शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवज़ा राशि दोगुनी करने के लिए…

पंजाब ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवज़ा राशि दोगुनी करने के लिए…

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 10 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
flood news
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 10 अगस्त (The News Air) पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने केंद्रीय टीम के समक्ष बाढ़ से हुए नुकसान की पूर्ति करने के लिए पीड़ितों की की जाने वाली मदद के नियमों में छूट देने की माँग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिख कर बताया गया है कि पीड़ितों को मुआवज़ा देने के लिए राज्य के आपदा राहत फंडों में कोई कमी नहीं, सिर्फ़ नुकसान की पूर्ति करने के नियमों में बदलाव की ज़रूरत है जिससे लोगों के नुकसान की पूरी भरपाई हो सके। पंजाब ने जान-माल के नुकसान के लिए मुआवज़ा राशि को बढ़ाने की माँग की है।

पंजाब और पहाड़ी इलाकों में निरंतर मूसलाधार बारिश के कारण राज्य में आयी बाढ़ से हुए नुकसान का ज़मीनी स्तर पर जायज़ा लेने के लिए पंजाब के दौरे पर आई सात सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने विभिन्न जिलों का दौरा करने के बाद आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय में मुख्य सचिव के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान विभागवार बाढ़ से हुए नुकसान की पेशकारी दिखाने के बाद मुख्य सचिव ने केंद्रीय टीम को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

मुख्य सचिव श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से लिखे पत्र में पीड़ितों को दी जाने वाली मुआवज़ा राशि करीब दोगुनी करने की माँग की गई जैसे कि मृतक के परिवार को दी जाने वाली मुआवज़ा राशि 4 लाख रुपए से बढ़ा कर 8 लाख रुपए, फ़सल के नुकसान के लिए 17 हज़ार रुपए से बढ़ा कर 34 हज़ार रुपए, दुधारू पशुओं के लिए 37,500 से बढ़ा कर 75 हज़ार रुपए, क्षतिग्रस्त घर के लिए 1,20,000 रुपए से बढ़ा कर 2.40 लाख रुपए करने की माँग रखी गई है। इसी तरह और भी कई तरह के हुए नुकसान के लिए मुआवज़ा राशि बढ़ाने की माँग रखी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने लोगों की दुख की घड़ी में साथ खड़ी है और मुआवज़ा देने के लिए फंड भी है परन्तु सिर्फ़ केंद्रीय गृह मंत्रालय के नियमों के कारण वह उपयुक्त मुआवज़ा देने से असमर्थ है। इसलिए इन नियमों में बदलाव करने की ज़रूरत है।

मीटिंग के दौरान केंद्रीय टीम के प्रमुख राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के वित्तीय सलाहकार रवीनीश कुमार ने कहा कि उनकी टीम की तरफ से कई राज्यों का दौरा किया गया और हिमाचल प्रदेश के बाद सबसे अधिक नुकसान पंजाब में हुआ है। टीम के एक अन्य मैंबर इसरो से आए फ्लड मैपिंग और साइंटिस्ट/इंजीनियर के प्रमुख डा. ए. वी. सुरेश बाबू ने कहा कि सैटेलाइट तस्वीरों के द्वारा भी स्पष्ट हुआ है कि भारी बारिश ने पंजाब में काफ़ी नुकसान किया है और अधिकतर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है।

यह भी पढे़ं 👇

CM Bhagwant Mann Bathinda Visit

CM Bhagwant Mann Bathinda Visit: कैंसर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी, विश्व स्तरीय बनेगा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
LPG Gas Price - PM Ujjwala

LPG Gas Price: ₹913 वाला सिलेंडर ₹613 में, PM Ujjwala लाभार्थियों को बड़ी राहत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Top News Today

Top News Today: ईरान ने गिराए अमेरिकी F-15, A-10 विमान, PM मोदी केरल मिशन पर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War: ईरान ने गिराए अमेरिकी F-15 विमान, ट्रंप बोले – यह युद्ध है

