LIVE | ...
गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘महिलाओं को गाली देने वाला सीएम चेहरा?’ संजय सिंह का हमला, भाजपा की गाली राजनीति को किया उजागर

‘महिलाओं को गाली देने वाला सीएम चेहरा?’ संजय सिंह का हमला, भाजपा की गाली राजनीति को किया उजागर

भाजपा का गाली कनेक्शन: संजय सिंह ने लगाए बड़े आरोप, ‘महिला मुख्यमंत्री को गालियाँ देने वाले को बनाया सीएम चेहरा!’

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 6 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, Breaking News, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 06 जनवरी (The News Air) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी पर रविवार को कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। “आप” के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा में गाली देना ही सबसे बड़ी योग्यता है। भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री आतिशी को गाली देने वाले रमेश बिधूड़ी को दिल्ली में अपना मुख्यमंत्री चेहरा बना दिया है। इसलिए अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि उन्हें महिलाओं को गाली देने वाला रमेश बिधूड़ी चाहिए या महिलाओं के लिए हर महीने 2100 रुपए देने, उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और बसों की यात्रा फ्री करने वाले अरविंद केजरीवाल चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में गालियां देने की ट्रेनिंग दी जाती है। रमेश बिधूड़ी ने गाली देकर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी गालीबाज़ और गुंडों की पार्टी है।

संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री को जिस तरह की भद्दी और अपमानजनक गालियां देने का काम किया है, राजनीति में रहने वाला व्यक्ति एक महिला मुख्यमंत्री के लिए इतनी गंदी भाषा का प्रयोग करे, इसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा। रविवार को भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने अपना बाप बदल दिया। क्या मोदी जी अपने नेताओं को यही सिखाते हैं? क्या भाजपा वाले यही ट्रेनिंग देते हैं? क्या इनके यहां दिन-रात यही गाली-गलौज भाषा की ट्रेनिंग दी जाती है? ये लोग यही गुंडागर्दी की भाषा बोलते हैं? आतिशी के पिताजी 80 साल की उम्र के हैं। वृद्धावस्था में हैं और बीमार हैं। ऐसी हालत में भाजपा वाले एक महिला मुख्यमंत्री के मां-बाप को गालियां दे रहे हैं। क्या उन्हें शर्म नहीं आती?

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा इस देश की सबसे बड़ी गुंडों और गालीबाजों की पार्टी है। पहले तो इन्होंने उस व्यक्ति को टिकट दिया, जिसने संसद में गाली दी थी। उसकी योग्यता ही ये है कि उसने संसद में गाली दी है। अभी उसने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की है। एक महिला नेता पर शर्मनाक टिप्पणी की। चुनाव में वो हमारे खिलाफ लड़ सकते हैं, लेकिन जहां महिला सम्मान की बात आती है, वहां अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी कोई मतभेद नहीं रखते। सबसे पहले महिलाओं का सम्मान है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के एक-एक नेता ने बयान दिया। लेकिन बहुत शर्म की बात है कि उनकी ही पार्टी के नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रहे हैं कि रमेश बिधूड़ी ने जो गलत बोला है। यह इन लोगों का चरित्र है। क्या इससे साफ नहीं हो जाता कि कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भाजपा से मिले हुए हैं या इनके गहरे संबंध हैं? इन लोगों की इतनी भी हिम्मत नहीं है कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एक शब्द भी बोल सकें। ये लोग सीएम आतिशी के मामले में नहीं बोले, कोई बात नहीं, लेकिन कम से कम अपनी ही पार्टी की नेता प्रियंका गांधी के बारे में बोल देते। इसलिए हम बार-बार कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी के अंदर भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ने वाले कुछ नेता हैं, जिनमें अजय माकन और संदीप दीक्षित प्रमुख रूप से शामिल हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Cyclone Murasu

Cyclone Murasu: तेलंगाना-आंध्र में भारी बारिश, IMD का आखिरी अलर्ट

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 5 November

Breaking News Live Updates 5 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को किसकी चमकेगी किस्मत, कौन रहे सावधान

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Agniveer Tenure Extended

Agniveer Tenure Extended: बड़ा फैसला, 6 साल नौकरी का मौका

बुधवार, 4 नवम्बर 2026

संजय सिंह ने कहा कि एक बात तो तय है कि रमेश बिधूड़ी ने जब से यह गाली-गलौज शुरू की है और एक निर्वाचित महिला मुख्यमंत्री के 80 साल के बूढ़े और बीमार पिता को गाली दी है, तब से भाजपा के आका बहुत खुश हैं। वो कह रहे हैं कि हमारी पार्टी में तो ऐसा ही नेता होना चाहिए। यही सबसे सुयोग्य, अच्छा और बेहतरीन आदमी है। क्योंकि यह महिलाओं को अच्छी-अच्छी गालियां दे लेता है। अरविंद केजरीवाल महिलाओं को 2100 रुपए सम्मान दे रहे हैं, माताओं-बहनों के लिए बस की फ्री यात्रा कर रहे हैं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं, वो ठीक नहीं हैं। बल्कि महिलाओं को गाली देने वाला रमेश बिधूड़ी ठीक है। यह भाजपा की सोच है। यह मोदी जी और भाजपा के आका-नेताओं की सोच है।

