LIVE | ...
गुरूवार, 18 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब पुलिस ने अमरनाथ यात्रा और घुसपैठ की कोशिशों के मद्देनजर पठानकोट और सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई

पंजाब पुलिस ने अमरनाथ यात्रा और घुसपैठ की कोशिशों के मद्देनजर पठानकोट और सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
punjab police
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़/पठानकोट, 03 जुलाई (The News Air) मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से पंजाब पुलिस को श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने का निर्देश देने के बाद, विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने आज इस संबंध में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस, सेना, नागरिक प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

पठानकोट में हुई यह बैठक चल रही अमरनाथ यात्रा के लिए रणनीतिक तैयारियों के विभिन्न पहलुओं जैसे पुलिस तैनाती, सुरक्षा उपाय, यातायात प्रबंधन और आपदा प्रबंधन पर केंद्रित थी। इस बैठक के दौरान कोट भट्टियां गांव, बामियाल में हथियारबंद संदिग्धों को देखे जाने और कठुआ जिले में हथियारबंद संदिग्ध के साथ मुठभेड़ की घटनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में पंजाब पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करने और श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 550 पंजाब पुलिस जवानों, एसओजी, स्नाइपर टीमों, बम निरोधक दस्ते और अन्य कमांडो इकाइयों की तैनाती से सुरक्षा स्तर को और बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस द्वारा आठ दूसरी पंक्ति की रक्षा चौकियां भी स्थापित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सड़कों के प्रभावी प्रबंधन के लिए उन्हें पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है और उनके साथ सीएपीएफ की चार कंपनियां तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि लंगर स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों की स्थापना, बुलेट प्रूफ मोर्चे और एसओजी की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्किंग के लिए उचित प्रबंध करने और सभी पांच सेक्टरों में बलों की रणनीतिक तैनाती के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर, एम्बुलेंस सेवाएं, टो वाहन और हाइड्रा पहले से ही मौजूद हैं।

यह भी पढे़ं 👇

CM Mann

बड़ा खुलासा: Bhagwant Mann Viral Video फेक, फोरेंसिक रिपोर्ट सामने

गुरूवार, 18 जून 2026
us-drops-indo-pacific-name-change

US ने Indo-Pacific से हटाया ‘Indo’, India के लिए Warning Sign या सिर्फ Symbolic?

गुरूवार, 18 जून 2026
byjus-downfall-22-billion-to-zero

BYJU’s का दर्दनाक अंत: $22 Billion से Zero तक, जानें पूरी Inside Story

गुरूवार, 18 जून 2026
cough-syrup-otc-ban-india

Cough Syrup OTC Sale Ban: अब Doctor Prescription बिना नहीं मिलेगी दवा, जानें पूरा मामला

गुरूवार, 18 जून 2026

अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और सिविल प्रशासन के बीच घनिष्ठ समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, विशेष डीजीपी ने सुचारू और शांतिपूर्ण यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उचित योजना और प्रभावी विधि अपनाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि ड्रोन निगरानी प्रणाली असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी और बीएसएफ और पठानकोट पुलिस द्वारा संयुक्त जांच चौकियां भी स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खतरे से बचने के लिए नियमित घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) और सुरंग रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं।

किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए व्यापक आपदा प्रबंधन की आवश्यकता पर बल देते हुए, उन्होंने आग की घटनाओं या बाढ़ जैसी स्थितियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के कार्यान्वयन का आग्रह किया।

बैठक में डीआइजी बॉर्डर रेंज राकेश कौशल, डीआइजी बीएसएफ गुरदासपुर शशांक आनंद, डीआइजी बीएसएफ गुरदासपुर युवराज दुबे, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट आदित्य उप्पल, एसएसपी पठानकोट सुहैल कासिम मीर, एसएसपी कठुआ अनायत अली और विंग कमांडर एआईएफ पठानकोट नरेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Next Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की नुक्कड़ सभाएं,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CM Mann

बड़ा खुलासा: Bhagwant Mann Viral Video फेक, फोरेंसिक रिपोर्ट सामने

गुरूवार, 18 जून 2026
us-drops-indo-pacific-name-change

US ने Indo-Pacific से हटाया ‘Indo’, India के लिए Warning Sign या सिर्फ Symbolic?

गुरूवार, 18 जून 2026
byjus-downfall-22-billion-to-zero

BYJU’s का दर्दनाक अंत: $22 Billion से Zero तक, जानें पूरी Inside Story

गुरूवार, 18 जून 2026
cough-syrup-otc-ban-india

Cough Syrup OTC Sale Ban: अब Doctor Prescription बिना नहीं मिलेगी दवा, जानें पूरा मामला

गुरूवार, 18 जून 2026
neet-ug-2026-haryana-security

NEET-UG 2026: Haryana में Multi-Layer Security, जानें क्या-क्या होगी पाबंदी

गुरूवार, 18 जून 2026
US-Iran Peace Deal

US-Iran Peace Deal: Pakistan की मध्यस्थता से बड़ी सफलता, Hormuz Strait तुरंत खुलेगा

गुरूवार, 18 जून 2026
Next Post
CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की नुक्कड़ सभाएं,

Agniveer Compensation

Agniveer Compensation पर Indian Army के बयान से Rahul Gandhi की कुत्सित...

हाथरस

हाथरस में हुए हादसे में मारे गए लोगों के मामले में 20 सेवादार गिरफ्तार,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।