सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब का एआई-आधारित स्ट्रोक प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल मॉडल के रूप में उभरा

पंजाब का एआई-आधारित स्ट्रोक प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल मॉडल के रूप में उभरा

700 से अधिक स्ट्रोक मरीजों का किया गया परीक्षण

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
balbir

balbir

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुरूप सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब का एआई-आधारित स्ट्रोक प्रोजेक्ट पंजाब को जीवन-रक्षक चिकित्सीय देखभाल के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) के उपयोग में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने में सफल रहा है। यह महत्वपूर्ण हब-एंड-स्पोक मॉडल, जिसे पंजाब सरकार, सी एम सी लुधियाना, क्योर.ए आई और मेड्रोनिक के सहयोग से लागू किया गया, सकारात्मक परिणाम दे रहा है और आपातकालीन उपचार के लिए एक नया राष्ट्रीय मानक स्थापित कर रहा है।

इस प्रोजेक्ट की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि लागू होने के कुछ महीनों में ही इस नवोन्मेषी नेटवर्क ने 700 से अधिक संदिग्ध स्ट्रोक मरीजों का परीक्षण किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रणाली ने छह मरीजों को मशीनी थ्रोम्बेक्टॉमी जैसी जटिल, मस्तिष्क में रक्त के थक्के हटाने वाली प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त प्रदान की।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से हम न केवल जान बचा रहे हैं बल्कि गंभीर विकलांगता के मामलों की रोकथाम भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार मरीजों को मशीनी थ्रोम्बेक्टॉमी सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करा रही है, जिसकी लागत निजी अस्पतालों में लगभग 5 से 6 लाख रुपए होती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय कठिनाइयाँ मरीज की रिकवरी और नई जिंदगी पाने के रास्ते में बाधा न बनें।

इस प्रोजेक्ट के तहत स्पोक सेंटर – होशियारपुर, लुधियाना, संगरूर और सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला के जिला अस्पताल – में आने वाले संदिग्ध स्ट्रोक मरीजों का तत्काल सी टी स्कैन किया जाता है। इसके बाद स्कैन का विश्लेषण क्योर.ए आई की आधुनिक एआई तकनीक द्वारा मिनटों में किया जाता है, और परिणाम तुरंत सेंट्रल हब, सी एम सी लुधियाना में विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट टीम के साथ साझा किए जाते हैं।

डॉ. जैराज पांडियन, डॉ. ईवी सेबेस्टियन और डॉ. राजेश्वर सहोता की अगुवाई में यह विशेषज्ञ टीम स्पोक सेंटर पर डॉक्टरों को रीयल-टाइम गाइडेंस और आवश्यक जानकारी प्रदान करती है। जिन मरीजों को तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है, उन्हें जीवन-रक्षक सेवाएँ देने के लिए तुरंत और सुचारू ढंग से सी एम सी लुधियाना स्थानांतरित किया जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के प्रारंभिक परिणाम बहुत उत्साहजनक हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह एक क्रांतिकारी मॉडल है जो नागरिकों को उनकी आवश्यकता के समय तुरंत गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार इस सफल पहल का विस्तार पूरे राज्य में करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, ताकि सभी के लिए विश्व स्तरीय स्ट्रोक केयर सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकें।

मशीनी थ्रोम्बेक्टॉमी क्या है?

मशीनी थ्रोम्बेक्टॉमी एक न्यूनतम आक्रामक और कम दर्द वाली जीवन-रक्षक प्रक्रिया है, जिसका उपयोग गंभीर इस्कीमिक स्ट्रोक के दौरान मस्तिष्क की धमनियों से रक्त के थक्के को हटाने के लिए किया जाता है। यह एक जटिल प्रक्रिया है, जिसे मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बहाल करने के लिए निश्चित समय सीमा में करना आवश्यक है, जिससे मृत्यु और दीर्घकालिक विकलांगता का जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नौवें पातशाह का 350वां शहीदी दिवस: बैंस की अगुवाई वाली टीम ने मालवा क्षेत्र में तैयारियों की समीक्षा

Next Post

CM Bhagwant Mann met IAS Amneet Kumar: बोले – गरीब को ऊंची कुर्सी पर देख कुछ लोगों को चुभता है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
Cm mann

CM Bhagwant Mann met IAS Amneet Kumar: बोले – गरीब को ऊंची कुर्सी पर देख कुछ लोगों को चुभता है

Power

₹641 करोड़ का 'ग्रीन पावर पंच'!नाभा पावर संग मान सरकार का क्लीन एनर्जी विज़न, 24x7 सस्ती बिजली और हज़ारों नौकरियां

Cm b mann

अपने चहेते अधिकारीयों के खिलाफ मुकदमा चला कर वाई पूरन कुमार के परिवार को न्याय दिलाओ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।