LIVE | ...
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - देश के सबसे काबिल शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को विधानसभा में सैल्यूट कर….

देश के सबसे काबिल शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को विधानसभा में सैल्यूट कर….

गांधी जी से और साहस देने की सीएम केजरीवाल समेत सभी विधायकों ने की प्रार्थना

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 26 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मनीष सिसोदिया
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– जिस मनीष सिसोदिया ने ग़रीबों के बच्चों को अच्छे स्कूल और बेहतरीन शिक्षा देने का काम किया, उनको भाजपा की केंद्र सरकार ने फ़र्जी केस में फंसाकर जेल भेज दिया, आज पूरा एक साल हो गया है – अरविंद केजरीवाल

– मनीष सिसोदिया पूरी आम आदमी पार्टी और हर सच्चे भारतवासी के लिए प्रेरणा हैं, जो बिना टूटे इन लोगों से लड़ रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

– आज हम सब ने राजघाट जाकर पूज्य बापू को पुष्प अर्पित कर यह प्रार्थना की कि तानाशाही और अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में मनीष जी को और साहस दें – अरविंद केजरीवाल

– एक साल बाद भी केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोर्ट में एक भी सबूत पेश नहीं कर पाई है- अरविंद केजरीवाल

– एक तरफ देश की तरक्की करने वाले लोगों को जेल में डाला जा रहा है और दूसरी तरफ देश को लूटने वाले लोग सत्ता का सुख भोग रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

– अगर मनीष सिसोदिया भाजपा में शामिल हो जाते तो सारे केस खत्म हो जाते, लेकिन उन्होंने सच्चाई का रास्ता नहीं छोड़ा- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 26 फरवरी (The News Air) देश के सबसे काबिल शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्र सरकार ने पिछले एक साल से फर्जी केस में जेल में बंद कर रखा है। सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल समेत सभी विधायकों ने विधानसभा में खड़े होकर उन्हें सैल्यूट किया। फिर सीएम समेत ‘‘आप’’ के सभी विधायक और नेताओं ने राजघाट जाकर गांधी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और तानाशाह भाजपा सरकार के अन्याय के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने ग़रीबों के बच्चों को अच्छे स्कूल और बेहतरीन शिक्षा देने का काम किया। उनको भाजपा की केंद्र सरकार ने फ़र्जी केस में फंसाकर जेल भेज दिया। आज उनको जेल में रहते पूरा एक साल हो गया है। इसका हम दुख नहीं मनाएंगे, क्योंकि हमें उन पर गर्व है। वो पूरी आम आदमी पार्टी और हर सच्चे भारतवासी के लिए प्रेरणा हैं। सीएम ने कहा कि आज हम सबने राजघाट जाकर पूज्य बापू को पुष्प अर्पित कर यह प्रार्थना की कि तानाशाही और अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में मनीष जी को और साहस दें।

राजघाट जाकर बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक साल पहले, आज ही के दिन 26 फरवरी 2023 को इस देश के सबसे काबिल शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को एक फर्जी केस में केंद्र सरकार ने गिरफ्तार कर लिया था। मनीष सिसोदिया उस वक्त दिल्ली के शिक्षा मंत्री थे। आज उनकी गिरफ्तारी का एक साल पूरा हो गया है। इस एक साल के अंदर केंद्र सरकार कोर्ट में कोई भी सबूत पेश नहीं कर पाई। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी यह बात बार-बार निकलकर आई थी और कोर्ट ने भी कहा था कि केंद्र सरकार के पास मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई केस नहीं है। यह पूरा झूठा केस है।

आज मनीष सिसोदिया को BJP सरकार पिछले 1 साल से जेल में रखे हुए है, मनीष जी का कुसूर सिर्फ़ इतना था कि उन्होंने ग़रीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उनका भविष्य संवारने का काम किया। वो एक सच्चे देशभक्त की तरह अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं और हम सबकी प्रेरणा बने हैं। pic.twitter.com/iim1xkjkMI

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2024

यह भी पढे़ं 👇

History

July 28 History: रोबेस्पियर की मौत से WWI की शुरुआत तक, जानें 28 जुलाई के ऐतिहासिक पल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
IMD Red Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश का Red Alert, Deep Depression पश्चिम बंगाल तट पार करेगा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 28 July 2026

Breaking News Live Updates 28 July 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Zodiac

