LIVE | ...
गुरूवार, 13 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भारत का दीर्घकालिक साझेदार है रूस

भारत का दीर्घकालिक साझेदार है रूस

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 9 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
दीर्घकालिक साझेदार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

National News : India-Russia Relation : रूस भारत का दीर्घकालिक साझेदार रहा है. दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध 75 वर्षों से अधिक समय से मजबूत और स्थिर बने हुए हैं. भारत-रूस संबंधों का विकास भारत की विदेश नीति का प्रमुख स्तंभ रहा है. अक्तूबर 2000 में (राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के दौरान) ‘भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी पर घोषणा’ पर हस्ताक्षर करने के बाद से, दोनों देशों ने राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार व अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों से लोगों के बीच संपर्क समेत लगभग सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया मास्को यात्रा से दोनों देशों के संबंध में और बेहतरी आने की उम्मीद है.

वित्त वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

भारत और रूस का उद्देश्य व्यापार और आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ करने को प्राथमिकता देना है. इसी कारण दोनों देशों ने पूर्व में 2025 तक द्विपक्षीय निवेश को 50 अरब डॉलर और द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया था. वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में कुल द्विपक्षीय व्यापार 65.70 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. हालांकि इसमें भारत का निर्यात महज 4.26 अरब डॉलर रहा, जबकि इसी अवधि में उसने रूस से 61.44 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं का आयात किया.

  • रूस भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है (अमेरिका, चीन और यूएई के बाद), जबकि आयातित उत्पादों की मात्रा के मामले में यह दूसरे स्थान पर है (चीन के बाद).
  • भारत से निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में दवा (फार्मास्युटिकल्स), कार्बनिक रसायन, विद्युत मशीनरी व यांत्रिक उपकरण, लोहा व इस्पात शामिल हैं.
  • रूस से आयात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में तेल और पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक, खनिज संसाधन, कीमती पत्थर व धातु, वनस्पति तेल आदि शामिल हैं.
  • सेवा के क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार पिछले पांच वर्षों के दौरान (रूस के पक्ष में व्यापार संतुलन के साथ) स्थिर रहा है. वर्ष 2021 के लिए यह 1.021 अरब डॉलर था.
भारत द्वारा रूस को किये गये कुल निर्यात-आयात का आंकड़ा (मिलियन डॉलर में)

निर्यात

यह भी पढे़ं 👇

Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Old Pension Scheme Latest News

Old Pension Scheme Latest News: संसद में सरकार का बड़ा अपडेट, OPS बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Gen Z Debt Crisis

Gen Z Debt Crisis: क्यों भारत की Gen Z कर्ज के जाल में फंस रही है?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026

मूल्य वर्ष

2,655.52 2020-2021

3,254.68 2021-2022

3,146.95 2022-2023

4,261.31 2023-2024

405.74 2024-2025 (6 जुलाई, 2024 तक)

आयात

मूल्य वर्ष

5,485.75 2020-2021

9,869.99 2021-2022

46,212.71 2022-2023

61,431.24 2023-2024

5,248.82 2024-2025 (6 जुलाई, 2024 तक)

स्रोत : वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार

निवेश में बनी हुई है मजबूती

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय निवेश भी मजबूत बना हुआ है और 2018 के 30 बिलियन डॉलर के लक्ष्य को पार कर गया है. इस कारण 2025 तक 50 अरब डॉलर का संशोधित लक्ष्य तय किया गया है. रूस द्वारा भारत में किये गये प्रमुख द्विपक्षीय निवेश के क्षेत्र हैं तेल व गैस, पेट्रोकेमिकल्स, बैंकिंग, रेलवे और इस्पात. जबकि रूस में भारत ने तेल व गैस और फार्मास्युटिकल्स के क्षेत्र में मुख्य रूप से निवेश किया है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

BOB recruitment 2024: बैंक ऑफ बडौदा के विभिन्न डिपार्टमेंट में 400+ पदों पर भर्ती,

Next Post

10 July Aries Rashifal: मेष राशि वालों को विरोधी पक्ष नीचा दिखा सकता है, सावधान रहें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Old Pension Scheme Latest News

Old Pension Scheme Latest News: संसद में सरकार का बड़ा अपडेट, OPS बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Gen Z Debt Crisis

Gen Z Debt Crisis: क्यों भारत की Gen Z कर्ज के जाल में फंस रही है?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
PSRLM Recruitment

PSRLM Recruitment रोकी: High Court ने Punjab State Rural Livelihood Mission भर्ती पर लगाई रोक

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Sukhbir Badal Attack

सुखबीर बादल पर Nanded Attack: निहंग ने गुरुद्वारे में किया जानलेवा हमला

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Next Post
Aaj Ka Rashifal: 09 फरवरी 2024 का राशिफल, आज किसे मिलेगी रोमांस में सफलता, पढ़ें अपनी राशि

10 July Aries Rashifal: मेष राशि वालों को विरोधी पक्ष नीचा दिखा सकता है, सावधान रहें

दीर्घकालिक साझेदार

Mini Diamonds के शेयर तीन दिनों में 15% भागे, कंपनी की अमेरिका में बिजनेस बढ़ाने की तैयारी

दीर्घकालिक साझेदार

पुतिन के सामने मोदी ने आतंक को लेकर पाकिस्तान को तगड़ा घेरा, कहा-

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।