बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब जेलों में हो रहा क्रांतिकारी सुधार! 2200 कैदियों को शिक्षा, 8 नए पेट्रोल पंप और हाई टेक सुरक्षा इंतजाम!

पंजाब जेलों में हो रहा क्रांतिकारी सुधार! 2200 कैदियों को शिक्षा, 8 नए पेट्रोल पंप और हाई टेक सुरक्षा इंतजाम!

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Laljit Bhullar
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 दिसंबर (The News Air) पंजाब के जेल मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जेल विभाग द्वारा साल 2024 के दौरान सुरक्षा उपायों को मज़बूत करने और कैदियों के पुनर्वास के लिए की गई महत्वपूर्ण पहलकदमियों पर प्रकाश डाला।

राज्य में जेलों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लुधियाना के निकट 50 एकड़ क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की लागत से उच्च सुरक्षा जेल की स्थापना की जा रही है। इस जेल का काम सम्पूर्ण होने के बाद यहां 300 खतरनाक कैदियों को रखा जाएगा।

आगे जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा तकनीक के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके तहत आठ केंद्रीय जेलों में ए.आई आधारित सी.सी.टी.वी निगरानी प्रणाली लागू की जा रही है ताकि प्रतिबंधित पदार्थों के फेंके जाने, दीवार पार करने और अनधिकृत मोबाइल उपयोग का पता लगाया जा सके। इस प्रणाली का विस्तार छह और जेलों तक किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय जेल बठिंडा में वी-कवच जैमर को सफलतापूर्वक लागू करने के बाद 12 संवेदनशील जेलों में इसे स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि बठिंडा जेल में सुरक्षा के लिए एक अतिरिक्त सी.आर.पी.एफ कंपनी भी तैनात की गई है।

जेल मंत्री ने बताया कि अनधिकृत मोबाइल उपयोग को रोकने के साथ-साथ संचार की आधुनिक तकनीकों के तहत जेलों में 750 से अधिक कॉलिंग सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं ताकि कैदी अपने परिवारों और वकीलों से बात कर सकें। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सभी 13 संवेदनशील जेलों को एक्स-रे बैगेज स्कैनर से लैस करने सहित उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों, जहां खतरनाक कैदी रखे गए हैं, में सी.सी.टी.वी कवरेज स्थापित करना भी प्रक्रिया अधीन है।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2023 से लागू किए गए नए खोज, विश्लेषण और इंटेलिजेंस विंग द्वारा खुफिया-आधारित कार्यवाहियों और कैदियों के व्यवहार के विश्लेषण के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत किया जा रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

कैदियों के पुनर्वास संबंधी उपक्रमों के बारे में बात करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि “शिक्षा दात परियोजना” के तहत 2200 कैदी शैक्षिक कोर्स कर रहे हैं, जबकि 513 कैदी इस साल दिसंबर में शुरू होने वाले इलेक्ट्रिकल वर्क, प्लंबिंग और टेलरिंग सहित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों में पंजीकृत किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नाभा और फाजिल्का में दो नए पेट्रोल पंप स्थापित करके अपनी व्यावसायिक पहलकदमियों का विस्तार भी किया गया है और वर्तमान में पेट्रोल पंपों की कुल संख्या आठ हो गई है।

स्टाफ संबंधी ज़रूरतों के बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हाल ही में 738 वार्डर और 25 मैट्रन भर्ती किए गए हैं और 179 अतरिक्त सुरक्षा स्टाफ के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न कैडरों की 1220 पदों को सृजित करने की स्वीकृति दे दी गई है, जिसके संबंध में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जेल मंत्री ने बताया कि कैदियों और स्टाफ दोनों की मनोवैज्ञानिक सहायता के लिए पंजाब जेल विकास बोर्ड के तहत तीन काउंसलर नियुक्त किए गए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा

Next Post

“Virat Kohli को हूटिंग कर भड़काया, ऑस्ट्रेलियाई फैंस की हरकत से भड़के पूर्व कप्तान – देखें वायरल वीडियो!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Kohli

"Virat Kohli को हूटिंग कर भड़काया, ऑस्ट्रेलियाई फैंस की हरकत से भड़के पूर्व कप्तान – देखें वायरल वीडियो!"

cheema

आप सरकार ने किसानों के संघर्ष को दिया समर्थन, हरपाल चीमा ने जगजीत डल्लेवाल से मिलकर क्या कहा?

BPSC 70th Exam

"BPSC 70वीं परीक्षा पर बड़ा फैसला: दोबारा नहीं होगी परीक्षा, छात्रों में हड़कंप!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।