LIVE | ...
बुधवार, 30 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - खेती अवशेषों के निपटारे और सौर ऊर्जा से रोशन होगा पंजाब

खेती अवशेषों के निपटारे और सौर ऊर्जा से रोशन होगा पंजाब

अमन अरोड़ा ने वर्ष 2025 के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में पंजाब की बेमिसाल प्रगति पर प्रकाश डाला

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Aman Arora
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 19 दिसंबर (राज) पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने वर्ष 2025 के दौरान नवीकरणीय क्षेत्र में हुई बेमिसाल प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा खेती अवशेषों और सौर ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पंजाब को सुंदर एवं स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सूरज से घरों और खेतों को ऊर्जा मिल रही है; खेती अवशेषों से स्वच्छ ईंधन के रूप में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेडा ने अपनी विकास-मुखी नीतियों से पंजाब के सतत भविष्य की रचना की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि सौर ऊर्जा से पंजाब का रिश्ता इस वर्ष और भी गहरा हुआ है क्योंकि जुलाई 2025 में बठिंडा के गांव भागी बांदर में 4 मेगावाट क्षमता का एक ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू किया गया है और बठिंडा के कोठे मल्लुआना तथा शेरगढ़ में 4-4 मेगावाट के दो सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। पेडा ने कृषि क्षेत्र को कार्बन मुक्त करने के लिए बठिंडा जिले के पीरकोट फीडर पर सोलर ग्रिड-कनेक्टेड 16 कृषि पंप भी लगाए हैं और 4 और पंप स्थापित किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही पेडा ने राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर 4,850 ऑफ-ग्रिड स्टैंडअलोन सोलर वाटर पंप भी लगाए हैं। इसके अलावा मॉडल सोलर विलेज (गांव) योजना के तहत स्वावलंबी ऊर्जा हब में बदलने के लिए 277 गांवों की पहचान की गई है। इस वर्ष 148 सरकारी इमारतों पर 2.6 मेगावाट के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट भी लगाए गए हैं और 4,169 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें 299 गांवों को रोशन कर रही हैं, जो अंधेरा होने पर लोगों के सुखमय जन-जीवन और सुरक्षा को सुनिश्चित बना रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 65 गांवों में और 1,221 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं।

खेतों में लिखी जा रही सफलता की इबारत को साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 822 टन सीबीजी प्रति दिन की कुल क्षमता वाले 57 कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्रोजेक्ट आवंटित किए गए हैं। ये प्रोजेक्ट चालू होने पर सालाना 27 लाख टन से अधिक पराली की खपत करेंगे। इसके अलावा कुल 107.48 टीपीडी क्षमता वाले छह सीबीजी प्रोजेक्ट कार्यशील हैं। इसके साथ ही पांच कंप्रेस्ड बायो-गैस प्लांट और बठिंडा में एक प्रमुख बायो-इथेनॉल फैसिलिटी स्थापना के बाद सालाना 3.3 लाख टन से अधिक पराली की खपत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अवशेष प्रबंधन नहीं; बल्कि एक सर्कुलर इकोनॉमी की रचना है जहां खेती अवशेषों का कुशल प्रबंधन विकास एवं प्रगति के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में योगदान देता है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक अनोखा और सतत ऊर्जा बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 40 मेगावाट का कैनाल-टॉप सोलर प्रोजेक्ट बिजली उत्पादन के साथ-साथ भूमि संभाल और पानी की बचत को सुनिश्चित बनाएगा। उन्होंने कहा कि बटाला शुगर मिल में 14 मेगावाट का को-जेनरेशन प्लांट और धारीवाल में 2 मेगावाट का मिनी हाइडल प्रोजेक्ट पंजाब सरकार द्वारा हर नवीकरणीय स्रोत का कुशल उपयोग सुनिश्चित बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री अरोड़ा ने बताया कि ऊर्जा दक्षता और ग्रीन ऊर्जा क्षेत्र में पेडा के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि एनईसीए 2025 के तहत स्टेट परफॉर्मेंस अवार्ड (ग्रुप-3) में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों पेडा को दूसरे अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के अथक प्रयासों ने एक ही तीर से ऊर्जा संभाल, खुशहाल किसानी और वातावरण संभाल के लिए एक नयी राह बनायी है। श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि असल प्रगति उस किसान में देखी जा सकती है, जिसकी सिंचाई लागत घटी है, गांव का चौक जो सोलर लाइटों से जगमगा रहा है और स्वच्छ हवा जिसमें हम सांस लेते हैं। उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक रोशन, हरा-भरा और अधिक खुशहाल पंजाब रच रहे हैं, जैसा कि हमने वादा किया था।

यह भी पढे़ं 👇

30 September History

30 September History: इस दिन हुई थीं दुनिया बदल देने वाली घटनाएं

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 30 September

Breaking News Live Updates 30 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Rashifal 30 sept

30 September 2026 Rashifal: सितंबर के आखिरी दिन किस राशि में बन रहा बड़ा योग?

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Ujjain Road Widening Controversy Shahi Masjid

उज्जैन में CM के घर से लेकर शाही मस्जिद तक—विकास बनाम आस्था का द्वंद्व

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने कहा कि पंजाब सिर्फ नवीकरणीय ऊर्जा को अपना ही नहीं रहा, बल्कि इसे अपने विकास के ताने-बाने का हिस्सा भी बना रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का हर प्रोजेक्ट ऊर्जा क्षेत्र में स्वावलंबन, आर्थिक मजबूती और स्वच्छ वातावरण की दिशा में एक सोचा-समझा एवं प्रभावशाली कदम है।

सौर ऊर्जा

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री द्वारा गांवों को गुटबंदी से ऊपर उठकर भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील

Next Post

गैंगस्टरों की मदद लेने वाले अकालियों को पंजाब ने किया खारिज-धालीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

30 September History

30 September History: इस दिन हुई थीं दुनिया बदल देने वाली घटनाएं

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 30 September

Breaking News Live Updates 30 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Rashifal 30 sept

30 September 2026 Rashifal: सितंबर के आखिरी दिन किस राशि में बन रहा बड़ा योग?

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Ujjain Road Widening Controversy Shahi Masjid

उज्जैन में CM के घर से लेकर शाही मस्जिद तक—विकास बनाम आस्था का द्वंद्व

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Defection Report 111 MPs MLAs ADR

111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! सबसे ज्यादा कहां गए?

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media Account

18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Account पर सरकार सख्त

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Next Post
Kuldeep Dhaliwal

गैंगस्टरों की मदद लेने वाले अकालियों को पंजाब ने किया खारिज-धालीवाल

CM Mann Cabinet meeting

Punjab Cabinet Meeting: सीएम मान ने कल बुलाई अहम बैठक, हो सकते हैं बड़े फैसले

PM Modi Priyanka Gandhi Chai Party

PM Modi Priyanka Gandhi Chai Party: संसद में हंगामे के बाद साथ बैठकर पी चाय

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।