LIVE | ...
बुधवार, 17 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - टेक्नोलॉजी - Samsung Galaxy Z Fold 5 भारत में Rs 1,54,999 और Galaxy Z Flip 5 Rs 99,999 रुपये में लॉन्च

Samsung Galaxy Z Fold 5 भारत में Rs 1,54,999 और Galaxy Z Flip 5 Rs 99,999 रुपये में लॉन्च

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 27 जुलाई 2023
in टेक्नोलॉजी
A A
0
Samsung Galaxy Z Fold 5 भारत में Rs 1,54,999 और Galaxy Z Flip 5 Rs 99,999 रुपये में लॉन्च
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Samsung Galaxy Z Fold 5 के साथ कंपनी ने 26 जुलाई को Samsung Galaxy Z Flip 5 भी लॉन्च किया है। नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन पिछले साल के Galaxy Z Flip 4 के सक्सेसर के रूप में आया है और एक नए फ्लेक्स हिंज, एक बड़े कवर डिस्प्ले और एक नए चिपसेट से लैस किया गया है। Samsung Galaxy Z Flip 5 ओवरक्लॉक्ड सीपीयू और जीपीयू कोर के साथ गैलेक्सी के लिए कस्टम Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें वॉटर-रेसिस्टेंट IPX8 बिल्ड है और डिस्प्ले और रियर ग्लास पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 प्रोटेक्शन है। Galaxy Z Flip 5 में 3,700mAh की बैटरी है। Samsung Galaxy Z Fold 5 में Snapdragon 8 Gen 2 के साथ 7.6-इंच AMOLED इनर डिस्प्ले है जबकि 6.2-इंच की कवर स्क्रीन है। दोनों डिस्प्ले 120Hz तक रिफ्रेश रेट से लैस आते हैं। आइए इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5 price in India, availability

Samsung Galaxy Z Fold 5 में 12 जीबी रैम दी गई है। इसका 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में Rs. 1,54,999 रुपये में आता है। जबकि इसका 512 जीबी रैम वेरिएंट Rs. 1,64,999 रुपये में आता है। फोन का टॉप स्टोरेज वेरिएंट 1TB स्पेस के साथ Rs. 1,84,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शंस में Cream, Icy Blue औप Phantom Black दिए गए हैं।

Samsung Galaxy Z Flip की भारत में कीमत की बात करें तो यह 8GB रैम के साथ आता है। इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट Rs. 99,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि फोन के 512GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस Rs. 1,09,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन के लिए Cream, Graphite, Lavender और Mint कलर्स के वेरिएंट ऑप्शन दिए गए हैं। 26 जुलाई से इनके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। जबकि सेल 11 अगस्त से शुरू होगी। Samsung अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो या नैनो+ईसिम) Galaxy Z Fold 5 Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1.1 पर चलता है और सैमसंग का कहना है कि फोन को चार OS अपग्रेड और पांच साल के सुरक्षा अपडेट प्राप्त होंगे। यह 7.6-इंच QXGA+ (2,176 x 1,812 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले से लैस है, जिसमें एक अडेप्टिव रिफ्रेश रेट है, जो 1Hz और 120Hz के बीच खुद बदलेगा। इसकी पिक्सल डेनसिटी 374ppi और आस्पेक्ट रेशियो 12.6:18 है।

हैंडसेट में एक बाहरी 6.2-इंच फुल-एचडी+ (2,316 x 904 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें अडेप्टिव रिफ्रेश रेट 48Hz और 120Hz के बीच बदलता है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 412ppi और आस्पेक्ट रेशियो 23.1:9 है। नए गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 गैलेक्सी में Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है।

फोटो और वीडियो के लिए, Galaxy Z Fold 5 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल वाइड कैमरा शामिल है। इसके साथ  f/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस, OIS और f/2.4 अपर्चर के साथ 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल किया गया है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, सैमसंग ने हैंडसेट के कवर डिस्प्ले पर f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल कैमरा और इंटरनल स्क्रीन में f/1.8 अपर्चर के साथ 4-मेगापिक्सल का अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया है।

Galaxy Z Fold 5 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। हैंडसेट में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6e और ब्लूटूथ 5.3 शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एक साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।

यह भी पढे़ं 👇

Telegram Ban India

Telegram Ban India: 15 करोड़ यूजर्स सजा क्यों भुगतें, हाईकोर्ट पहुंचा

बुधवार, 17 जून 2026
YouTube Chat Feature

बड़ा अपडेट: YouTube Chat Feature लॉन्च! अब WhatsApp की जरूरत खत्म?

