LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - एफआईआर दर्ज करने के कोर्ट के आदेश में पीएम मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं के नाम- संजय सिंह

एफआईआर दर्ज करने के कोर्ट के आदेश में पीएम मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं के नाम- संजय सिंह

डीडी नं. 22बी में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की गई है- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 12 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, Breaking News, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 12 मार्च (The News Air) दिल्ली में सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने के मामले में कोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज करने के दिए गए आदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और निकिता शर्मा के साथ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है। कोर्ट ने शिकायत संख्या डीडी नंबर 22बी दिनांक 15 नंबर 2019 को संज्ञान लेकर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का यह आदेश दिया है। मीडिया ने सभी भाजपा नेताओं के नाम गायब कर दिए और ऐसे दिखाया जैसे सिर्फ केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर का आदेश हुआ है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने मीडिया से यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह आदेश करने के लिए जज का स्वागत होना चाहिए। उन्होंने बड़ी हिम्मत दिखाई है।

बुधवार को सांसद संजय सिंह ने मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि सभी मीडिया संस्थाओं के प्रति मन में थोड़ा पीड़ा और क्षोभ भी है। मीडिया से हमारी शिकायत है कि हमारे खिलाफ कोई खबर है तो मीडिया अवश्य प्रकाशित करे, मीडिया स्वतंत्र है। लेकिन उसमें यह प्रदर्शित नहीं होना चाहिए कि आम आदमी पार्टी को टारगेट करके कोई खबर चलाई जाए। दुर्भाग्य से मंगलवार को यही हुआ। सभी टीवी चैनलों पर खबर चली कि अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज होगी। मैं संसद गया तो वहां मीडिया पूछने लगी। आज सुबह अखबारों में छपा है कि अवैध होर्डिंग्स लगाने के आरोप में अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर होगी। केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज करने का कोर्ट का निर्देश।

संजय सिंह ने कहा कि मीडिया ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ढेरों खबरें चलाया, लेकिन पता नहीं किया कि खबर क्या है? मीडिया ने यह भी पता नहीं किया शिकायत में क्या है और किसने शिकायत की है? इसके शिकायतकर्ता शिव कुमार हैं। शिव कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि कई जगहों पर गलत ढंग से होर्डिंग्स लगाई गई है। सार्वजनिक संपत्ति पर होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत द्वारका थाने में की है। थाने में एफआईआर दर्ज नहीं होने के बाद वह कोर्ट गए। कोर्ट में भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं होने पर वह नियम 200 की अदालती कार्यवाही में जाते हैं। 200 की कार्यवाही में निचली अदालत को आदेश होता है और फिर निचली अदालत द्वारका थाने को आदेश देती है कि शिवकुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाए। यह पूरा मामला है।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

संजय सिंह ने कहा कि मीडिया ने शिवकुमार के प्रार्थना पत्र को ही नहीं पढ़ा कि उन्होंने किसके- किसके खिलाफ शिकायत की है और खबरें चलानी शुरू कर दी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह आदेश करने के लिए न्यायाधीश का स्वागत होना चाहिए। उन्होंने बड़ी हिम्मत दिखाई है। शिवकुमार सक्सेना ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, पूर्व सांसद व दिल्ली के मौजूदा मंत्री प्रवेश वर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, निकिता शर्मा, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और ‘‘आप’’ के पूर्व विधायक गुलाब सिंह का नाम दिया है।

संजय सिंह ने मीडिया से सवाल किया कि मीडिया को प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा, अमित शाह का नाम नहीं दिखता है। मीडिया ब्रेकिंग न्यूज चलाए कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है। मीडिया ने शिकायत को पढ़ा नहीं और सिर्फ अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के खिलाफ खबरें चलाई। यह तो ठीक बात नहीं है। यह बहुत अफसोस जनक बात है। आम आदमी पार्टी की मीडिया से विनम्र शिकायत है कि मीडिया खबरों को बगैर खंगाले और जांचे एकतफरा खबरें न चलाए।

उन्होंने कहा कि क्या मीडिया को यह बड़ी बात नहीं लगती है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ एफआईआर की बात कही गई है। कोर्ट ने 156(3) सीआरपीसी के तहत संबंधित थाने के एसएचओ को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। शिकायत कर्ता ने 15 नवंबर 2019 को प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इत्यादि के खिलाफ शिकायत दी है। मंगलवार को अदालत ने 15 नवंबर 2019, डीडी नंबर 22बी का संज्ञान लेते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर करने के ऑर्डर पास कर दिए। दुखद है कि मीडिया ने सिर्फ अरविंद केजरीवाल का ही नाम हाइलाइट किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हरियाणा निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत! कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Next Post

Pakistan Train Hijack: आतंकियों ने हाईजैक की ट्रेन, गोलियों के बीच भागे यात्री!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Pakistan Train Hijack

Pakistan Train Hijack: आतंकियों ने हाईजैक की ट्रेन, गोलियों के बीच भागे यात्री!

Mutual fund to sell 1 6 crore share

IndusInd Bank में तगड़ा झटका! Mutual Funds ने 1.6 करोड़ शेयर बेचे, निवेशकों के उड़ गए होश!

gURMEET KHUDIAN

पंजाब में गैर-प्रमाणित धान बीजों की बिक्री और खरीद पर रोक लगाने के लिए जल्द शुरू किया जाएगा ऑनलाइन पोर्टल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।