LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के खिलाफ राजस्थान बंद, पत्‍नी ने कहा- विरोध जारी रहेगा

करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के खिलाफ राजस्थान बंद, पत्‍नी ने कहा- विरोध जारी रहेगा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 7 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
करणी सेना अध्यक्ष
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जयपुर, 7 दिसंबर (The News Air) जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर गतिरोध बुधवार को भी सुलझ नहीं सका।

पहले दावा किया जा रहा था कि मांगों पर सहमति बन गई है और जल्द ही हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन, गोगामेड़ी की पत्‍नी ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है।

मंगलवार को जयपुर के श्याम नगर इलाके में दो हमलावरों ने गोगामेड़ी के घर में घुसकर उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें मानसरोवर के मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके समर्थक मंगलवार से धरने पर बैठे हैं।

बुधवार शाम को गोगामेड़ी की पत्‍नी शिला शेखावत ने विरोध स्थल पर एक संबोधन में कहा, “मेरी मांग है कि जब तक आरोपियों को हमारे सामने नहीं लाया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।”

भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “सुखदेव सिंह ने हर काम पूरी लगन से किया है और अब मेरी इस मांग को भी उसी लगन से पूरा करना है।”

इसके बाद प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।

राज्य के हालात को देखते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और जयपुर पुलिस कमिश्नर को राजभवन बुलाया और राज्य में कानून व्यवस्था की विशेष समीक्षा की।

प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के बीच हुई चर्चा में जिन मांगों पर सहमति बनी है, उनमें मामले की एनआईए से जांच कराने की सिफारिश करना, लगातार धमकियों के बावजूद गोगामेड़ी को पुलिस सुरक्षा मुहैया नहीं कराने में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को उजागर करना, न्यायिक जांच शामिल है. इसकी जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, जबकि घटना से पहले और बाद में लापरवाही को लेकर विभागीय जांच कराई जाएगी।

इस विभागीय जांच के दौरान थाना अधिकारी और बीट में तैनात कार्मिकों का तबादला पुलिस लाइन जयपुर कर दिया जाएगा।

गोगामेड़ी के परिवार को आर्थिक सहायता देने और सरकारी नौकरी देने के लिए राज्य सरकार से सिफारिश की जाएगी। घटना में घायल अजीत सिंह के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार से अनुशंसा की जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

गोगामेड़ी के परिवार के सदस्यों को जयपुर में पुलिस आयुक्तालय और हनुमानगढ़ जिले में जिला पुलिस द्वारा उच्च सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जयपुर और हनुमानगढ़ में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को हथियार लाइसेंस आवेदन के 10 दिनों के भीतर स्वीकृत किया जाएगा, और मामले के सभी गवाह जयपुर कमिश्‍नरेट या संबंधित जिले से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

यह भी निर्णय लिया गया कि चूंकि गोगामेड़ी की हत्या करने वाले गिरोह के निशाने पर राजपूत समाज के कई लोग हैं, इसलिए 7 दिन के भीतर उनकी खतरे की स्थिति का आकलन किया जाएगा और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महादेव ऐप मामले के आरोपी के पिता छत्तीसगढ़ में मृत पाए गए, पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा

Next Post

खड़गे के आवास पर हुई ‘इंडिया’ के नेताओं की बैठक, कहा- अगली बैठक की तारीख जल्द घोषित होगी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
इंडिया

खड़गे के आवास पर हुई 'इंडिया' के नेताओं की बैठक, कहा- अगली बैठक की तारीख जल्द घोषित होगी

प्रणब की जीवनी

प्रणब की जीवनी में है राहुल पर तीखा हमला : 'राजनीतिक कौशल के बिना अपने वंश का अहंकार'

मोदी के नाम

मोदी के नाम के साथ नहीं लगाएं श्री, आदरणीय और जी जैसे संबोधन : पीएम मोदी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।