से बाधा डालने और कार्यों का क्रेडिट लेने पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में प्रेसवार्ता कर “आप” वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले 6 महीनों में एलजी साहब ने दिल्ली के नालों में घूम-घूमकर नजफगढ़ ड्रेन, शाहदरा ड्रेन और यमुना की सफाई का क्रेडिट लिया। आज वह इन नालों की डिसिल्टिंग न होने की वजह बताकर दिल्ली में पानी भर जाने के लिए दिल्ली सरकार पर दोष डाल रहे हैं। जहां उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बारिश के कारण त्राहि मची है, ऐसे समय में एलजी साहब घटिया राजनीति करने दिल्ली की सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि एलजी साहब के चहेते अफसरों ने दिल्ली सरकार के कार्यों को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पिछले वित्तीय वर्ष फाइनेंस विभाग ने पहले डीजेबी का फंड रोका, फिर इतना कम फंड दिया कि पिछले साल ही डीजेबी पर करीब 850 करोड़ की देनदारी है। अफसरों ने सरकारी अस्पतालों में डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को अचानक निकाल दिया, डॉक्टरों की सैलरी और बुजुर्गों की पेंशन तक रोक दी थी। तमाम षड्यंत्रों के बावजूद भी दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के लिए काम कर रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साहब गुजरात के रहने वाले हैं। गुजरात में करीब 30 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। एक दिन गुजरात में 30 एमएम बारिश हुई। दिल्ली में 8 तारीख को 153 एमएम बारिश हुई थी। 30 एमएम बारिश को गुजरात जेल नहीं पाया। अहमदाबाद, सूरत और राजकोट पूरा पानी में डूब गया। इसे लेकर इंटरनेट पर कई सारे फोटोज और वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। गुजरात सरकार के करीबी एलजी साहब कई साल गुजरात में रहे। ऐसे में उन्हें गुजरात में भी जलभराव की समस्या से निपटने को लेकर आवश्यक जानकारी साझा करनी चाहिए थी। हमने देखा कि पिछले कुछ दिनों से एलजी साहब बात-बात पर दिल्लीवालों को कोसते हैं। कभी दिल्लीवालों को मुफ्तखोर कहते हैं। कभी कहते हैं कि दिल्लीवालें दिल्ली को अपना शहर नहीं मानते हैं। यानी कि दिल्लीवाले इस शहर में रहने के काबिल नहीं है। एलजी साहब, दिल्लीवाले गालियां बर्दाश्त करने के लिए नहीं है। इस चीज को तुरंत बंद करें।

उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने में एलजी साहब कई बार दिल्ली के नालों में घूमे। उन्होंने कहा कि मैंने नजफगढ़ ड्रेन, शाहदरा ड्रेन और यमुना साफ करवा दी और सारी मीडिया को वहां पर लेकर गए। आज एलजी साहब कह रहे हैं कि नजफगढ़ नाला, शाहदरा ड्रेन की डिसिल्टिंग नहीं हुई है। यह कैसे संभव है कि पिछले 6 महीने से जिस काम का श्रेय आप ले रहे हैं, आज आप उसकी डिसिल्टिंग न होने की वजह से दिल्ली के अंदर पानी भर जाने की बात कह रहे हैं। यानी कि अगर आज एलजी साहब की पोल खुल गई, तो अब ये सारी बात दिल्ली की चुनी हुई सरकार पर डाल रहे हैं। एलजी साहब को जिम्मेदारी से बताना चाहिए कि 6 महीने से आप झूठा क्रेडिट ले रहे थे।

कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से यह बात बिल्कुल साफ है कि एलजी साहब के चहेते अफसरों ने दिल्ली सरकार के कामों को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासतौर पर फाइनेंस विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में महीनों तक दिल्ली जल बोर्ड का फंड रोककर रखा। दिल्ली जल बोर्ड का फंड कम कर दिया। उसके बाद भी इतना कम फंड दिया कि पिछले साल ही दिल्ली जल बोर्ड पर करीब 850 करोड़ की देनदारी है। डीजेबी को 850 करोड़ अपने वेंडर्स और ठेकेदारों को देने हैं। इस साल का फंड इतना देरी से दिया और इतना कब दिया कि पिछले साल की देनदारी में ही खर्च हो गया। पिछले 6 से 8 महीने में एलजी साहब के चहेते अफसरों ने दिल्ली जल बोर्ड को पैसे के लिए मोहताज कर दिया। एलजी साहब बताएं कि क्यों डीजेबी के कार्यों को ठप करने के लिए जानबूझकर साजिश की जा रही है?

