LIVE | ...
गुरूवार, 23 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Progress: 30 साल बाद बदला अंबेडकर इंस्टीट्यूट का चेहरा, डॉ. बलजीत कौर ने गिनाईं मान सरकार की बड़ी उपलब्धियां!

Punjab Progress: 30 साल बाद बदला अंबेडकर इंस्टीट्यूट का चेहरा, डॉ. बलजीत कौर ने गिनाईं मान सरकार की बड़ी उपलब्धियां!

वर्ष 2025: सामाजिक न्याय की दिशा में मान सरकार का निर्णायक और ऐतिहासिक वर्ष - मंत्री डॉ. बलजीत कौर

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 24 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Dr. Baljit
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 24 दिसंबर (राज) मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के लिए वर्ष 2025 सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारिता को मजबूत करने वाला एक ऐतिहासिक वर्ष रहा। यह बात कहते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस वर्ष के दौरान सरकार ने ऐसे ठोस और जन-पक्षीय कदम उठाए, जिनसे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की प्रक्रिया को नई दिशा मिली।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के दौरान पंजाब सरकार की सोच स्पष्ट रही कि सामाजिक न्याय कोई कागजी एजेंडा नहीं, बल्कि एक नैतिक फर्ज है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाए कि कोई भी बच्चा, युवा या परिवार गरीबी, जाति या सामाजिक पिछड़ेपन के कारण अवसरों से वंचित न रहे।

वर्ष 2025 में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम सामाजिक न्याय का सबसे मजबूत हथियार बनी। एस.सी. वर्ग के 2.62 लाख से अधिक विद्यार्थियों द्वारा आवेदन देना इस बात का प्रमाण है कि सरकारी स्कीमों पर भरोसा बढ़ा है। 245 करोड़ रुपये के बजट उपबंध से शिक्षा को गरीबी के बंधनों से मुक्त करने की कोशिश की गई।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वर्ष 2025 में डॉ. बी. आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट का नवीनीकरण एक प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक कदम रहा। लगभग 30 वर्षों के बाद 147.49 लाख रुपये की लागत से पहली बार बड़े पैमाने पर निर्माण, मरम्मत और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया तथा नए कार्यों के लिए 91 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, जिससे इंस्टीट्यूट केवल इमारत नहीं, बल्कि अवसरों का केंद्र बना।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 ने अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए स्किल डेवलपमेंट और उद्यमी सोच को नया रास्ता दिया। अंबेडकर इंस्टीट्यूट में नए कोर्सों की शुरुआत से युवाओं को नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनाने की दिशा निर्धारित हुई।

उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में पिछड़ी श्रेणियों के लड़के और लड़कियों के लिए दो हॉस्टलों की मंजूरी से सरकार ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं, बल्कि सुरक्षित आवास भी उतना ही आवश्यक है।

वर्ष 2025 के दौरान आशीर्वाद स्कीम हजारों परिवारों के लिए आशा की किरण बनी। 38,000 से अधिक लाभाथियों तक सहायता पहुंचाकर सरकार ने स्पष्ट किया कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि समाज की ताकत हैं।

यह भी पढे़ं 👇

CBI Raid

CBI Raid Chandigarh Ludhiana: स्मार्ट सिटी घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-लुधियाना में छापे!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Parliament Slogans Clash Paper Leak

Parliament Monsoon Session: संसद के बाहर ‘इस्तीफा दो’ बनाम ‘वंदे मातरम’, पेपर लीक पर घमासान

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
PM Modi NEET

Paper Leak Fast Track Courts: पेपर लीक पर PM Modi का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिलेगी सख्त सजा!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
CJP Protest NIA Investigation

CJP Protest NIA Investigation: दिल्ली हाई कोर्ट में ‘संसद चलो’ प्रदर्शन की जांच पर सुनवाई, विदेशी फंडिंग के आरोप

गुरूवार, 23 जुलाई 2026

राज्य के विकास बजट से 13,987 करोड़ रुपये अनुसूचित जातियों की भलाई के लिए आरक्षित रखना वर्ष 2025 की सबसे बड़ी नीतिगत उपलब्धि रही। यह राशि सामाजिक एवं आर्थिक विकास को हकीकत बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के दौरान अंतरजातीय विवाहों के लिए वित्तीय सहायता देकर पंजाब सरकार ने समाज को स्पष्ट संदेश दिया कि भेदभाव की कोई जगह नहीं। यह कदम कानून से अधिक सामाजिक सोच में बदलाव की निशानी है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वर्ष 2025 ने यह साबित किया कि पंजाब सरकार सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को मुख्य धारा में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह वर्ष केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि एक नई सामाजिक दिशा की नींव रखने वाला वर्ष बना।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हीटर छोड़ें, ये Electric Blanket बचाएगा हजारों, बस एक गलती पड़ेगी भारी

Next Post

पुराना बैंक खाता है तो खुश हो जाएं, RBI Unclaimed Deposits से वापस मिलेगा पैसा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CBI Raid

CBI Raid Chandigarh Ludhiana: स्मार्ट सिटी घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-लुधियाना में छापे!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Parliament Slogans Clash Paper Leak

Parliament Monsoon Session: संसद के बाहर ‘इस्तीफा दो’ बनाम ‘वंदे मातरम’, पेपर लीक पर घमासान

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
PM Modi NEET

Paper Leak Fast Track Courts: पेपर लीक पर PM Modi का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिलेगी सख्त सजा!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
CJP Protest NIA Investigation

CJP Protest NIA Investigation: दिल्ली हाई कोर्ट में ‘संसद चलो’ प्रदर्शन की जांच पर सुनवाई, विदेशी फंडिंग के आरोप

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
UPS Pension Benefits

UPS Pension Benefits: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 25,756 पेंशनर्स को मिलेगा अतिरिक्त लाभ!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
history

23 जुलाई का इतिहास: जब बने One Direction, Amy Winehouse की मौत और Boris Johnson बने PM

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Next Post
RBI Unclaimed Deposits

पुराना बैंक खाता है तो खुश हो जाएं, RBI Unclaimed Deposits से वापस मिलेगा पैसा

Indian Railway Ticket Booking

Indian Railway New Rules: अब कंफर्म टिकट मिलना होगा आसान, रेलवे ने बदला नियम

Aadhaar Card

Aadhaar Card Update 2025: अब आधार पर नहीं होगा नाम और नंबर, 1 दिसंबर से बड़ा बदलाव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।