सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - संगरूर भगवंत मान का गृह क्षेत्र है, इसलिए यहां से आप उम्मीदवार को सबसे ज्यादा मार्जिन से जिताएं – अरविंद केजरीवाल

संगरूर भगवंत मान का गृह क्षेत्र है, इसलिए यहां से आप उम्मीदवार को सबसे ज्यादा मार्जिन से जिताएं – अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Bhagwant Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

संगरूर, 30 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए चुनाव प्रचार किया। केजरीवाल और मान ने संगरूर में ‘आप’ उम्मीदवार के साथ बड़ा रोड शो किया और लोगों से मीत हेयर को रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की।

रोड शो में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का जगह-जगह स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संगरूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह क्षेत्र है। आपने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। इस बार भी हमें आपसे बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए यहां से आप उम्मीदवार मीत हेयर को सबसे ज्यादा मार्जिन से जिताएं।

केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आपने हमें रिकॉर्ड बहुमत से जिताया। आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 विधायक दिए। अब हमें लोकसभा में मजबूत कर दें, ताकि हम केंद्र सरकार से आसानी से पंजाब का काम करवा सके और पंजाब के सभी बकाया फंड जारी करवा सकें।

उन्होंने कहा कि अभी भगवंत मान को केंद्र सरकार और राज्यपाल के साथ अकेले लड़ना पड़ रहा है। केंद्र सरकार अपने राज्यपाल के माध्यम से पंजाब सरकार को लगातार परेशान कर रहे हैं। अगर पंजाब से हमारे 13 सांसद होंगे तो ये सभी संसद में भगवंत मान के हाथ व आवाज बनेंगे और उनके साथ मिलकर केन्द्र सरकार और राज्यपाल से पंजाब के हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इसलिए इस बार आम आदमी पार्टी को 13 सांसद जिताकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ मजबूत करें।

केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले पंजाब में आपने एक ईमानदार सरकार बनाई जिसकी वजह से अब पंजाब में हर क्षेत्र में ढ़ेर सारे काम हो रहे हैं। पहली बार बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरियां मिली। लोगों के मुफ्त बिजली मिल रही है। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बना रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी कई सारे महत्वपूर्ण काम होने हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब की तेज गति से तरक्की और विकास के लिए इस बार झाड़ू का बटन दबाएं और आप उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताएं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो में आए लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि विरोधी पार्टियों को पैसे पर भी लोग नहीं मिल रहे हैं। वहीं हमारे रोड शो में 50° टेम्परेचर में भी लोग समर्थन करने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि आपका यही प्यार और विश्वास मुझे कभी थकने नहीं देता।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि छह चरणों के चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार केंद्र में मोदी सरकार नहीं आ रही है। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उसमें पंजाब और आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा योगदान होगा।

मान ने कहा कि यह चुनाव देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है लेकिन अरविंद केजरीवाल उसके खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। केजरीवाल को देश की चिंता है इसलिए इतनी गर्मी में वह आपके बीच आए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

मान ने कहा कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल के काम से डर लगता है। केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली फ्री की, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए। घर-घर राशन और सुविधाएं दे रहे हैं। दिल्ली को देखकर पंजाब में भी हमने इसे लागू किया। वहीं ये सब काम भाजपा से नहीं हो रहा है। इसीलिए उन्होंने साज़िश के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। लेकिन केजरीवाल को वह रोक नहीं सकते क्योंकि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह एक विचार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केजरीवाल के शरीर को तो भाजपा गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनके विचारों को कैसे गिरफ्तार करेगी?

मान ने कहा कि हम इस चुनाव में अपने दो साल के काम के आधार पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। हमने 43000 सरकारी नौकरियां दी। आम लोगों के लिए बिजली मुफ्त की। किसानों को दिन में ही बिना कट के पर्याप्त बिजली मुहैया कराई और खेतों में नहरी पानी पहुंचाया। वहीं 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू मुस्लिम गाय भैंस और मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनके पास गिनाने के लायक कोई काम ही नहीं है। यह देश के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।

मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में आपने मुझे करीब 2 लाख 14 हजार वोटों से जिताया था। मुझे बेहद खुशी होगी जब आप उस रिकॉर्ड को तोड़कर मीत हेयर को ढाई लाख वोटों से जिताएंगे। फिर हम और मेहनत व लगन के साथ काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 1 जून को हमें जिताने की जिम्मेदारी आपकी है, उसके बाद सारी जिम्मेवारी हमारी होगी। अगले तीन साल में हम मिलकर पंजाब को फिर से सोने की चिड़िया बनाएंगे।

लोगों को संबोधित करते हुए संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि संगरूर की जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। चुनाव प्रचार के लिए मैं जहां भी जाता हूं लोग काफी संख्या में हमारा समर्थन करने के लिए आते हैं। उन्होंने लोगों से वादा किया कि जीतने के बाद हम संगरूर की तरक्की के लिए दिन-रात एक कर देंगे। जिस तरह मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लिए दो साल में रिकॉर्ड काम किया है, उसी तरह मैं संगरूर में पांच साल में इतना काम करूंगा जितना 75 साल में नहीं हुआ है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चौथे दिन औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे इतने लाख करोड़ रुपए

Next Post

सिबिन सी द्वारा डी. सीज़ और एस. एस. पीज़ को मतदान से..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
Tarn Taran Election Schedule, Dera Baba Nanak Voter List, Talwara Nagar Council Election 2025, Punjab State Election Commission Updates, Final Voter List Punjab, Voter Registration Punjab, Election Updates Tarn Taran, Dera Baba Nanak Voting Rights, Punjab Nagar Palika Elections, Voter List Publication Punjab।

सिबिन सी द्वारा डी. सीज़ और एस. एस. पीज़ को मतदान से..

SKM

एसकेएम की आम जनता से अपील : नीतियों में बदलाव के लिए सरकार में बदलाव सुनिश्चित करें

राघव चड्ढा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी का लिय़ा आशीर्वाद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।