यह भी पढे़ं 👇

Dharmendra Pradhan Resignation

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की जीत या राजनीतिक दांव?

शनिवार, 25 जुलाई 2026
WhatsApp New Features

WhatsApp New Features: PIN की जगह आएगा Password? दो-स्तरीय सुरक्षा में बड़ा बदलाव

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Himachal Rockfall

Himachal Rockfall Tragedy: लाहौल-स्पीति में चट्टान गिरने से 13 की मौत, मानसून का कहर जारी

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Gen-Z Protest, PM Modi Reel

PM Modi Video: प्रधानमंत्री के Paper Leak वीडियो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 300 मिलियन व्यूज के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

शनिवार, 25 जुलाई 2026

उन्होंने कहा कि एलजी साहब के चहेते अफसरों के कहने पर स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी कार्ड बनाने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को अचानक निकाल दिया गया, ताकि दिल्ली के सरकारी अस्पताल ठप हो जाएं। मोहल्ला क्लीनिकों में डॉक्टरों की सैलरी रोक दी गई, ताकि मोहल्ला क्लीनिक ठप हो जाए। दिल्ली सरकार जिन टेस्ट्स और सर्जिकल प्रोसीजर के लिए प्राइवेट अस्पतालों या प्राइवेट लैब्स में मरीज को रेफर करता है, जहां गरीबों और आम लोगों का इलाज मुफ्त होता है, उन लैब्स के पैसे रोक दिए गए, ताकि जरूरतमंदों को मुफ्त की सेवाएं न मिले। फाइनेंस विभाग और सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के कुछ अफसरों ने मिलकर दिल्ली के बुजुर्गों की पेंशन तक रोक दी।

कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले 7 सालों से जिन परिस्थितियों में तमाम समस्याओं के बावजूद दिल्ली सरकार काम करके दिखा रही है, मुझे लगता है कि दिल्ली सरकार के कामकाज पर रिसर्च होनी चाहिए। क्योंकि इन सभी षड्यंत्रों के बावजूद भी दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के लिए काम कर रही है। आज इस दुख की घड़ी में जब सभी सरकारें एक दूसरे की मदद करना चाह रही है। उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर,लद्दाख में हिमाचल में त्राहि मची है। ऐसे समय में एलजी साहब एक छोटी राजनीति करने के लिए आज दिल्ली की सड़कों पर उतरे। यह बेहद दुख की बात है। यह वक्त घटिया राजनीति करने का नहीं है, बल्कि दूसरों की मदद करने का है। मैं एलजी साहब को कहना चाहूंगा कि दिल्ली की जनता को और परेशान मत कीजिए। आप अपना काम करिए और दिल्ली की चुनी हुई सरकार को अपना काम करने दीजिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Jee Le Zara Cast:प्रियंका चोपड़ा के बाद अनुष्का शर्मा ने भी ठुकराई फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’

Next Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बाढ़ प्रभावितों के लिए बड़े स्तर पर राहत कार्य जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Dharmendra Pradhan Resignation

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की जीत या राजनीतिक दांव?

शनिवार, 25 जुलाई 2026
WhatsApp New Features

WhatsApp New Features: PIN की जगह आएगा Password? दो-स्तरीय सुरक्षा में बड़ा बदलाव

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Himachal Rockfall

Himachal Rockfall Tragedy: लाहौल-स्पीति में चट्टान गिरने से 13 की मौत, मानसून का कहर जारी

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Gen-Z Protest, PM Modi Reel

PM Modi Video: प्रधानमंत्री के Paper Leak वीडियो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 300 मिलियन व्यूज के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Punjab Brick Prices

Punjab Brick Prices: ईंटों के दाम बढ़ने से रुके विकास कार्य, रंगला पंजाब फंड पर संकट

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Paper Leak Cases

Paper Leak Cases: जज अनु ग्रोवर बालिया ने संभाला विशेष अदालत का चार्ज, NEET मामले की होगी तेज सुनवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Next Post
bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बाढ़ प्रभावितों के लिए बड़े स्तर पर राहत कार्य जारी

ऋतुराज गायकवाड़ बनाएंगे टीम इंडिया के लिए बहुत सारे रन, कप्तान रोहित को पूरी उम्मीद

ऋतुराज गायकवाड़ बनाएंगे टीम इंडिया के लिए बहुत सारे रन, कप्तान रोहित को पूरी उम्मीद

Bigg Boss OTT 2 के घर में ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर करेंगी एंट्री

Bigg Boss OTT 2 के घर में ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर करेंगी एंट्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।