LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब को जल्द ही मिलेंगे 28 नये साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन

पंजाब को जल्द ही मिलेंगे 28 नये साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हरेक पुलिस जिले में साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन स्थापित करने को दी हरी झंडी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 मार्च (The News Air) बढ़ रहे साईबर अपराधों को प्रभावशाली ढंग से रोकने के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सभी 28 पुलिस जिलों समेत तीन कमिश्नरेटों में 28 नये साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन जल्द स्थापित किये जाएंगे। यह जानकारी यहाँ शुक्रवार को पंजाब के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गौरतलब है कि साईबर क्राइम की चुनौती को प्रभावी और गंभीरता से निपटने की ज़रूरत को पहचानते हुए, पंजाब पुलिस ने अपनी साईबर क्राइम जांच के बुनियादी ढांचे की क्षमता को और बेहतर एवं मज़बूत करने के लिए प्रस्ताव भेजा था।

डीजीपी गौरव यादव ने साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन स्थापित करने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंज़ूरी देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, आईडैंटिटी थैफ्ट, साईबरबुलिंग, हैकिंग और ऑनलाइन स्कैमों की जांच करने और निपटने के लिए समर्पित हब के तौर पर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन अति-आधुनिक टैक्नॉलॉजी से लैस होंगे और स्टाफ में डिजिटल फोरेंसिक और साईबर क्राइम जांच में माहिर उच्च प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों को तैनात किया जायेगा। यह पुलिस स्टेशन सम्बन्धित जि़लों के एसएसपी/सीपी की निगरानी में काम करेंगे और अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) साईबर क्राइम द्वारा समूची निगरानी में काम करेंगे। फि़लहाल, राज्य में एक साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन कार्यशील है, जिसको 2009 में नोटीफायी किया गया था।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 22 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में Extremely Heavy Rainfall, Red Alert जारी

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 22 July 2026

Breaking News Live Updates 22 July 2026: Mega Updates, हर बड़ी खबर Live

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Today Horoscope 22 July 2026

आज का राशिफल 22 जुलाई 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

बुधवार, 22 जुलाई 2026

डीजीपी ने आगे बताया कि साईबर क्राइम जांच में पुलिस की काबिलियत और कुशलता को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्टेट साईबर क्राइम डिवीजऩ में डिजिटल जांच प्रशिक्षण और विश्लेषण केंद्र (डीआईटीएसी लैब) और जि़ला स्तर पर साईबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन और टैक्निकल स्पोर्ट यूनिट्स को अपग्रेड करने के लिए 30 करोड़ रुपए के फंड भी मंज़ूर किये हैं।

उन्होंने कहा कि नवीनतम सॉफ्टवेयर फोरेंसिक टूल के शामिल होने से बाल यौन उत्पीडऩ सामग्री (सीएसएएम), जीपीएस डेटा पुनप्र्राप्ति, आईओएस/एंड्रॉइड पासवर्ड ब्रेकिंग, क्लाउड डेटा पुनप्र्राप्ति, ड्रोन फोरेंसिक और क्रिप्टोकरेंसी मामलों से निपटने के लिए पंजाब पुलिस की क्षमताओं में काफी वृद्धि होगी।

अधिक विवरण देते एडीजीपी ( साईबर क्राइम) वी. नीरजा ने कहा कि अपराधी ऑनलाइन बुनियादी ढांचे की ख़ामियाँ का फ़ायदा उठाने के लिए डिजीटलाईज़ेशन का प्रयोग कर रहे हैं, जिस कारण इन अपराधों के शिकार व्यक्तियों और कारोबारों को नुकसान बर्दाश्त करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर नौजवान और सीनियर सिटिजन भी साईबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि इन नये साईबर क्राइम पुलिस स्टेशनों की स्थापना से साईबर क्राइम से निपटने में काफ़ी मदद मिलेगी।

जि़क्रयोग्य है कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी सम्बन्धी कॉल सुनने और एन.सी.आर.पी. पोर्टल पर रिपोर्टें प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन 1930 स्टेट साईबर क्राइम दफ़्तर में 24&7 कार्यशील है।

साईबर क्राइम पुलिस स्टेशनों के मुख्य उद्देश्य
– साईबर अपराधों के पीडि़तों को तुरंत सहायता प्रदान करना
– दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए साईबर अपराधों की बारीकी के साथ जांच करना
– ख़ुफिय़ा जानकारी और बेहतर अभ्यासों के आदान-प्रदान के लिए कानून लागू करने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और साईबर सुरक्षा माहिरों के साथ सहयोग करना
– साईबर खतरों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना और व्यक्तियों और संस्थाओं को रोकथाम उपायों संबंधी जागरूक करना।
– बढ़ रहे साईबर खतरों से बचाव के लिए नवीनतम रणनीतियों का विकास और लागूकरण।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रूपनगर का सेवा मुक्त सिविल सर्जन गिरफ़्तार

Next Post

अमेरिका ने इटली के साथ एक हथियार सौदे को दी मंजूरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 22 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में Extremely Heavy Rainfall, Red Alert जारी

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 22 July 2026

Breaking News Live Updates 22 July 2026: Mega Updates, हर बड़ी खबर Live

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Today Horoscope 22 July 2026

आज का राशिफल 22 जुलाई 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Cabinet

Punjab Cabinet के 5 बड़े फैसले: विधानसभा सत्र 3 अगस्त से, Police Recruitment में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Punjab Ration Card 2026

Punjab Ration Card 2026: भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 10 लाख नए राशन कार्ड बनेंगे, 22 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Next Post
अमेरिका ने इटली के साथ एक हथियार सौदे को दी मंजूरी

अमेरिका ने इटली के साथ एक हथियार सौदे को दी मंजूरी

मल्लिकार्जुन खड़गे के गढ़ में रैली के साथ कर्नाटक में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे पीएम मोदी

मल्लिकार्जुन खड़गे के गढ़ में रैली के साथ कर्नाटक में भाजपा का..

मिलिट्री एकेडमी

मिलिट्री एकेडमी में लगी गंभीर चोट तो मुंह नहीं मोड़ेगी सरकार, कैडेट्स रीसेटलमेंट प्रस्ताव को मंजूरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।