LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Schools Renamed: शहीदों के नाम पर 15 स्कूल, बैंस का ऐलान

Punjab Schools Renamed: शहीदों के नाम पर 15 स्कूल, बैंस का ऐलान

पंजाब में 15 सरकारी स्कूलों के नाम बदले गए, देशभक्ति और बलिदान को शिक्षा से जोड़ा गया।

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 29 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Schools Renamed
105
SHARES
703
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Punjab Schools Renamed : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि देश के महान नायकों की विरासत के सम्मान में राज्य भर के 15 सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। इस कदम का उद्देश्य राज्य की शिक्षा प्रणाली में साहस, बलिदान और देशभक्ति के मूल्यों का संचार करना है।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर सरकारी स्कूलों के नाम रखकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके बलिदान और अमूल्य योगदान विद्यार्थियों की रोज़मर्रा की शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनें।”

उन्होंने बताया कि उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन महान विभूतियों के जीवन और योगदान को उनकी तस्वीरों सहित स्कूलों में प्रदर्शित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की जा सके और उनके चरित्र को और अधिक निखार कर सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा, “स्कूलों को सक्रिय रूप से इन नायकों के जीवन और आदर्शों की जानकारी देनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को प्रेरित कर सुदृढ़ चरित्र और दृढ़ संकल्प वाले नागरिक बनाया जा सके।”

नाम बदले गए स्कूलों के बारे में जानकारी साझा करते हुए सरदार बैंस ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल, संधू कलां (बरनाला) का नाम बदलकर शहीद सिपाही जगदेव सिंह सरकारी हाई स्कूल संधू कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुगियाना (फरीदकोट) का नाम बदलकर शहीद नायक सुरजीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी हाई स्कूल, फतेहपुर (मानसा) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी सरदार मघ्घर सिंह सरकारी हाई स्कूल फतेहपुर, तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दलेल सिंह वाला का नाम बदलकर कॉमरेड धर्म सिंह फक्कर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दलेल सिंह वाला रखा गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पी.एम. श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), भीखी (मानसा) का नाम बदलकर शहीद कांस्टेबल जसवंत सिंह पी.एम. श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), भीखी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बख्शीवाला का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी अर्जन सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बख्शीवाला, सरकारी मिडिल स्कूल, लुबाणियांवाली (श्री मुक्तसर साहिब) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी सरवण सिंह सरकारी मिडिल स्कूल लुबाणियांवाली, सरकारी हाई स्कूल, हमीरगढ़ (संगरूर) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी ज्ञानी मुकंद सिंह सरकारी हाई स्कूल हमीरगढ़, सरकारी मिडिल स्कूल, दुल्लदी (पटियाला) का नाम बदलकर शहीद सिपाही प्यारा सिंह सरकारी मिडिल स्कूल दुल्लदी, सरकारी हाई स्कूल, राजपुरा टाउन का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी अमीर सिंह सरकारी हाई स्कूल राजपुरा टाउन तथा सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, कैरे (बरनाला) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी श्री गुरदियाल सिंह सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल कैरे रखा गया है।

इसी तरह सरकारी प्राइमरी स्कूल, टल्लेवाल (बरनाला) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी श्री तारा सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल टल्लेवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, हररंगपुरा पिंडी (बठिंडा) का नाम बदलकर शहीद सिपाही बूटा सिंह सरकारी एलीमेंट्री स्कूल हररंगपुरा पिंडी, सरकारी प्राइमरी स्कूल, नंगल फरीदा (पठानकोट) का नाम बदलकर शहीद सिपाही राइफलमैन जय सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल नंगल फरीदा तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल, डरोली खुर्द (जालंधर) का नाम बदलकर शहीद कुलविंदर सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल डरोली खुर्द रखा गया है।

सरदार हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के दैनिक जीवन में बलिदान और बहादुरी की कहानियों को शामिल करना तथा स्कूलों की पहचान को देश के महान नायकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत करना है। यह अनुकरणीय पहल इन शिक्षण संस्थानों की पहचान में साहस, बलिदान और देश सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की कहानियों को जोड़ेगी।

उन्होंने कहा, “ये केवल नाम परिवर्तन नहीं हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता है कि इन महान नायकों की विरासत हजारों विद्यार्थियों के लिए सीखने के वातावरण का एक जीवंत और अभिन्न हिस्सा बने।”
उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल शिक्षा के मंदिर हैं, जो पंजाब और भारत के भविष्य को आकार देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इन महान नायकों के नाम पर स्कूलों का नाम रखने से उनकी विरासत सदैव जीवंत रहेगी और विद्यार्थियों को देश के प्रति प्रतिबद्धता तथा निस्वार्थ सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Senior Citizens Health Drive: ‘हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान’ अभियान शुरू

Next Post

Fazilka Border Smuggling: 21 Pistols, 2.1 Kg Heroin जब्त

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Punjab Aashirwad Scheme

Punjab Aashirwad Scheme: पंजाब में 75,199 बेटियों को मिला ₹383 करोड़, शादी के लिए ₹51,000 की सहायता

शनिवार, 22 अगस्त 2026
SIM Card Rules

SIM Card Rules: 9 SIM से ज्यादा नहीं मिलेगा नया नंबर, 24 अगस्त से सख्त नियम लागू

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Fazilka Border Smuggling

Fazilka Border Smuggling: 21 Pistols, 2.1 Kg Heroin जब्त

Harpal Singh Cheema

Punjab GST Crackdown: टैक्स चोरी पर वार, 141 वाहन जब्त

Guru Ravidas Jayanti 650th

Guru Ravidas Jayanti 650th: पंजाब में सालभर भव्य आयोजन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।