गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब पुलिस ने बिहार से बी.के.आई. आतंकी मॉड्यूल के तीन सदस्य गिरफ्तार किए

पंजाब पुलिस ने बिहार से बी.के.आई. आतंकी मॉड्यूल के तीन सदस्य गिरफ्तार किए

गिरफ्तार आरोपी करनदीप यादव ने जनवरी में तरनतारन से बरामद हुए ग्रेनेड और हथियारों की डिलीवरी की थी: डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 15 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Police
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 15 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) से जुड़े नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इसके तीन मुख्य सदस्यों को उस समय बिहार से गिरफ्तार कर लिया, जब वे नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे। इस संबंध में जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान करनदीप यादव (21), मुकेश कुमार (29) और साजन सिंह (24), सभी निवासी खंडवाला छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 700 नेपाली मुद्रा के नोट भी बरामद किए हैं।

यह सफलता, जोबन सिंह उर्फ जोबन और गुरबख्श सिंह उर्फ लाला की गिरफ्तारी के बाद मिली है, जिनसे 290 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस मामले की गहराई से जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित बी.के.आई. मास्टरमाइंड हरविंदर रिंडा के निर्देशों पर काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी करनदीप यादव ने इस साल जनवरी में तरनतारन से बरामद हुए ग्रेनेड और हथियारों की डिलीवरी की थी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरनतारन पुलिस ने चार सदस्यों – जिनकी पहचान रोबिनजीत सिंह उर्फ रोबिन, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, नवजोत सिंह उर्फ नव और जगदीप सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है – को दो हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था।

डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी, जो अमृतसर के खंडवाला और छेहरटा इलाकों में रह रहे थे, उन्हें बिहार, मेधपुर के कुमारखंड पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पंजाब लाया जा रहा है।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन, एडीसीपी सिटी-2 और एसीपी वेस्ट की निगरानी में छेहरटा पुलिस स्टेशन, अमृतसर के अधिकारियों के नेतृत्व में एक गुप्त ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान आरोपियों को बिहार से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है, और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां एवं बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में अमृतसर के थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत एफआईआर नंबर 42, दिनांक 7 मार्च, 2025 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार 5.3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदेगी सेक्स्ड सीमन की 2 लाख खुराकें: खुड्डियां

Next Post

पंजाब में ग्रेनेड अटैक! जालंधर में हिंदूवादी शख्स के घर हमला, पाकिस्तानी डॉन ने ली जिम्मेदारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Jalandhar Grenade Attack

पंजाब में ग्रेनेड अटैक! जालंधर में हिंदूवादी शख्स के घर हमला, पाकिस्तानी डॉन ने ली जिम्मेदारी

Sunita Williams

ISS में नई हलचल! Sunita Williams ने Crew-10 का किया जोरदार स्वागत

Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav के कहने पर Police का Dance, बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर भी ऐक्शन!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।