सोमवार, 15 जून 2026
Prompt Injection Attack

Instagram User हो जाएं सावधान! Meta AI ही कर रही है हैकिंग, क्या आपका AI सुरक्षित है?

शुक्रवार, 12 जून 2026
Grok AI

Musk के Grok AI से महिलाओं-बच्चों की निजता को खतरा, Canada में जांच शुरू

शुक्रवार, 12 जून 2026

Samsung Galaxy Z Flip 5 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो + eSIM) Samsung Galaxy Z Flip 5 Android पर बेस्ड OneUI 5.1.1 पर चलता है और इसमें आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम हैं। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,640 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 22:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। प्राइमरी डिस्प्ले पिछले साल के मॉडल के समान है। हालांकि, नए हैंडसेट में अब 720×748 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 3.4 इंच सुपर AMOLED फोल्डर-शेप कवर डिस्प्ले, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है। यह Galaxy Z Flip 4 के 1.9-इंच 260 x 512 कवर डिस्प्ले की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है। डिस्प्ले और रियर पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी है। नया फ्लैगशिप गैलेक्सी के लिए कस्टम Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है, जो 8GB ऑनबोर्ड मेमोरी के साथ जुड़ा हुआ है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के इस स्पेशल वर्जन में ओवरक्लॉक्ड सीपीयू और जीपीयू कोर हैं।

पिछले मॉडल के समान, Samsung Galaxy Z Flip 5 में भी एक डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/2.2 लेंस और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी सेंसर है, साथ ही डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, f/1.8 लेंस, 83-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 12-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 लेंस और 85-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 10-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। सेल्फी सेंसर को इसके फोल्डिंग डिस्प्ले के ऊपर रखा गया है।

Galaxy Z Flip 5 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन में आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6e, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। पिछली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन की तरह, नए मॉडल में भी धूल से बचाव का अभाव है, क्योंकि इसमें IPX8-रेटेड बिल्ड है। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Aliens in America: अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी का दावा, US के पास है एलियंस और स्पेसक्राफ्ट

Next Post

बरनाला में पेड़ से लटका मिला प्रवासी का शव, राजस्थान का रहने वाला मृतक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Telegram Ban India

Telegram Ban India: 15 करोड़ यूजर्स सजा क्यों भुगतें, हाईकोर्ट पहुंचा

बुधवार, 17 जून 2026
YouTube Chat Feature

बड़ा अपडेट: YouTube Chat Feature लॉन्च! अब WhatsApp की जरूरत खत्म?

सोमवार, 15 जून 2026
Prompt Injection Attack

Instagram User हो जाएं सावधान! Meta AI ही कर रही है हैकिंग, क्या आपका AI सुरक्षित है?

शुक्रवार, 12 जून 2026
Grok AI

Musk के Grok AI से महिलाओं-बच्चों की निजता को खतरा, Canada में जांच शुरू

शुक्रवार, 12 जून 2026
Claude Mythos

Claude Mythos का खतरा: AI Cyber Weapon से India की Digital Economy को कैसा जोखिम

गुरूवार, 11 जून 2026
Instagram Plus India

Instagram Plus Launch: ₹299 में Secret Story View, 48 Hour Story और VIP Features मिलेंगे

मंगलवार, 9 जून 2026
Next Post
शव

बरनाला में पेड़ से लटका मिला प्रवासी का शव, राजस्थान का रहने वाला मृतक

हॉलीवुड की फिल्म बार्बी पर टीवी स्टार्स का गुस्सा, जूही परमार के बाद जय भानुशाली बोले- ये क्या फिल्म बना दी

हॉलीवुड की फिल्म बार्बी पर टीवी स्टार्स का गुस्सा, जूही परमार के बाद जय भानुशाली बोले- ये क्या फिल्म बना दी

नाइजर में तख्तापलट! सेना की गिरफ्त में राष्ट्रपति बजौम

नाइजर में तख्तापलट! सेना की गिरफ्त में राष्ट्रपति बजौम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।