संजय सिंह ने कहा कि अब यह तय हो चुका है कि दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री का असली चेहरा रमेश बिधूड़ी है। दिल्ली की जनता और माताओं-बहनों को तय करना है कि उन्हें महिलाओं के लिए बस की फ्री यात्रा की सुविधा देने वाले, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने वाले, 2100 रुपए की महिला सम्मान राशि घोषित करने वाले, महिलाओं के सम्मान के लिए सदैव सीना तानकर आगे रहने वाले, सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछाने वाले अरविंद केजरीवाल चाहिए या महिलाओं को गाली देने वाला रमेश बिधूड़ी मुख्यमंत्री के तौर पर चाहिए। क्योंकि उसने रविवार को जिस तरह के गाली-गलौज शुरू की है, भाजपा उसे अपने मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री बनने के लिए भाजपा में जो सारी योग्यता चाहिए, रमेश बिधूड़ी उसे पूरा करता है।

संजय सिंह ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने पहले संसद में भी गाली दी थी। भाजपा में सबसे बड़ी योग्या ही गाली-गलौच करना है। कल से रमेश बिधूड़ी न्यूज चैनलों पर खूब चल रहा है। भाजपा में उसकी ख्याति खूब बढ़ गई है। सारे भाजपाई उसके पक्ष में खड़े हो गए हैं। इससे साफ है कि भाजप के मुख्यमंत्री का चेहरा वही होगा। महिलाओं के खिलाफ जो भी टिप्पणी करेगा जनता उसे देख रही है और जनता अपने तरीके से इसका जवाब देगी।

कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए सम्मान राशि के ऐलान पर संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल ही गारंटी हैं। जिन्होंने बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज फ्री दिया। माताओं बहनों के लिए बस की यात्रा फ्री की। बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री कराई। इन सबके बावजूद मुनाफे का बजट दिया। अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं लोग उसपर भरोसा करते हैं। बाकी घोषणा करने के लिए बहुत सी पार्टियां हैं जो कुछ न कुछ बोलेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी के आपदा वाले बयान पर संजय सिंह ने कहा पंजाबी में अगर आप किसी से पूछे कि दिल्ली किसका तो लोग बोलेंगे दिल्ली ‘आप दा’। यह पंजाबी में ‘आप दा दिल्ली’ हो जाता है। दिल्ली आम आदमी पार्टी की है। और मोदी जी भी इस बात को मानते हैं। आजकल मोदी जी के साथ कई दुर्घटनाएं हो रही है। उसके साथ मुझे सहानुभूति है। लेकिन मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि इनके गाली गलौज से कुछ होने वाला नहीं है। दिल्ली की जनता भाजपाइयों की जमानत जब्त कराने के लिए तैयार है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका, संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी

Next Post

‘हर बच्चा पढ़ेगा, बढ़ेगा और चमकेगा!’ दिल्ली में एक और शानदार स्कूल की शुरुआत, 72 कमरे और 8 हाईटेक लैब्स के साथ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Cyclone Murasu

Cyclone Murasu: तेलंगाना-आंध्र में भारी बारिश, IMD का आखिरी अलर्ट

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 5 November

Breaking News Live Updates 5 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को किसकी चमकेगी किस्मत, कौन रहे सावधान

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Agniveer Tenure Extended

Agniveer Tenure Extended: बड़ा फैसला, 6 साल नौकरी का मौका

बुधवार, 4 नवम्बर 2026
Chandumajra Quits Akali Dal Punar Surjit

Chandumajra Quits Akali Dal Punar Surjit: अकाली एकता को झटका

बुधवार, 4 नवम्बर 2026
Rahul Gandhi Sangrur Rally

Rahul Gandhi Sangrur Rally: मोदी को चुनौती, मान पर तीखे वार

बुधवार, 4 नवम्बर 2026
Next Post
06 जनवरी (The News Air)

‘हर बच्चा पढ़ेगा, बढ़ेगा और चमकेगा!’ दिल्ली में एक और शानदार स्कूल की शुरुआत, 72 कमरे और 8 हाईटेक लैब्स के साथ

Jobs.jpg

Central Administrative Tribunal में 9 पदों के लिए बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन!

Atishi Cry

"रमेश बिधूड़ी के बयान पर भावुक हुईं CM Atishi, कहा- मेरे बुजुर्ग पिता को दी गाली!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।