LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Sansad Diary: रेल मंत्री ने विपक्ष को खूब सुनाया, भाजपा को लेकर…..

Sansad Diary: रेल मंत्री ने विपक्ष को खूब सुनाया, भाजपा को लेकर…..

कांग्रेस सांसद ने कर दिया बड़ा दावा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 1 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sansad Diary
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 01 अगस्त (The News Air): केंद्रीय बजट 2024 पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा शुरू हुई, विपक्षी दलों ने इसे “भेदभावपूर्ण” करार दिया, जबकि सरकार ने इसे “दूरदर्शी” बताया। 22 जुलाई से शुरू हुआ बजट सत्र 12 अगस्त को समाप्त होने वाला है। राज्यसभा में AAP सांसद राघव चड्ढा ने भारत में चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 से घटाकर 21 वर्ष करने का आह्वान किया। वहीं, कांग्रेस सांसद द्वारा परिसर में एक हॉल के अंदर बारिश का पानी लीक होने का कथित वीडियो पोस्ट करने के बाद विपक्ष ने नए संसद भवन के स्थायित्व पर सवाल उठाया है। जापान के ‘हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स’ के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो के नेतृत्व में आए एक संसदीय शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को लोकसभा की कार्यवाही देखी। लोकसभा ने रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों को मंजूरी दी। लोकसभा में आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव काफी आक्रामक दिखे।

लोकसभा की कार्यवाही

– लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन में कहा कि मंत्रियों को सदस्यों के प्रदेशों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर नहीं देने चाहिए। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के पूरक प्रश्न पूछने के बाद यह टिप्पणी की।

– रेलवे की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर ‘झूठ की दुकान’ चलाने का आरोप लगाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि रेलवे में सुरक्षा की ‘कवच’ प्रणाली के आधुनिक संस्करण को देश के प्रत्येक किलोमीटर रेल नेटवर्क पर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों पर लोकसभा में पिछले दो दिन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए वैष्णव ने यह भी बताया कि रेलगाड़ियों में सामान्य डिब्बों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए करीब ढाई हजार सामान्य कोच के उत्पादन का विचार सरकार ने किया है, 50 और अमृत ट्रेन के निर्माण का फैसला लिया गया है तथा कम दूरी वाले दो शहरों के बीच वंदे मेट्रो चलाई जाएंगी।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

– भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार किए हैं जिनका सबसे ज्यादा फायदा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्गों और महिलाओं को हुआ है। पार्टी सांसद तेजस्वी सूर्या ने वर्ष 2024-25 के लिए शिक्षा मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए यह आरोप भी लगाया कि अनुसूचित जातियों (एसी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस है जिसने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं होने दिया।

– कार्य स्थलों में महिलाएं के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने का दावा करते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि बीते छह साल में श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

– लोकसभा सचिवालय ने संसद की लॉबी से पानी के रिसाव के विपक्षी सदस्यों के दावे पर बृहस्पतिवार को कहा कि यह मामूली रिसाव था जो अत्यधिक बारिश के कारण भवन के गुंबद के शीशे से हुआ था। सचिवालय ने कहा कि संसद परिसर में कहीं भी जल जमाव नहीं हुआ था और बारिश के तत्काल बाद पानी की निकासी हो गई थी।

– कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने तथा भेदभाव की नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि अगर देश में मुसलमान नहीं होते तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खाता नहीं खुलता।

राज्यसभा की कार्यवाही

– सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2030 तक शहरों में रहने वालों की संख्या देश की कुल आबादी का 40 प्रतिशत होने का अनुमान है जिसे देखते हुए आधुनिक अवसंरचना निर्माण एवं उनका रखरखाव करना होगा और केंद्र सरकार इसके लिए प्रयासरत है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के कामकाज पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए, इस मंत्रालय के प्रभारी मनोहर लाल खट्टर ने यह भी कहा कि 1992 में 74वां संविधान संशोधन कर कहा गया कि शहरी विकास राज्यों का विषय है और शहरी स्थानीय निकायों को 12वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 18 कार्यों को करने का अधिकार दिया।

– राज्यसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने देश में बढ़ते शहरीकरण के बावजूद आवास सहित आधारभूत ढांचे के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के समुचित ढंग से क्रियान्वयन और निगरानी नहीं होने पर चिंता जतायी, वहीं कुछ विपक्षी सदस्यों ने कल हुई वर्षा के कारण नये संसद भवन में जलजमाव को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया।

– पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि बीते दस साल में केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए उसके लिए 5.15 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए जबकि कभी इस क्षेत्र को देश का अंतिम हिस्सा माना जाता था।

– राज्यसभा में बृहस्पतिवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष किए जाने की मांग की गई। वर्तमान में यह 25 वर्ष है। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्ढा ने इस मामले को उठाते हुए हवाला दिया कि भारत एक युवा देश है लेकिन इस अनुपात में युवा राजनीति में नहीं हैं।

– कांग्रेस के प्रमोदी तिवारी ने राज्यसभा में बृहस्पतिवार को रायबरेली में 10 साल पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के बाद भी पूर्ण क्षमता के साथ संचालित न किए जाने पर चिंता जताई और सरकार से राजनीतिक पूर्वाग्रह को समाप्त कर इस दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की मांग की।

– राज्यसभा में बृहस्पतिवार को विपक्षी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि वह किसानों की आरती उतारने की बात करती है लेकिन उनके रास्तों में कांटे बिछाती है और उनके साथ न्याय नहीं करती। वहीं, सत्तापक्ष ने विपक्ष के इन आरोपों को सिरे खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों के कल्याण के साथ ही उनके सम्मान के प्रति भी गंभीर है तथा तत्कालीन संप्रग सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की सिफारिश को ठुकरा दिया था। कांग्रेस सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने किसानों को ‘‘शकुनि की चौपड़ का मोहरा’’ बना दिया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Rajendra Nagar Accident: राव IAS कोचिंग सेंटर हादसा मामले में थार ड्राइवर को मिली जमानत

Next Post

रोहित शर्मा ने खोला ‘गौती भाई’ का बड़ा राज, कोच गंभीर के बारे में बताई कमाल की बात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Sansad Diary

रोहित शर्मा ने खोला 'गौती भाई' का बड़ा राज, कोच गंभीर के बारे में बताई कमाल की बात

Raghav

आप सांसद राघव चड्ढा ने राजनीति में युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की बात कही

Sansad Diary

मध्य पूर्व में दिखा युद्ध के हालात, भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।