बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब में स्टेट पेंशन योजना के तहत मृतक, एनआरआई, सरकारी पेंशनरों आदि लाभार्थियों से 44.34 करोड़ की रिकवरी

पंजाब में स्टेट पेंशन योजना के तहत मृतक, एनआरआई, सरकारी पेंशनरों आदि लाभार्थियों से 44.34 करोड़ की रिकवरी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 27 जून 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
पेंशन योजना
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 जून (The News Air) पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं जिनके तहत पंजाबियों को लाभ मिल रहा है। इसी तर्ज पर कुछ समय पहले सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के निर्देशों के तहत राज्य में स्टेट पेंशन योजना के लाभार्थियों की पहचान के लिए विभाग द्वारा सर्वेक्षण करवाया गया। विभाग द्वारा प्रस्तुत सर्वेक्षण रिपोर्ट आने पर अयोग्य लाभार्थियों का पर्दाफाश हुआ है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 2023-24 के दौरान स्टेट पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे 33,48,989 लाभार्थियों में से 1,07,571 लाभार्थी अयोग्य पाए गए हैं, जिनसे 41.22 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पिछले साल के दौरान पेंशन योजना के तहत 106521 पेंशनरों को मृतक, 476 पेंशनरों को एनआरआई और 574 पेंशनरों को सरकारी पेंशनर पाया गया। इस प्रकार कुल 1,07,571 लाभार्थियों को पेंशन योजना के तहत अयोग्य पाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा इन लाभार्थियों से 41.22 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि कुल 107571 लाभार्थियों से 41.22 करोड़ रुपये की वसूली की गई है जिनमें अमृतसर जिले में 5375 लाभार्थियों से 3.50 करोड़ रुपये, बरनाला में 3402 लाभार्थियों से 1.77 करोड़ रुपये, बठिंडा में 16099 लाभार्थियों से 1.08 करोड़ रुपये, फरीदकोट में 2546 लाभार्थियों से 95.15 लाख रुपये, फतेहगढ़ साहिब में 3049 लाभार्थियों से 61.38 लाख रुपये, फिरोजपुर में 4018 लाभार्थियों से 48.52 लाख रुपये, फाजिल्का में 4965 लाभार्थियों से 80.24 लाख रुपये, गुरदासपुर में 7738 लाभार्थियों से 7.88 करोड़ रुपये, होशियारपुर में 5838 लाभार्थियों से 1.74 करोड़ रुपये, जालंधर में 6404 लाभार्थियों से 1.41 करोड़ रुपये, कपूरथला में 4034 लाभार्थियों से 1.61 करोड़ रुपये, लुधियाना में 6993 लाभार्थियों से 1.77 करोड़ रुपये, मानसा में 4329 लाभार्थियों से 82.92 लाख रुपये, मोगा में 1721 लाभार्थियों से 1.00 करोड़ रुपये, श्री मुक्तसर साहिब में 5489 लाभार्थियों से 78.85 लाख रुपये, एस.बी.एस. नगर में 4043 लाभार्थियों से 63.33 लाख रुपये, पठानकोट में 1480 लाभार्थियों से 2.75 करोड़ रुपये, पटियाला में 7201 लाभार्थियों से 2.78 करोड़ रुपये, रूपनगर में 2906 लाभार्थियों से 37.98 लाख रुपये, संगरूर में 5211 लाभार्थियों से 6.89 करोड़ रुपये, एस.ए.एस. नगर में 2355 लाभार्थियों से 21.11 लाख रुपये, और तरनतारन में 2375 लाभार्थियों से 1.27 करोड़ रुपये की रिकवरी शामिल है।

इसके अलावा मंत्री ने आगे बताया कि स्टेट पेंशन योजना के तहत इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के अप्रैल महीने के दौरान 3797 लाभार्थी अयोग्य पाए गए हैं और उनसे 3.12 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। इस प्रकार स्टेट पेंशन योजना के तहत कुल 44.34 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है।

यह भी पढे़ं 👇

Bengal Tamil Nadu Election

बड़ा उलटफेर: Bengal Tamil Nadu Election में ममता-स्टालिन की हार

बुधवार, 6 मई 2026
America Iran Conflict

बड़ा खुलासा: America Iran Conflict खत्म, ट्रंप भागे युद्ध से

बुधवार, 6 मई 2026
8th Pay Commission

बड़ी समस्या! 8th Pay Commission के बीच Retired कर्मचारियों को नहीं मिल रही Pension

बुधवार, 6 मई 2026
Synthetic Paneer

बड़ा फैसला! Synthetic Paneer पूरी तरह से होगा Ban , FSSAI की तैयारी पूरी

बुधवार, 6 मई 2026

मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुजुर्गों, विधवाओं, आश्रित बच्चों और दिव्यांगों को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन की अदायगी लाभार्थियों के बैंक खातों में की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्टेट पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 5924.50 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि मई 2024 तक 1501.17 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों की पेंशन के लिए सरकार द्वारा खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाओं के लिए मासिक खर्च लगभग 502 करोड़ रुपये होता है।

मंत्री ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द ही पेंशन का लाभ ले रहे लाभार्थियों की जांच का कार्य पुनः शुरू करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वच्छ प्रशासन प्रदान करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ लगातार काम कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अंगुराल ने जालंधर के लोगों से विकास का हक छीना, वह विश्वासघाती है : आप

Next Post

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 83.37 पर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bengal Tamil Nadu Election

बड़ा उलटफेर: Bengal Tamil Nadu Election में ममता-स्टालिन की हार

बुधवार, 6 मई 2026
America Iran Conflict

बड़ा खुलासा: America Iran Conflict खत्म, ट्रंप भागे युद्ध से

बुधवार, 6 मई 2026
8th Pay Commission

बड़ी समस्या! 8th Pay Commission के बीच Retired कर्मचारियों को नहीं मिल रही Pension

बुधवार, 6 मई 2026
Synthetic Paneer

बड़ा फैसला! Synthetic Paneer पूरी तरह से होगा Ban , FSSAI की तैयारी पूरी

बुधवार, 6 मई 2026
Interstate Water Dispute India

समझिए भारत के Interstate Water Dispute India को नक्शे के जरिए, 9 Tribunals बनीं फिर भी क्यों नहीं सुलझे विवाद

बुधवार, 6 मई 2026
H5N1 Virus Karnataka

खतरनाक! H5N1 Virus Karnataka में 44 मोर मरे, इंसानों पर भी खतरा

बुधवार, 6 मई 2026
Next Post
कारोबार

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 83.37 पर

मानसून

हरियाणा में जल्द दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

T20 World Cup 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच का स्कोर बोर्ड

T20 World Cup 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच का स्कोर बोर्ड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।