28 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए आज का भविष्यफल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में 75 साल से चली आ रही शिक्षा प्रणाली बहुत खराब हो गई थी और सरकारी स्कूलों का बुरा हाल था। मनीष सिसोदिया ने 75 साल बाद गरीबों को एक उम्मीद दी थी कि उनके बच्चों को भी अच्छा भविष्य और अच्छी शिक्षा मिल सकती है। उन्होंने गरीब घर के बच्चों को सपने देखने का अधिकार दिया था। एक तरफ, ऐसे व्यक्ति को झूठे केस में फंसाकर एक साल से जेल में डाला हुआ है और दूसरी तरफ हम देख रहे हैं कि जो इस देश को लूट रहे हैं, जिनके ऊपर कई हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप हैं।, जिन्हें खुद प्रधानमंत्री अपने भाषणों में बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी बोल चुके हैं, उन लोगों को भाजपा में शामिल करा कर बड़े-बड़े पद दिए जा रहे हैं। किसी को मुख्यमंत्री, किसी को उप मुख्यमंत्री तो किसी को मंत्री बना देते हैं। एक कहावत है कि ‘‘राम चंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौआ मोती खाएगा।’’ आज यही हाल हमारे देश का हो गया है। जिसमें इस देश की तरक्की करने वाले लोगों को पकड़-पकड़ कर जेल में डाला जा रहा है। आज इस देश का विकास और गरीबों की चिंता करने वाले, उन्हें भविष्य देने वाले लोगों को पकड़-पकड़कर जेल में डाला जा है और इस देश को लूटने वाले लोग सत्ता का सुख भोग रहे हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम मनीष सिसोदिया का दुख नहीं मना रहे हैं, वो हमारे लिए प्रेरणा हैं। अगर मनीष सिसोदिया भाजपा में शामिल हो जाते तो उनके ऊपर से सारे केस खत्म कर दिए जाते। लेकिन उन्होंने सच्चाई का रास्ता नहीं छोड़ा। उन्होंने तय कर लिया है कि कितनी भी मुसीबतें आएं लेकिन मैं सच्चाई के रास्ते पर रहूंगा। ये चाहे कितने भी साल जेल में डाले रखे, पर सच्चाई के पथ पर डटा रहूंगा, क्योंकि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। आज आम आदमी पार्टी ही नहीं, बल्कि देश का एक-एक व्यक्ति जो देशभक्त है, जो इस देश से प्यार करता है और इस देश की तरक्की चाहता है वो मनीष सिसोदिया को अपनी प्रेरणा मानता है। हम मनीष सिसोदिया को सलाम करते हैं।

सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में मनीष सिसोदिया को किया याद, जिंदाबाद के लगे नारे

इससे पहले, दिल्ली विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को याद किया। मनीष सिसोदिया एक फर्जी केस में पिछले एक साल से जेल में बंद हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ठीक एक साल पहले आज ही के दिन मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। मनीष सिसोदिया सदन में मेरे बगल में ही बैठा करते थे। एक बिल्कुल झूठे केस में उन्हें जेल में रखा गया है। हम इस वक्त उनका दुख नहीं मनाएंगे, हमें मनीष सिसोदिया पर गर्व है। हम उनसे प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरा भविष्य दिया है। बच्चों को सपने देखने और उनके सपनों को पंख देने का काम किया है। 75 साल में जो काम कोई सरकार नहीं कर पाई, मनीष सिसोदिया ने करके दिखाया है। इस दुनिया का इतिहास गवाह है कि जब-जब इस तरह के लोग आकर व्यवस्था को ललकारते हैं तो उनके साथ इस तरह का अन्याय होता है। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने खड़े होकर मनीष सिसोदिया को सेल्यूट किया। इस दौरान सदन में मनीष सिसोदिया जिंदाबाद के जमकर नारे भी लगाए गए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पूरे देश को नई दिशा दिखा रहा दिल्ली मॉडल-केजरीवाल

Next Post

नफे सिंह राठी की हत्या में विदेशी गैंगस्टर्स का हाथ, जानिये कहां पहुंची पुलिस की जांच

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

July 28 History: रोबेस्पियर की मौत से WWI की शुरुआत तक, जानें 28 जुलाई के ऐतिहासिक पल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
IMD Red Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश का Red Alert, Deep Depression पश्चिम बंगाल तट पार करेगा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 28 July 2026

Breaking News Live Updates 28 July 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Zodiac

28 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए आज का भविष्यफल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Assam Floods 2025

Assam Floods 2025: मृतकों की संख्या 68 हुई, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

सोमवार, 27 जुलाई 2026
E20 Janata Party

E20 Janata Party: शुद्ध पेट्रोल की मांग तेज

सोमवार, 27 जुलाई 2026
Next Post
Nafe Singh Rathi  haryana

नफे सिंह राठी की हत्या में विदेशी गैंगस्टर्स का हाथ, जानिये कहां पहुंची पुलिस की जांच

Donald Trump के परिवार काे फिर भेजा गया धमकी भरा पत्र, सफेद पाउडर मिलने से मचा हड़कंप

Donald Trump के परिवार काे फिर भेजा गया धमकी भरा पत्र, सफेद पाउडर मिलने से मचा हड़कंप

Pakistan Woman Attacked

महिला की ड्रेस पर भड़क उठी पाकिस्तान की जनता, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।