LIVE | ...
बुधवार, 12 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - महिला सशक्तिकरण की पहल: राज्य के हर जिले में लगेंगे ‘पंजाब सखी शक्ति मेले’

महिला सशक्तिकरण की पहल: राज्य के हर जिले में लगेंगे ‘पंजाब सखी शक्ति मेले’

26 नवंबर से संगरूर से पांच दिवसीय मेले की शुरुआत; फरवरी 2026 तक चरणबद्ध तरीके से होगा आयोजन

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 26 नवम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
mela
114
SHARES
762
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 26 नवंबर (राज कुमार) पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि प्रदेश की महिलाओं को अपनी कुशलता, रचनात्मकता और हस्तनिर्मित उत्पादों को लोगों के सामने लाने के लिए सभी जिलों में चरणबद्ध रूप से ‘पंजाब सखी शक्ति मेले’ आयोजित किए जा रहे हैं। पहला मेला 26 नवंबर से संगरूर में शुरू हो गया है। संगरूर के रणबीर कॉलेज ग्राउंड में यह मेला 30 नवंबर तक चलेगा। ये मेले ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहयोग से लगाए जा रहे हैं।

‘पंजाब सखी शक्ति मेले’ 26 नवंबर 2025 से संगरूर से शुरू होकर फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी 23 जिलों में आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में हस्तकला, हथकरघा कपड़े, फुलकारी, घर की सजावट की वस्तुएँ, जैविक खाद्य पदार्थ, शहद, मसाले, डिटर्जेंट, फिनाइल तथा अन्य घरेलू उत्पाद बिक्री के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा खाने-पीने के स्टॉल भी मेले की विशेष आकर्षण रहेंगे।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि इन मेलों का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के उत्पादों को बड़े स्तर पर बाजार तक पहुँचाना है ताकि महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। साथ ही ग्रामीण उत्पादकों और शहरी ग्राहकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना भी इन मेलों का लक्ष्य है। पंजाब की रंग-बिरंगी सांस्कृतिक विरासत भी इन मेलों के माध्यम से उभरकर सामने आती है। आम लोग इन मेलों के जरिए पंजाबी दस्तकारी और जैविक उत्पादों को निकट से जान सकेंगे।

सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल न केवल महिलाओं की आय बढ़ाएगी बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करेगी।

मेले के लिए निर्धारित स्थान एवं तारीखें

संगरूर में रणबीर कॉलेज ग्राउंड में 26 से 30 नवंबर 2025 तक मेला लगेगा। फरीदकोट में ऑफिसर्स क्लब, सादिक में 8 से 11 दिसंबर 2025 तक 4 दिन का मेला आयोजित किया जाएगा। बठिंडा में पुड्डा ग्राउंड पावर हाउस में 4 से 7 दिसंबर 2025 तक, जबकि अमृतसर के दशहरा ग्राउंड, रणजीत एवेन्यू में 8 से 11 दिसंबर 2025 तक मेला लगाया जाएगा।

तरन तारन में 11 से 14 दिसंबर 2025 तक, गुरदासपुर के पुराने बस स्टैंड में 15 से 18 दिसंबर 2025 तक और फाज़िल्का के प्रताप बाग में 26 से 30 दिसंबर, 2025 तक मेला लगेगा। जालंधर में विरसा विहार/देश भगत यादगार में 7 से 10 जनवरी 2026 तक, मोगा में 10 से 13 जनवरी 2026 तक और मुक्तसर में गुरु गोबिंद सिंह जी ग्राउंड में 14 से 17 जनवरी 2026 तक मेले आयोजित होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

इसी प्रकार फिरोज़पुर के एसबीएस कॉलेज में 16 से 19 जनवरी 2026 तक, कपूरथला के नए डी.सी. कॉम्प्लेक्स में 19 से 22 जनवरी 2026 तक और पठानकोट के रामलीला ग्राउंड में 5 से 8 जनवरी 2026 तक मेला लगाया जाएगा। साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के सेक्टर 88 में 10 से 14 जनवरी 2026 तक, शहीद भगत सिंह नगर के आईटीआई दशहरा ग्राउंड में 3 से 6 फरवरी 2026 तक और रूपनगर ज़िले के आनंदपुर साहिब में 2 से 5 फरवरी 2026 तक मेले होंगे।

फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी कॉलेज के पास 27 से 30 जनवरी 2026 तक, बरनाला की दाना मंडी में 28 से 31 जनवरी 2026 तक और मलेरकोटला के जिला स्तरीय स्थल पर 28 से 31 जनवरी 2026 तक मेले लगेंगे। लुधियाना के खन्ना में 10 से 14 जनवरी 2026 तक और मानसा की नई अनाज मंडी में 13 से 23 फरवरी 2026 तक मेला आयोजित होगा। पटियाला के शीश महल में 26 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक और होशियारपुर के लाजवंत स्टेडियम में 10 से 13 मार्च 2026 तक मेले का आयोजन किया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

संविधान दिवस पर बड़ा आयोजन: श्री आनंदपुर साहिब में विद्यार्थियों का मॉक विधान सभा सत्र

Next Post

New Labour Code 2025 Alert: आपकी सैलरी घटेगी पर फायदा होगा डबल!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
HARBHAJAN SINGH

MP Harbhajan Singh Video: पंजाबी ऑडियो से घटना पंजाब की नहीं बन जाती, Punjab Police का करारा जवाब

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Congress Punjab

Punjab Congress में खुली बगावत! 15 MLA ने हाईकमांड को लिखी चिट्ठी, राजा वड़िंग पर बड़ा आरोप

सोमवार, 10 अगस्त 2026
Next Post
New Labour Code 2025 Alert

New Labour Code 2025 Alert: आपकी सैलरी घटेगी पर फायदा होगा डबल!

Mamata Banerjee, Narendra Modi

West Bengal SIR Row: क्या बंगाल में फिर होगी NRC? ममता का बड़ा दावा

Imran Khan

Imran Khan Murder Mystery: क्या जेल में मार दिए गए पूर्व PM? दावा सुन कांप जाएगी रूह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।