LIVE | ...
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - विश्व भर के सैलानियों के स्वागत के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से तैयार

विश्व भर के सैलानियों के स्वागत के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से तैयार

पर्यटन शिखर सम्मेलन के दौरान राज्य के पर्यटन से सम्बन्धित खजाने को किया जायेगा प्रदर्शित

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 6 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
पर्यटन शिखर सम्मेलन
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 6 सितम्बर (The News Air): ‘‘पहला पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट 2023’’ राज्य के पर्यटन के लिए नये रास्ते खोलेगा उक्त प्रगटावा पंजाब के पर्यटन और सभ्याचार मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान ने किया।
वह आज यहाँ 11 से 13 सितम्बर, 2023 तक होने वाले ‘‘पहला पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट 2023’’ सम्बन्धी प्रैस कॉन्फ्रेंस को सबोधित कर रहे थे।

आज यहाँ पंजाब भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा फरवरी महीने में आई.एस.बी. मोहाली में प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान इस समागम के बारे में ऐलान किया गया था और अब उनकी वचनबद्धता के मुताबिक इस सम्मेलन सम्बन्धी तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं।

राज्य की आर्थिकता को बढ़ावा देने में पंजाब टूरिज्म समिट की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब टूरिज्म समिट राज्य की आर्थिक संभावनाओं को उजागर करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर पर्यटन से सम्बन्धित कारोबारी पंजाब राज्य में निवेश करने की इच्छा ज़ाहिर करने के साथ-साथ वायदा भी कर चुके हैं।

अनमोल गगन मान ने कहा कि पर्यटन केवल एक उद्योग नहीं है; यह हमारी विरासत का एक झरोखा भी है और हमारे आत्थिय का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर पंजाब राज्य दुनिया भर में पहले ही एक ख़ास स्थान रखता है, परन्तु पंजाब राज्य को कुदरत द्वारा बख्शी ख़ूबसूरती से देश और दुनिया के लोग बेख़बर हैं। अब इस पंजाब टूरिज्म समिट के ज़रिये, हम विश्व के समक्ष पंजाब की अब तक अनछुई रही संभावनाओं को उजागर करेंगे, जो कि हमारी समृद्ध विरासत और आत्थिय की भावना को भी दिखाते हैं।

पर्यटन अभ्यासों के प्रति सरकार की समर्पित भावना संबंधी बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने ईको-टूरिज्म पहलों को विकसित करने के लिए अलग-अलग योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत हम कुदरती सुंदरता की देखभाल करते हुए राज्य की नदियों, डैमों, जंगलों और पहाड़ों को सैलानियों के लिए खोल रहे हैं।
इस प्रयास के लिए उठाए गए ठोस कदमों के बारे में जानकारी देते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि पर्यटन की संभावना वाले अलग-अलग स्थानों की पहचान कर ली गई है और इनको सैलानियों के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम इन स्थानों पर उपयुक्त बुनियादी ढांचा और अन्य सेवाएं मुहैया करवा कर सैलानियों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि बड़े निवेशक पर्यटन सम्मेलन में सक्रियता से हिस्सा लेंगे। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि यह साझेदारियां पंजाब के पर्यटन क्षेत्र के विकास और संभावनाओं को आगे चलाएंगी।

अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट, जो कि 11 से 13 सितम्बर, 2023 तक एस.ए.एस. नगर मोहाली के एमिटी कैंपस में होने जा रहा है, में देश भर के पर्यटन हिस्सेदारों और निवेशकों की एक महत्वपूर्ण जनसभा होने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह समागम पर्यटन क्षेत्र में पंजाब की भरपूर संभावना को दिखाने के लिए एक विलक्षण मंच प्रदान करेगा।

पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि हम इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के कोने-कोने से पर्यटन हिस्सदारों और निवेशकों को न्योता दिया गया है। यह पंजाब में पर्यटन के अवसरों का एक गतिशील प्रदर्शन होगा।

पर्यटन और सभ्याचार मामलों संबंधी मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों और टूर ऑपरेटरों के बीच निर्विघ्न संचार की सुविधा के उद्देश्य से एक समर्पित मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि यह ‘एप’ हमारे राज्य की पर्यटन संभावना में निवेश करने के इच्छुक लोगों और यात्रियों को विलक्षण अनुभव देने की कोशिश करने वाले टूर ऑपरेटरों के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगी।

यह सम्मेलन 11 सितम्बर को शुरू होगा, इसके बाद 11 से 13 सितम्बर 2023 तक पंजाब ट्रैवल मार्ट का आग़ाज़ होगा। इसके अलावा, 13 सितम्बर 2023 से श्री अमृतसर साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब, कपूरथला और पठानकोट की जान-पहचान कराने के लिए फैमीलियराईजेशन ट्रिप (एफ.ए.एम.) शुरू होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘स्वदेश दर्शन स्कीम’ के विरासती सर्किट थीम के अंतर्गत 91.55 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों को मंज़ूरी देने के अलावा पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शानदार पहलों का भी जि़क्र किया। इन प्रोजेक्टों, जिनके दिसंबर 2023 तक मुकम्मल होने की आशा है, के लिए 67.00 करोड़ रुपए की प्रभावशाली राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

प्रक्रियाओं को और अधिक सुचारू बनाने के मद्देनजऱ अनमोल गगन मान ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों और कारोबारियों पर प्रक्रियाओं का अतिरिक्त बोझ घटाने के लिए तीन योजनाएं जैसे कि फार्म स्टे, बैड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे और टैंटड अक्मूडेशन और कैंपिंग साईटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू की है। उन्होंने बताया कि इस समय विभाग के पास 56 फार्म हाऊस प्रॉपरटीज़, 84 बैड एंड ब्रेकफास्ट यूनिट और 7 टैंटड आवास यूनिट रजिस्टर्ड हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने अलग-अलग त्योहारों और समागमों की मेज़बानी के लिए पहले ही संसाधन अलॉट किये हैं, जैसे कि 6वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल, जि़ला फरीदकोट की 50वीं वर्षगाँठ मनाने और राज्य की कला और सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए इंडियन कौंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्ज़ के साथ एमओयू (समझौता) सहीबद्ध किया गया है।

मंत्री अनमोल गगन मान ने 2023-24 के लिए आगामी पहलों, जिसमें बॉर्डर टूरिज्म, एंग्लो-सिख वॉर म्युजिय़म को अपग्रेड करना, शहीद भगत सिंह स्ट्रीट का सुधार और वैलनैस टूरिज्म और सांस्कृतिक नीतियों की शुरुआत शामिल है, के बारे में भी जानकारी दी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘INDIA’ से ‘भारत’! शशि थरूर ने विपक्षी गुट के लिए ‘भारत’ नाम का सुझाव दिया

Next Post

पंजाब बायोटेक्नालोजी इनक्यूबेटर में पानी की वायोलॉजीकल टेस्टिंग की हुई शुरुआत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Delhi Violence Big Expose

Delhi Violence Big Expose: CJP प्रदर्शन में 980 अपराधी, पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Campus

PU Campus Tragic Death: भारी बारिश में करंट लगने से PhD Scholar की मौत

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
PBTI starts Water testing for Virological Contamination

पंजाब बायोटेक्नालोजी इनक्यूबेटर में पानी की वायोलॉजीकल टेस्टिंग की हुई शुरुआत

Malikarjun Kharge

राजस्थान में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, कुछ भी नहीं है लाल डायरी में

anmol gagan mann

Punjab में Congress के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।