LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - PM Modi की सुरक्षा चूक में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, ये रही रिपोर्ट

PM Modi की सुरक्षा चूक में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, ये रही रिपोर्ट

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 21 मार्च 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

PM Modi Security Breach in Punjab: पंजाब में तत्कालीन चन्नी सरकार के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर मौजूदा मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम भगवंत मान ने इस मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, पूर्व डीआईजी फिरोजपुर रेंज इंदरबीर सिंह, पूर्व एसएसपी फिरोजपुर हरमनदीप सिंह हंस के खिलाफ सजा के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश जारी किया है।

इसी के साथ ही मामले से संबंधित अन्य अफसरों से यह जवाब मांगा गया है कि, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए? बतादें कि, पीएम मोदी की सुरक्षा मामले में उस दौरान के 9 बड़े अधिकारी आरोपित किए गए हैं। इन सभी अफसरों पर पीएम मोदी के दौरे के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है।

Punjab Govt Action Against These Officers For PM Modi Security Breach
Punjab Govt Action Against These Officers For PM Modi Security Breach

केंद्र के जवाब तलबी के बाद एक्शन में आई मान सरकार

दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मान सरकार से मांगी थी। केंद्र सरकार ने पूछा था कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई? मान सरकार से कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने को कहा गया था। बतादें कि, इसी के बाद मान सरकार एक्शन में आई। मान सरकार द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास मामले को लेकर अब तक उठाए गए क़दमों की पूरी रिपोर्ट भेजी गई। मान सरकार ने गृह मंत्रालय को मामले में एक विशेष कमेटी के गठन की जानकारी दी।

सीएम भगवंत मान ने कहा था- कोई समझौता नहीं

अभी पिछले दिनों ही सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक को लेकर अपना बयान भी जारी किया था। सीएम मान ने कहा था कि, देश के पीएम की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा सकती है। पीएम की सुरक्षा में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पीएम की सुरक्षा को लेकर जो भी प्रोटोकॉल हैं। उन सबका हर हाल में पालन किया जाना चाहिए।

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट की जांच रिपोर्ट को बनाया आधार

आपको बतादें कि, मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जांच रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने पंजाब सरकार से एक्शन रिपोर्ट मांगी थी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में खुद जांच कराई थी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में एक कमेटी गठित की थी। जिसे मामले में विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी को वो सुझाव देने को भी कहे थे जिनसे आगे इस प्रकार के मामलों पर रोक लगाई जा सके।

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने रिपोर्ट में क्या बताया था?

रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई वाली इस कमेटी ने मामले में जांच करने के बाद पंजाब के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की खामियां पाईं थी। कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि पीएम मोदी के दौरे की सूचना होने के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लापरवाही बरती. जांच कमेटी ने इस मामले के लिए फिरोजपुर के एसएसपी को खासतौर पर जिम्मेदार ठहराया था।

फिरोजपुर दौरे पर निकले थे पीएम मोदी

आपको बतादें कि, तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के बाद 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पंजाब दौरे पर निकले हुए थे। पीएम मोदी को पंजाब के फिरोजपुर में रैली को संबोधित करना था, साथ ही इसी बीच पंजाब के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास भी पीएम मोदी करने वाले थे लेकिन अफसोस कि वह फिरोजपुर में रैली तक नहीं पहुंच सके। दरअसल, खराब मौसम की वजह से जब हेलिकॉप्टर छोड़ पीएम मोदी अपने काफिले के साथ सड़क के रास्ते फिरोज़पुर आ रहे थे। लेकिन इस दौरान उन्हें रुट क्लियर नहीं मिला।

यह भी पढे़ं 👇

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

पीएम मोदी हुसैनीवाला के पास फंस गए। क्योंकि यहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर रखी थी। प्रदर्शनकारियों की वजह से पीएम मोदी को यहां फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक फंसे रहना पड़ा और आखिर में वह फिरोज़पुर की अपनी रैली रद्द करते हुए बीच रास्ते ही वापिस दिल्ली को लौट आये। देश के पीएम का कहीं इतनी देर फंसे रहना। यह बड़ी घटना थी। इस घटना को पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक माना गया। माना गया कि, पीएम मोदी के लिए ये 15 से 20 मिनट खतरे के मिनट थे।

खुद पीएम मोदी ने कहा- मैं जिंदा लौट आया

दरअसल पीएम मोदी जब दिल्ली लौटते वक्त बठिंडा एयर पोर्ट पर पहुंचे तो वहां एयरपोर्ट के अधिकारियों से उन्होंने एक बड़ी बात कही। पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा- ”अपने सीएम को मेरा धन्यवाद देना कि मैं जिन्दा लौट पाया हूं”।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

खड़गे की नई टीम में प्रियंका गांधी को मिल सकती है बड़ी भूमिका

Next Post

टॉप्स ने बजरंग और विनेश के क्रमश: किर्गिजिस्तान और पोलैंड में ट्रेनिंग को मंजूरी दी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
टॉप्स ने बजरंग और विनेश के क्रमश: किर्गिजिस्तान और पोलैंड में ट्रेनिंग को मंजूरी दी

टॉप्स ने बजरंग और विनेश के क्रमश: किर्गिजिस्तान और पोलैंड में ट्रेनिंग को मंजूरी दी

भूकंप प्रभावित तुर्की व सीरिया को मिलेगा 7.5 अरब डॉलर

भूकंप प्रभावित तुर्की व सीरिया को मिलेगा 7.5 अरब डॉलर

बजट को लेकर झूठ बोल रहे केजरीवाल

बजट को लेकर झूठ बोल रहे केजरीवाल : अनुराग ठाकुर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।