LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - मछली पालन से पंजाब के किसानों को बड़ा मुनाफ़ा! 2 लाख टन उत्पादन पार

मछली पालन से पंजाब के किसानों को बड़ा मुनाफ़ा! 2 लाख टन उत्पादन पार

गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा मछली एवं झींगा पालकों को विश्व मछली पालन दिवस पर बधाई, उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
Gurmeet Khudian
107
SHARES
715
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 21 नवंबर (राज कुमार) हर साल 21 नवंबर को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले विश्व मछली पालन दिवस के अवसर पर पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मछली पालन मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने प्रदेश में मछली पालन के क्षेत्र में हुई शानदार प्रगति और इसे और अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाए जा रहे सरगर्म कदमों की जानकारी दी।

इस क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति का ब्यौरा देते हुए श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि पंजाब के मछली पालन क्षेत्र में शानदार विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मछली पालन के अंतर्गत रकबा 43,685 एकड़ में फैला हुआ है, जिससे सालाना लगभग दो लाख मीट्रिक टन से अधिक मछली का उत्पादन हो रहा है। साथ ही झींगा पालन में भी प्रदेश की अनूठी पहल के शानदार परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि 1,034 एकड़ सेम प्रभावित भूमि का उपयोग लगभग 2,759 मीट्रिक टन झींगा उत्पादन के लिए किया जा रहा है, जो प्रदेश की टिकाऊ जल-कृषि गतिविधियों की क्षमता को दर्शाता है और राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस प्रगति को और तेज करने के लिए पंजाब ने किसानों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाला मछली बीज उपलब्ध कराने के लिए 16 सरकारी मछली बीज फार्म स्थापित किए हैं।

इसी तरह प्रदेश सरकार पी.एम.एम.एस.वाई. योजना को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रही है, जिसके तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए 40 से 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि पी.एम.एम.एस.वाई. के माध्यम से मछली पालन विभाग ने पहले ही 683 लाभार्थियों को 31.04 करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में प्रदान कर दिए हैं। यह वित्तीय सहायता मछली और झींगा पालने के लिये नए तालाबों, रीसर्कुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस), बायोफ्लॉक यूनिट, फिश फीड मिलों तथा मछली एवं मछली उत्पादों की ढुलाई के लिए वाहनों सहित कई तरह की पहलकदमियों को कवर करती है।

यह भी पढे़ं 👇

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Yuddh Nashean Viruddh

Yuddh Nashean Viruddh: डॉ. बलजीत कौर ने कहा- नशों के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
AAP BJP Nasha Mukti Yatra

AAP BJP Nasha Mukti Yatra: भाजपा की यात्रा से पहले आप ने पूछे 3 बड़े सवाल

बुधवार, 16 सितम्बर 2026

विश्व मछली पालन दिवस पर मछली एवं झींगा पालकों तथा अन्य भागीदारों को बधाई देते हुए श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इस संबंध में उत्पादन बढ़ाने के लिए सभी किसानों से सक्रिय रूप से कार्य करते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस व्यवसाय को प्रोत्साहन देने और अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मछली पालन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस क्षेत्र के टिकाऊ विकास और किसानों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मछली पालन विभाग मजबूत आधारभूत संरचना विकसित करने और मछली उत्पादन बढ़ाने, अनुपजाऊ/बंजर भूमि को समृद्ध आर्थिक संपत्तियों में बदलने पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर रहा है।

इस अवसर पर पशुपालन, मछली पालन एवं डेयरी विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री राहुल भंडारी ने भी मछली एवं झींगा पालकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस साल 31 अक्टूबर को रोहू मछली को ‘राज्य मछली’ घोषित किया है। उन्होंने निचले इलाकों में मछली तालाबों के निर्माण तथा पुराने निजी तालाबों के नवीनीकरण के लिए पंजाब मछली पालन विकास बोर्ड की नई योजना पर भी प्रकाश डाला।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

FSSAI ने क्यों बैन किया ‘ORS’ शब्द? Know ORS Ban Big Update

Next Post

विधानसभा सत्र: श्री आनंदपुर साहिब की भाई जैता जी यादगार बनी अस्थायी कॉम्प्लेक्स

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Yuddh Nashean Viruddh

Yuddh Nashean Viruddh: डॉ. बलजीत कौर ने कहा- नशों के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
AAP BJP Nasha Mukti Yatra

AAP BJP Nasha Mukti Yatra: भाजपा की यात्रा से पहले आप ने पूछे 3 बड़े सवाल

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Harbhajan ETO

Dr Ambedkar Statue Vandalism: ईटीओ ने दी चेतावनी, आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेंगे

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Baltej Pannu

Chandigarh Health Service Rules 2026: AAP का कड़ा विरोध, कहा- पंजाब का हिस्सा धीरे-धीरे छीना जा रहा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Next Post
Kultar sandhwan

विधानसभा सत्र: श्री आनंदपुर साहिब की भाई जैता जी यादगार बनी अस्थायी कॉम्प्लेक्स

crime

रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस ने 25,000 रुपये के साथ दबोचा

Aman Arora

अमन अरोड़ा ने किया माई भागो इंस्टीट्यूट में अत्याधुनिक हॉस्टल का उद्घाटन, मिलेगा एनडीए ट्रेनिंग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।