शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Tree Act 2025: अब शहर में पेड़ काटने पर होगी जेल? पंजाब सरकार ने लागू किया सख्त कानून!

Punjab Tree Act 2025: अब शहर में पेड़ काटने पर होगी जेल? पंजाब सरकार ने लागू किया सख्त कानून!

नया सुरक्षा कानून: पंजाब सरकार ने ‘द पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज़ एक्ट, 2025’ को मंजूरी दे दी है। यह कानून सभी शहरी निकायों और नगर निगम क्षेत्रों में लागू होगा, जिसका उद्देश्य हरियाली को कानूनी सुरक्षा देना है।

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 21 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
lalchand
105
SHARES
697
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 21 दिसंबर (राज): प्रदेश भर में वन क्षेत्र के अंतर्गत रकबे में वृद्धि के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग ने वर्ष 2025 के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू की हैं।

इन महत्वपूर्ण पहलों में 8 वन एवं प्रकृति जागरूकता पार्कों का विकास शामिल है। इनमें से ग्रीनिंग पंजाब मिशन के तहत चार पार्क पठानकोट में, 2 पटियाला में तथा 1-1 अमृतसर और होशियारपुर में विकसित किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पठानकोट में गांव घरोटा में 0.50 हेक्टेयर, गांव कटारूचक में 0.75 हेक्टेयर, हैबत पिंडी में 0.60 हेक्टेयर क्षेत्र में पंचायत भूमि पर तथा आई.टी.आई. बमियाल में पर्यावरण पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार पटियाला में बैरन माइनर सहित दो स्थानों पर पर्यावरण पार्क विकसित किए जा रहे हैं। अमृतसर में गांव जगदेव कलां में पर्यावरण पार्क बनाया जा रहा है, जबकि होशियारपुर के बसी पुरानी में एक वन चेतना प्रगति पर है।

हैबत पिंडी में पार्क के संबंध में इंटरलॉकिंग टाइलों वाले नेचर ट्रेल का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि झूलों और ओपन एयर शेल्टर (गज़ेबो) की स्थापना इस समय चल रही है। घरोटा में भी इंटरलॉकिंग टाइलों वाले नेचर ट्रेल का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा झूलों और ओपन एयर शेल्टर (गज़ेबो) की स्थापना जारी है। गांव कटारूचक में इंटरलॉकिंग टाइलों वाले नेचर ट्रेल और झूलों की स्थापना का कार्य भी तेज़ी से चल रहा है।

राज्य सरकार का यह सदैव प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक हरियाली सुनिश्चित की जाए और साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण के उपाय किए जाएं। इसी क्रम में वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग, पंजाब ने ‘पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज़ एक्ट, 2025’ का मसौदा तैयार किया है, जिसका उद्देश्य हरित आवरण बनाए रखना, पर्यावरणीय संतुलन सुनिश्चित करना तथा पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के साथ-साथ मिट्टी संरक्षण करना है।

यह अधिनियम पंजाब के सभी शहरी क्षेत्रों में लागू होगा। अधिनियम के अनुसार नगर परिषद, नगर निगम, अधिसूचित क्षेत्र समिति, टाउन एरिया समिति या किसी भी शहरी विकास प्राधिकरण/इकाई की सीमाओं में यह लागू होगा। इसमें एक ट्री ऑफिसर का भी प्रावधान है, जिसका अर्थ है पंजाब में शहरी स्थानीय निकायों में एक कार्यकारी अधिकारी या राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित कोई अन्य अधिकारी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbance से तबाही, 10 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: धनु-मकर को 100% शुभ, मिथुन-मीन को सावधानी जरूरी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Sahara Dust Storm

Sahara Dust Storm: 1500 KM लंबी धूल की दीवार, अंतरिक्ष से भी दिखी!

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

इस अधिनियम को वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2025-26 के दौरान ‘श्री गुरु तेग बहादुर जी हरियावल संकल्प’ के तहत प्रत्येक जिले में वन महोत्सव मनाने के साथ-साथ हर जिले में 3.50 लाख पौधे लगाने का अभियान भी शुरू किया गया है।

इसके साथ ही ‘श्री गुरु तेग बहादुर पवित्र वन योजना’ के अंतर्गत 52 पवित्र वनों के विकास का अभियान भी आरंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थानों में 289 तथा औद्योगिक क्षेत्रों में 83 नानक बगिचियों के विकास का संकल्प भी लिया गया है।

इसके अलावा छत्तबीड़ चिड़ियाघर में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से बाड़ लगाने का काम पूरा करने के साथ-साथ इसके सौंदर्यीकरण और विभिन्न सुविधाओं के अपग्रेडेशन का काम भी पूरा किया गया है।

Punjab Tree Act 2025

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Road Network 2026: रंगला पंजाब के लिए बिछा सड़कों का जाल, 840 KM नई सड़कें तैयार!

Next Post

Punjab Budget 2026: हर परिवार को 10 लाख का बीमा और बकाया वेतन का भुगतान, चीमा का बड़ा ऐलान!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbance से तबाही, 10 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: धनु-मकर को 100% शुभ, मिथुन-मीन को सावधानी जरूरी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Sahara Dust Storm

Sahara Dust Storm: 1500 KM लंबी धूल की दीवार, अंतरिक्ष से भी दिखी!

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 3 April 2026

Breaking News Live Updates 3 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
GLP-1 Drugs Side Effects

GLP-1 Drugs Side Effects: वजन घटाने वाली दवाओं पर सरकार की बड़ी एडवाइजरी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
Harpal Cheema

Punjab Budget 2026: हर परिवार को 10 लाख का बीमा और बकाया वेतन का भुगतान, चीमा का बड़ा ऐलान!

Gaganyaan Mission

Gaganyaan Mission का बड़ा धमाका, ISRO ने किया 'जीवनरक्षक' पैराशूट का सफल टेस्ट

Blue Origin NS-37 Mission1

इतिहास बदल गया: पहली बार व्हीलचेयर वाला यात्री अंतरिक्ष में, Blue Origin NS-37 Mission

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।