LIVE | ...
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बुजुर्गों का सम्मान: पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, घर के पास मिलेंगी स्वास्थ्य और पेंशन सुविधाएं, ₹786 लाख जारी!

बुजुर्गों का सम्मान: पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, घर के पास मिलेंगी स्वास्थ्य और पेंशन सुविधाएं, ₹786 लाख जारी!

पंजाब में 23 लाख से अधिक लाभार्थियों को दी जा रही है वृद्धावस्था पेंशन; 2025-26 के बजट में 4,100 करोड़ रुपये का प्रावधान: डॉ. बलजीत कौर

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Baljit Kaur
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Sade Buzurg Sada Maan Phase 2 Punjab : पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज मोहाली के कलकट भवन (किसान विकास चैंबर) में “साडे बुज़ुर्ग, साडा माण” अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। यह अभियान राज्य भर के बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए सम्मान, देखभाल और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अभियान ज़िला स्तर पर लागू किया जा रहा है, ताकि बुज़ुर्ग नागरिकों को सीधे उनके द्वार पर स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हमारे बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ‘साडे बुज़ुर्ग, साडा माण’ अभियान के दूसरे चरण के तहत ज़िला-स्तरीय शिविरों के आयोजन के लिए 786 लाख रुपये की राशि रखी गई है, ताकि आवश्यक सेवाएं बुज़ुर्गों तक उनके घरों के पास ही पहुंचाई जा सकें।”

पहले चरण को मिली व्यापक प्रतिक्रिया का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा, “वर्ष 2023 में शुरू किए गए पहले चरण के दौरान 20,210 बुज़ुर्ग नागरिकों का पंजीकरण किया गया था। यह सशक्त भागीदारी ऐसी पहलों की आवश्यकता और सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों पर जनता के विश्वास को दर्शाती है।” उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से 18 फरवरी तक पंजाब के शेष ज़िलों को दूसरे चरण के अंतर्गत कवर किया जाएगा।

प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “ये शिविर बुज़ुर्ग नागरिकों को समग्र देखभाल प्रदान करने के लिए तैयार किए गए हैं। शिविरों में आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण, ईएनटी और ऑर्थोपेडिक परामर्श, गैर-संचारी रोगों तथा डिमेंशिया की स्क्रीनिंग के साथ-साथ होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक उपचार की सुविधाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए मौके पर ही नामांकन, सीनियर सिटीजन कार्ड तथा आलिमको कार्ड जारी करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना और माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के बारे में सहायता व जागरूकता के साथ-साथ अन्य कानूनी अधिकारों की जानकारी भी इन शिविरों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह भी पढे़ं 👇

Rule Change 1 November

Rule Change 1 November: पेंशन रुकेगी! 5 बड़े बदलाव तुरंत जानें

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
IndiaAI Fellowship 2026

IndiaAI Fellowship 2026: PhD को ₹80,000 महीना! तुरंत अप्लाई करें

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Jio Platforms IPO Listing

Jio Platforms IPO Listing: 21% प्रीमियम पर धमाकेदार शुरुआत!

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Diwali Food Adulteration

Diwali Food Adulteration: त्योहारों पर मिलावट का जाल! ऐसे बचें

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “ज़रूरतमंदों को आवश्यक सहायक उपकरण—जैसे निकट दृष्टि चश्मे, श्रवण सहायक यंत्र, चलने में सहायता देने वाले उपकरण, सर्वाइकल कॉलर, बेल्ट और व्हीलचेयर—मौके पर ही वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, राज्य भर के बुज़ुर्ग नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 पहले से ही कार्यरत है।”

इन शिविरों के दौरान स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, पेंशन तथा अन्य वित्तीय लाभों तक पहुंच में सहायता और कानूनी जागरूकता सत्रों के माध्यम से त्वरित राहत प्रदान की गई। मोहाली में आयोजित राज्य-स्तरीय शिविर के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने उपस्थित लाभार्थियों को आलिमको किट और वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति पत्र सौंपे। मंत्री ने बुज़ुर्ग नागरिकों के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गैर-सरकारी संगठनों और सीनियर सिटीजन एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया।

सरकार द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “वर्तमान में पंजाब में प्रतिमाह लगभग 23.33 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेंशन योजनाओं हेतु बजट में 4,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।”

इससे पहले, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप ने बताया कि दिसंबर 2025 तक वृद्धावस्था पेंशनों का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बुज़ुर्ग नागरिकों को आश्रय देने के लिए बरनाला ज़िले के टापा और मानसा में वृद्ध आश्रम स्थापित किए गए हैं, जबकि सरकार द्वारा गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा संचालित कई वृद्ध आश्रमों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर विधायक डेराबस्सी कुलजीत सिंह रंधावा ने संबोधन में बुज़ुर्ग नागरिकों के कल्याण और स्वास्थ्य के लिए निरंतर एवं सक्रिय कदम उठाने हेतु भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना की।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक विम्मी भुल्लर ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया और उपस्थितजनों को “साडे बुज़ुर्ग, साडा माण” अभियान के दूसरे चरण के उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, संयुक्त सचिव सामाजिक सुरक्षा आनंद सागर, एडीसी (जी) सोनम चौधरी और एसडीएम दमनदीप कौर भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें उत्सव कला मंच द्वारा “साडे बुज़ुर्ग, साडा माण” शीर्षक से नुक्कड़ नाटक तथा मालवा आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी, मोहाली के सरकारी विभागों के सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा मालवई गिद्धा प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों ने बुज़ुर्ग नागरिकों के प्रति सम्मान, देखभाल और गरिमा के संदेश को और सुदृढ़ किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

स्टार्टअप का किंग: भारत सरकार ने पंजाब को चुना ‘टॉप परफॉर्मर’, संजीव अरोड़ा ने बताया कैसे बदला सूबे का भविष्य!

Next Post

Gold Silver Price Crash : Gold–Silver Rates गिरे, लोगों को बड़ी राहत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Rule Change 1 November

Rule Change 1 November: पेंशन रुकेगी! 5 बड़े बदलाव तुरंत जानें

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
IndiaAI Fellowship 2026

IndiaAI Fellowship 2026: PhD को ₹80,000 महीना! तुरंत अप्लाई करें

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Jio Platforms IPO Listing

Jio Platforms IPO Listing: 21% प्रीमियम पर धमाकेदार शुरुआत!

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Diwali Food Adulteration

Diwali Food Adulteration: त्योहारों पर मिलावट का जाल! ऐसे बचें

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Spain Train Crash

Spain Train Crash: 39 मौतें! 9 महीने में दूसरा भयानक रेल हादसा

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Punjab Election 2027

Punjab Election 2027: चुनाव आयोग ने 23 जिलों में की बड़ी समीक्षा!

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Next Post
Gold Silver Price Crash

Gold Silver Price Crash : Gold–Silver Rates गिरे, लोगों को बड़ी राहत

Winter Vacation 2026

Winter Vacation 2026: Gautam Buddh Nagar Schools Closed, ठंड ने बढ़ाई छुट्टी

Donald Trump Tariff Impact

Donald Trump Tariff Impact: Makhana Export पर बड़ा झटका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।