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

मुख्य सचिव ने बाढ़ के कारण हुए नुकसान के विवरण देते हुये बताया कि राज्य में कृषि से सम्बन्धित 605.38 करोड़ रुपए, लोक निर्माण विभाग (सड़क और इमारत) का 173.10 करोड़ रुपए, जल स्रोत का 159.36 करोड़ रुपए, शहरी बुनियादी ढांचा/ स्थानीय निकाय का 44.38 करोड़ रुपए, ग्रामीण विकास एवं पंचायत का 43.66 करोड़ रुपए, स्कूल शिक्षा का 26. 85 करोड़ रुपए, बिजली का 17.50 करोड़ रुपए, मछली पालन का 9.98 करोड़ रुपए, जल सप्लाई और सेनिटेशन का 5.66 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य का 4.45 करोड़ रुपए और विविध 230.26 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कुल मिलाकर 1320.59 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस सम्बन्धी मुख्य सचिव द्वारा केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिख कर जानकारी दी गई थी कि राज्य में बाढ़ के कारण 19 जिलों के 1500 के करीब गाँव प्रभावित हुये हैं। फसलों के नुकसान के इलावा लोगों के जान-माल का नुकसान भी हुआ है।

मीटिंग में केंद्रीय टीम में शामिल कृषि और किसान कल्याण के डायरैक्टर बी. के. श्रीवास्तवा, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंडर सचिव कैलाश कुमार, केंद्रीय जल आयोग के डायरैक्टर अशोक कुमार, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की सहायक डायरैक्टर अंजलि मौर्य और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग से नवीन कुमार चौरसिया के इलावा पंजाब की तरफ से विशेष मुख्य सचिव राजस्व के. ए. पी. सिन्हा, प्रमुख सचिव जल सप्लाई और सेनिटेशन डी. के. तिवारी, प्रमुख सचिव बिजली तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य वी. पी. सिंह, प्रमुख सचिव जल स्रोत कृष्ण कुमार और प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीलकंठ अवध भी उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व AAP संचार प्रभारी Vijay Niar की जमानत याचिका…

Next Post

पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 12 किलो हेरोइन की बरामद; तीन नशा-तस्कर काबू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CM Bhagwant Mann Bathinda Visit

CM Bhagwant Mann Bathinda Visit: कैंसर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी, विश्व स्तरीय बनेगा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
LPG Gas Price - PM Ujjwala

LPG Gas Price: ₹913 वाला सिलेंडर ₹613 में, PM Ujjwala लाभार्थियों को बड़ी राहत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Top News Today

Top News Today: ईरान ने गिराए अमेरिकी F-15, A-10 विमान, PM मोदी केरल मिशन पर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War: ईरान ने गिराए अमेरिकी F-15 विमान, ट्रंप बोले – यह युद्ध है

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Top News Headlines

Top News Headlines: राहुल का एलडीएफ पर बड़ा हमला, ईरान-अमेरिका युद्ध में नया मोड़

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Raghav Chadha Latest News

Raghav Chadha Latest News: शीश महल में पीटे गए, AAP नेता का बड़ा खुलासा!

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Next Post
punjab police

पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 12 किलो हेरोइन की बरामद; तीन नशा-तस्कर काबू

HIIT (High Intensity Interval Training) का है प्‍लान? इन बातों का ध्यान रखना होगा बेहतर, वेट लूज होगा और बनेगी बॉडी

HIIT (High Intensity Interval Training) का है प्‍लान? इन बातों का ध्यान रखना होगा बेहतर, वेट लूज होगा और बनेगी बॉडी

Travel Tips: If you are also going to Jammu and Kashmir then do not forget to visit this place

आप भी जा रहे है जम्मू कश्मीर तो इस जगह को देखना न भूले, जरूर करें यहां की यात्रा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।