मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सड़क हादसे के पीड़ितों का पहले 48 घंटों के दौरान किया जायेगा मुफ़्त इलाज

सड़क हादसे के पीड़ितों का पहले 48 घंटों के दौरान किया जायेगा मुफ़्त इलाज

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
सड़क हादसे
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

आगामी ‘फ़रिश्ते स्कीम’ के हिस्से के तौर पर सड़क हादसे के पीड़ित को अस्पताल लेकर जाने वाले व्यक्ति का सम्मान पत्र और 2000 रुपए से किया जायेगा सम्मान : डा बलबीर सिंह

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सहूलतें यकीनी बनाऐगी

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को एंबुलेंस के लिए रास्ता देने, अपने वाहनों में फस्ट एड किट रखने की की अपील

स्वास्थ्य मंत्री डाः बलबीर सिंह ने लीड एजेंसी आन रोड सेफ्टी द्वारा सड़क सुरक्षा पर करवाए दो दिवसीय वर्कशाप और ट्रेनिंग का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 5 सितम्बर (The News Air) : सड़क हादसों के पीड़ितों की कीमती जानें बचाने के मद्देनज़र ‘गोल्डन आवर’ के सुयोग्य प्रयोग करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ‘फ़रिश्ते स्कीम’ के हिस्से के तौर पर हादसे के पहले 48 घंटों के दौरान सभी सड़क हादसों पीड़ितों का मुफ़्त इलाज करने का फ़ैसला किया है। ‘गोल्डन आवर’ सड़क दुर्घटना के बाद पहला महत्वपूर्ण घंटा होता है, जिस दौरान यदि किसी गंभीर रूप में ज़ख्मी व्यक्ति को अपेक्षित देखभाल दी जाये तो उसके बचने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

यह जानकारी देते हुये पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाः बलबीर सिंह ने आज कहा, “चाहे व्यक्ति कहीं का भी रहने वाला हो, पंजाब सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना के सभी पीड़ितों के साथ एक ही समान व्यवहार किया जायेगा और हादसे के पहले 48 घंटों के दौरान निजी अस्पतालों सहित पास के अस्पतालों में मुफ़्त इलाज को यकीनी बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि पहले 48 घंटों में करवाए इलाज का सारा खर्चा सरकार द्वारा अदा किया जायेगा।

डाः बलबीर सिंह यहाँ मगसीपा में लीड एजेंसी आन रोड सेफ्टी द्वारा करवाये गये सड़क सुरक्षा के बारे दो दिवसीय वर्कशाप और ट्रेनिंग के उद्घाटनी सैशन को संबोधन कर रहे थे। उनके साथ लीड एजेंसी आन रोड सेफ्टी के डायरैक्टर जनरल आर. वेंकट. रत्नम्, एडीजीपी ट्रैफ़िक अमरदीप सिंह राय और स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशनर मोनीश कुमार भी मौजूद थे।

आगामी प्रमुख ‘फ़रिश्ते स्कीम’, जोकि अंतिम पड़ाव पर है, के बारे और जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़क हादसे के पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल लेजाने वाले व्यक्ति को सम्मान पत्र और 2000 रुपए से सम्मानित किया जायेगा। सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को अस्पताल लेकर आने वाले व्यक्ति से अस्पताल अधिकारी या पुलिस की तरफ से, तब तक कोई पूछताछ नहीं की जायेगी जब तक वह ख़ुद अपनी मर्ज़ी से चश्मदीद गवाह नहीं बनना चाहता।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से एक सिस्टम भी स्थापित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सरकारी और प्राईवेट सहित सभी ऐंबूलैंसों को ओला/ उबर की तरह आपस में जोड़ा जायेगा जिससे एमरजैंसी के समय लोग 15 मिनट या इससे भी कम समय में एंबुलेंस की सेवाएं ले सकें। उन्होंने आगे कहा कि हम राज मार्गों पर स्थित सरकारी अस्पतालों की भी शिनाख़्त कर रहे हैं जिससे मज़बूत क्रिटीकल केयर यूनिटों की स्थापना करके लोग सरकारी स्वास्थ्य सहूलतों पर विश्व स्तरीय इलाज सहूलतों का लाभ ले सकें।

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को ‘एंबुलेंस को रास्ता देने’ और अपने वाहनों में हमेशा ‘ फस्ट ऐड किट’ रखने की भी अपील की क्योंकि यह छोटी सी पहल किसी की जान बचा सकती है।

लीड एजेंसी के डायरैक्टर जनरल आर. वेंकट. रत्नम् ने अपने स्वागती भाषण में राज्य में सड़कों पर सुरक्षित सड़कें, सड़क पर चलाने योग्य वाहनों और सही ढंग से ट्रेनिंग प्राप्त ड्राइवरों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया क्योंकि यह किसी भी सड़क सुरक्षा के लिए ज़रूरी शर्तें हैं। उन्होंने एक ऐसा तंत्र विकसित करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया जो सभी दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत एमरजैंसी देखभाल प्रदान कर सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा परिषद ट्रॉमा केयर डॉक्टरों और पैरा-मैडीकल स्टाफ को ट्रेनिंग देने के लिए पीजीआइ के साथ समझौता करेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

ए. डी. जी. पी अमरदीप सिंह राय ने कहा कि पंजाब ’सड़क सुरक्षा बल-सड़क सुरक्षा को समर्पित विशेष टीम’ की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बनने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसके अंतर्गत नये हाई-टेक वाहन मुहैया करवाए जाएंगे और पुलिस कर्मचारियों के लिए अलग वर्दी तैयार की गई है। उन्होंने कहा, “हमें पूरी आशा है कि राज्य सरकार की यह बड़ी पहलकदमी कीमती जानें बचाने में सहायक होगी।’’

इस दौरान राज्य के ट्रांसपोर्ट कमिशनर मोनीश कुमार ने वर्कशाप में उपस्थित लोगों को मास्टर ट्रेनर बनने और इस दो दिवसीय वर्कशाप में सीखी बातों को आम लोगों में फैलाने के लिए प्रेरित किया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ओस्लो यूनिवर्सिटी में बातचीत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी

Next Post

मोदी सरकार के चहेते वकील हरीश साल्वे देश का हज़ारों करोड़ लूटने वाले भगौड़े ललित मोदी और…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: वृश्चिक-मकर राशि वालों का दिन शानदार

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
Sanjay Singh

मोदी सरकार के चहेते वकील हरीश साल्वे देश का हज़ारों करोड़ लूटने वाले भगौड़े ललित मोदी और...

Mamta Banerjee

ममता की विदेश यात्रा से पहले बंगाल कैबिनेट में फेरबदल की संभावना

PM Modi

PM Modi ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।