सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Sandeshkhali Row: सुवेंदु अधिकारी और वृंदा करात को संदेशखाली जाने से रोका…

Sandeshkhali Row: सुवेंदु अधिकारी और वृंदा करात को संदेशखाली जाने से रोका…

बीच सड़क धरने पर बैठे भाजपा नेता

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sandeshkhali Row: सुवेंदु अधिकारी और वृंदा करात को संदेशखाली जाने से रोका...

Sandeshkhali Row: सुवेंदु अधिकारी और वृंदा करात को संदेशखाली जाने से रोका...

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
 

पश्चिम बंगाल, 20 फरवरी (The News Air)  पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सत्तापक्ष और विपक्ष इस मामले में लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच कलकत्ता हाईकोर्ट से इजाजत मिलने के बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी अन्य पार्टी नेताओं के साथ हिंसाग्रस्त इलाके के लिए रवाना हुए, लेकिन उन्हें बीच रास्ते ही रोक दिया गया। इसके विरोध में वे वहीं धरने पर बैठ गए। 

इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस कह रही है कि राज्य सरकार डिवीजन बेंच में चली गई है और आपका आदेश अब लागू नहीं होगा। संविधान का मुख्य स्तंभ न्यायपालिका है। ममता पुलिस कलकत्ता हाईकोर्ट आदेश को चुनौती दे रही है। मैं उन्हें दोबारा सोचने के लिए एक घंटे का समय देता हूं, उसके बाद मैं कलकत्ता उच्च न्यायालय जाऊंगा।

फिर मामला हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा। यहां से कोर्ट ने सुवेंदु को एक बार फिर संदेशखाली जाने की इजाजत दे दी। कोर्ट ने सुवेंदु को सुरक्षाकर्मियों के साथ हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा करने को कहा। कोर्ट ने सुवेंदु के साथ किसी एक अन्य व्यक्ति को भी साथ ले जाने की अनुमति दी। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। कोर्ट के फैसले के बाद सुवेंदु और शंकर घोष संदेशखाली रवाना हुए।  

यह भी पढे़ं 👇

Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
PRTC New Buses

PRTC New Buses: CM भगवंत मान ने चलाईं इतनी नई बसें, PRTC की कमाई में 53% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Akali Dal

Bhagwant Mann Akali Dal: CM मान का अकालियों के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान, कहा बेअदबी की सजा यही हो

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Punjab Free Electricity

Punjab Free Electricity: घाटे में चल रहा बिजली विभाग अब मुनाफे में, 90% घरों को मुफ्त बिजली देकर भी कमाया प्रॉफिट: CM भगवंत मान

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | BJP leader Suvendu Adhikari and other party MLAs stopped by police from going to Sandeshkhali.

Calcutta High Court yesterday granted him permission to visit Sandeshkhali. pic.twitter.com/GuNqBe2z8q

— ANI (@ANI) February 20, 2024

संदेशखाली के लिए रवाना होने से पहले सुवेंदु ने मीडिया से बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल सुनवाई पूरे दिन चली। सभी सुझावों पर चर्चा की गई। कोर्ट के आदेश के बाद हम वहां से निकल गए। उम्मीद है कि हमें अब तीसरी बार कोर्ट न जाना पड़े। एक-दो वरिष्ठ अधिकारियों ने मुझे कॉल किया और मुझे 11 बजे के बाद संदेशखाली में आने के लिए कहा है।

#WATCH | Kolkata, West Bengal: LoP in West Bengal Legislative Assembly and BJP leader Suvendu Adhikari says, "Yesterday, the hearing took place for the whole day. All the options were discussed… We are leaving after receiving the Court's order… We hope that we don't need to… pic.twitter.com/gr8Kjw82gc

— ANI (@ANI) February 20, 2024

वृंदा करात को भी रोका गया : सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात को भी पुलिस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अशांत संदेशखाली जाने से रोक दिया। इस दौरान करात ने कहा कि उन्हें एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि संदेशखाली में उनकी मौजूदगी से वहां शांति भंग हो जाएगी। उन्होंने धमाखली में संवाददाताओं से कहा कि शांति का माहौल तब बिगड़ा, जब महिलाओं को स्थानीय टीएमसी कार्यालयों में बुलाया गया और उनका यौन उत्पीड़न किया गया, अब यह न्याय की लड़ाई है।

राज्यपाल ने की राजनीतिक पार्टियों और लोगों से एकजुट होने की अपील : संदेशखाली हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सभी राजनीतिक दलों और लोगों से एकजुट होने को कहा है। उन्होंने पीड़ित महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उत्तर-24 के संदेशखाली में शांति यात्रा आयोजित करने की अपील की है।

सोमवार को राजभवन से जारी एक संदेश में राज्यपाल ने कहा, “मैं कानून का पालन करने वाले नागरिकों, नेताओं और सभी राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि वे संदेशखाली में शांति यात्रा में एकजुट हों। वे हिंसाग्रस्त क्षेत्र के उन स्थानों पर जाएं, जहां अविश्वास और अराजकता देखी जा रही है। वहां की पीड़ित महिलाओं से मिलकर उन्हें यह बताएं कि पूरा देश उनके साथ है।” उन्होंने बताया कि वह संदेशखाली में कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत है।

क्या है विवाद : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अभिनेता ऋतुराज सिंह नहीं रहे, 59 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन

Next Post

खुद को ‘आजीवन राष्ट्रपति’ घोषित किया, महीनों के नाम भी बदल दिए…कहानी राष्ट्रपति नियाज़ोव की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
PRTC New Buses

PRTC New Buses: CM भगवंत मान ने चलाईं इतनी नई बसें, PRTC की कमाई में 53% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Akali Dal

Bhagwant Mann Akali Dal: CM मान का अकालियों के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान, कहा बेअदबी की सजा यही हो

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Punjab Free Electricity

Punjab Free Electricity: घाटे में चल रहा बिजली विभाग अब मुनाफे में, 90% घरों को मुफ्त बिजली देकर भी कमाया प्रॉफिट: CM भगवंत मान

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Tax Recovery: भगवंत मान सरकार ने टैक्स चोरों पर कसा शिकंजा, 1,137 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha का AAP के नेताओं पर बड़ा हमला! अब क्या फैसला लेंगे?

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
कुत्तों पर बैन-बदले महीनों के नाम, कहानी

खुद को 'आजीवन राष्ट्रपति' घोषित किया, महीनों के नाम भी बदल दिए...कहानी राष्ट्रपति नियाज़ोव की

Salman Khan की Upcoming मूवी Tiger vs Pathan की शूटिंग अप्रैल में होगी शुरू

Salman Khan की Upcoming मूवी Tiger vs Pathan की शूटिंग अप्रैल में होगी शुरू

Raj Thackeray News,राज ठाकरे के BJP के साथ आने से कितनी बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति? जानें

Raj Thackeray के BJP के साथ आने से कितनी बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति? जानें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।